रिएलिटी शो बिग बॉस 19 गौरव खन्ना के नाम रहा। सलमान खान के इस रियल्टी शो के चलते तीन महीने तक रोशन रहा बिग बॉस का घर अब सूनसान हो गया है। रविवार रात शो का फिनाले हुए, जिसमें दर्शकों के वोटों के आधार पर गौरव खान ने ट्रॉफी अपने नाम की। रनर अप रहीं फरहाना भट्ट।

एंटरटेंमेंट डेस्क. स्टार समाचार वेब
रिएलिटी शो बिग बॉस 19 गौरव खन्ना के नाम रहा। सलमान खान के इस रियल्टी शो के चलते तीन महीने तक रोशन रहा बिग बॉस का घर अब सूनसान हो गया है। रविवार रात शो का फिनाले हुए, जिसमें दर्शकों के वोटों के आधार पर गौरव खान ने ट्रॉफी अपने नाम की। रनर अप रहीं फरहाना भट्ट। तीसरे नंबर पर प्रणित मोरे, चौथे पर तान्या मित्तल और पांचवे नंबर पर अमाल मलिक रहे। गौरव के विजेता बनने पर यूजर्स की जानिए प्रतिक्रिया-
गौरव के जीतने पर लोगों का रिएक्शन
गौरव के शो जीतने के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'गौरव खन्ना के जीतने वाले उस पल पर मैं सचमुच रो पड़ा! वह पहले ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने पूरी गरिमा के साथ जीत हासिल की। यह पल मुझे बेहद पसंद आया।' वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'जीत के बारे में कहने के लिए मेरे पास बहुत कुछ है, लेकिन इस वक्त जो भावनाएं मैं महसूस कर रहा हूं, वो शब्दों में बाहर ही नहीं आ पा रही हैं… इसलिए मैं इसे बाद में लिखूंगा।'
Gaurav Khanna’s Winning Moment I’m Literally Crying! He’s The First Truly Dignified Contestant To Become The Winner Loved It ????❤#GauravKhanna • #BiggBoss19 • #BB19pic.twitter.com/7EAFJd0Bl5
— ???????? (@Advik_Verse) December 7, 2025
I have a lot to say about the win, but the emotion I am experiencing right now is not getting words out of my mind so will be wrtiting it later, but @Farrhana_bhatt ????
WINNING GAURAV KHANNA#GauravKhanna #BiggBoss19 pic.twitter.com/Y6LUjRKFB1
— N???? (@Treasure__CA) December 7, 2025
फरहाना-तान्या के लिए फैंस को लगा बुरा
फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल के शो ना जीतने पर भी उनके फेंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा- जीके जीत गए हैं। जीतने के बाद भी वह फरहाना को ताली बजा कहकर ताना मार रहा था! बिग बॉस के इतिहास का सबसे खराब विनर। एक और यूजर ने लिखा- 'वह भले ही ट्रॉफी नहीं जीत पाई, लेकिन उसने मेरा दिल जीत लिया। बिग बॉस 13 और शुक्ला के बाद वही एकमात्र कंटेस्टेंट है जिससे मैं फिर से सच में जुड़ पाया। उसके लिए ढेरों दुआएं।
| सीजन | वर्ष | विजेता का नाम | उपविजेता (Runner-up) | होस्ट |
| सीजन 1 | 2006 | राहुल रॉय | कैरल ग्रैसियस | अरशद वारसी |
| सीजन 2 | 2008 | आशुतोष कौशिक | राजा चौधरी | शिल्पा शेट्टी |
| सीजन 3 | 2009 | विंदू दारा सिंह | प्रवेश राणा | अमिताभ बच्चन |
| सीजन 4 | 2010 | श्वेता तिवारी | द ग्रेट खली | सलमान खान |
| सीजन 5 | 2011 | जूही परमार | महक चहल | संजय दत्त / सलमान खान |
| सीजन 6 | 2012 | उर्वशी ढोलकिया | इमाम सिद्दीकी | सलमान खान |
| सीजन 7 | 2013 | गौहर खान | तनीषा मुखर्जी | सलमान खान |
| सीजन 8 | 2014 | गौतम गुलाटी | करिश्मा तन्ना | सलमान खान |
| सीजन 9 | 2015 | प्रिंस नरूला | ऋषभ सिन्हा | सलमान खान |
| सीजन 10 | 2016 | मनवीर गुर्जर | बानी जे | सलमान खान |
| सीजन 11 | 2017 | शिल्पा शिंदे | हिना खान | सलमान खान |
| सीजन 12 | 2018 | दीपिका कक्कड़ | श्रीसंत | सलमान खान |
| सीजन 13 | 2019 | सिद्धार्थ शुक्ला | आसिम रियाज़ | सलमान खान |
| सीजन 14 | 2020 | रुबीना दिलैक | राहुल वैद्य | सलमान खान |
| सीजन 15 | 2021 | तेजस्वी प्रकाश | प्रतीक सहजपाल | सलमान खान |
| सीजन 16 | 2022 | एम.सी. स्टेन | शिव ठाकरे | सलमान खान |
| सीजन 17 | 2023 | मुनव्वर फारूकी | अभिषेक कुमार |
सलमान खान |
सीजन 172025 गौरव खन्ना, उपविजेता फरहवान भट सलमान

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।