सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का मुंबई में ट्रेलर लॉन्च हुआ। सलमान ने सेंसर बोर्ड के विवाद, स्क्रिप्ट रीराइट और सरकारी दबाव की खबरों को खारिज करते हुए फिल्म से जुड़ी खास बातें शेयर कीं।

एंटरटेंमेंट डेस्क। स्टार समाचार
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 6 नवंबर को मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च के इस मौके पर सलमान खान ने फिल्म से जुड़े कई बड़े विवादों, सेंसर बोर्ड की आपत्तियों और राजनीतिक दबाव की अफवाहों पर बेबाकी से अपनी बात रखी।
पिछले कुछ समय से मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थीं कि भारत-चीन संबंधों को फिल्म में दिखाए जाने के तरीके पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को सख्त आपत्ति थी, जिसके कारण फिल्म की रिलीज अटकी हुई थी। इसके अलावा यह भी दावा किया जा रहा था कि सरकार के दबाव में आकर मेकर्स को स्क्रिप्ट दोबारा लिखनी पड़ी।
सलमान खान ने इन सभी अटकलों को खारिज करते हुए साफ किया कि स्क्रिप्ट दोबारा लिखने या सरकारी दबाव की बातें पूरी तरह से बेबुनियाद और बकवास हैं। उन्होंने बताया कि मेकर्स ने खुद ही फिल्म का एक नया और बेहतर वर्जन बनाने का फैसला लिया था, न कि किसी बाहरी दबाव में आकर।
फिल्म के विषय पर बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि ‘मातृभूमि’ मुख्य रूप से देश के वीर सैनिकों के जीवन पर आधारित है। फिल्म में यह बारीकी से दर्शाया गया है कि सीमा पर तैनात जवान किन कठिन परिस्थितियों से गुजरते हैं और उनके साथ-साथ उनके परिवारों को किन मानसिक व भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
सलमान ने आगे कहा, “चाहे वो साइड हो या ये साइड, दोनों ही तरफ के सैनिकों और उनके परिवारों की परेशानियां और दर्द एक जैसा होता है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म में किसी भी तरह की नकारात्मकता नहीं दिखाई गई है, बल्कि यह एक मानवीय दृष्टिकोण को पेश करती है।
सलमान खान ने यह भी साफ कर दिया कि ‘मातृभूमि’ किसी विशिष्ट व्यक्ति या ऐतिहासिक घटना पर आधारित बायोपिक नहीं है। फिल्म की कहानी युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती जरूर है, लेकिन यह पूरी तरह से एक काल्पनिक और भावनात्मक कहानी है।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान सलमान खान ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक खास घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग दर्शक इस फिल्म का टिकट केवल 11 रुपये में खरीद सकेंगे। मेकर्स का यह कदम बुजुर्गों को सिनेमाघरों तक लाने और उन्हें इस देशभक्ति से लबरेज फिल्म का अनुभव कराने की एक अनोखी पहल है।
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का मुंबई में ट्रेलर लॉन्च हुआ। सलमान ने सेंसर बोर्ड के विवाद, स्क्रिप्ट रीराइट और सरकारी दबाव की खबरों को खारिज करते हुए फिल्म से जुड़ी खास बातें शेयर कीं।
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर जाना अब उनके लिए विवादों की वजह बन गया है। बरेली के प्रमुख धर्मगुरु और आॅल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने उनके मंदिर जाने और पूजा-अर्चना करने को शरिया के खिलाफ बताते हुए फतवा जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की कथित पार्टनर अनीता आडवाणी की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस याचिका को 'लक्जरी लिटिगेशन' करार दिया।
सुनील लहरी ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर, कास्टिंग और वीएफएक्स पर अपनी बेबाक राय रखी है। जानिए उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा।
अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने FRRO द्वारा जारी 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ 2 नवंबर 2026 तक अंतरिम राहत दी है। जानिए क्या है 10 अक्टूबर के प्रदर्शन और OCI कार्ड से जुड़ा पूरा मामला।
ए.आर. रहमान ने नमित मल्होत्रा की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' के संगीत और मेकिंग पर खुलकर बात की है। जानें फिल्म के म्यूजिक, 3.5 साल की मेहनत और रिलीज से जुड़ी खास बातें।
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावरों का मुख्य निशाना आमिर खान थे, लेकिन बांद्रा में 3 बार रेकी और कड़ी सुरक्षा के चलते प्लान बदलकर टाइगर श्रॉफ को टारगेट किया गया।
इन दिनों बॉक्स आफिस पर फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ रजनीकांत की जेलर 2 ने अपनी शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा, तो दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर ने पहले वीकेंड पर अच्छी रफ्तार पकड़ी।
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने होस्टिंग की कमान संभाली। मैरी कॉम कम वोट्स के चलते शो से बाहर हो गईं, जिससे आम्रपाली दुबे इमोशनल हो गईं। वहीं, मनीष गोयल को भी झटका लगा और काश्वी हीरानंदानी ने स्काउट-लव की क्लास लगाई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह