मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने शुरू की 2027 की तैयारी
जून 2027 में 413 नगरीय निकायों के चुनाव कराए जाएंगे
जुलाई 2027 में लगभग 23 हजार पंचायतों के चुनाव होंगे
निष्पक्ष बनाने के लिए बड़े पैमाने पर वेबकास्टिंग कराएंगे

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है। यह व्यवस्था लागू होने पर प्रदेश में पहली बार पंचायत और निकाय के पूरे चुनाव शत-प्रतिशत ईवीएम से होंगे, जिससे मतगणना और परिणाम त्वरित आ सकेंगे। तैयारियों की कड़ी में आयोग में पहली समीक्षा बैठक हुई, जिसमें 44 जिलों के डिप्टी इलेक्शन आफिसर्स और मास्टर ट्रेनर्स शामिल हुए। आगामी चुनावों को सुचारू कराने का जिम्मा इन्हीं अधिकारियों पर रहेगा।
जून में निकाय और जुलाई में पंचायत चुनाव
जून 2027 में 413 नगरीय निकायों के चुनाव होंगे, जिनके लिए प्रदेश भर में 22 हजार मतदान केंद्र बनेंगे। इसके अगले महीने (जुलाई 2027) 23 हजार पंचायतों के चुनाव होंगे, जिनके लिए 72 हजार पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। गौरतलब है कि 2022 के पिछले चुनावों में नगरीय निकायों, जिला व जनपद पंचायत सदस्यों का निर्वाचन ईवीएम से हुआ था, जबकि पंच और सरपंच पारंपरिक मतपत्रों से चुने गए थे।
पारदर्शिता के लिए वेबकास्टिंग
चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए इस बार व्यापक स्तर पर वेबकास्टिंग होगी। सहयोगात्मक संघवाद की भावना के तहत मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम, महाराष्ट्र और राजस्थान को स्थानीय निकायों के लिए ईवीएम उपलब्ध कराई गई हैं।
नई तकनीक से बना रहे वोटर का विश्वास
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उप जिला निर्वाचन अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स तकनीकी संशयों का समय पर समाधान करें। निकाय चुनाव बेहद संवेदनशील होते हैं, जिनमें अधिकारियों की भूमिका अहम है। अधिकारी नई तकनीक को अपनाते हुए यह सुनिश्चित करें कि इन पर मतदाताओं का अटूट विश्वास बना रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।