बिहार विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी है। 47.62 मतदान हुआ है, जो पहले चरण से ज्यादा है। बगहा में 15 हजार मतदाताओं ने पानी-सड़क- पूल की मांग को लेकर वोट बहिष्कार किया है।

मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाते शाहनवाज हुसैन।

पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी है। बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक 47.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम वोटिंग मधुबनी जिले में 43.39 और सबसे ज्यादा में किशनगंज जिले में 51.86 मतदान हुआ है। बिहार में पहले चरण में एक बजे तक 42.31 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। बगहा में 15 हजार मतदाताओं ने पानी-सड़क- पूल की मांग को लेकर वोट बहिष्कार किया है। किशनगंज, जमुई समेत 5 जिलों में 6 बूथों पर ईवीएम खराब होने की वजह से वोटिंग देर से शुरू हुई। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, जानबूझकर ईवीएम में खराबी की बात कही जा रही है। ताकि वोट चोरी हो सके। दूसरे फेज में 12 मंत्रियों समेत 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 3.70 करोड़ मतदाता करेंगे।
बिहार में दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग हो रही है। निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम चंपारण में 32.39 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 31.16 प्रतिशत, शिवहर में 31.58 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 29.81 प्रतिशत, मधुबनी में 28.66 प्रतिशत, सुपौल में 31.69 प्रतिशत, अररिया में 31.88 प्रतिशत, किशनगंज में 34.79 प्रतिशत, पूर्णिया में 32.94 प्रतिशत, कटिहार में 30.83 प्रतिशत, भागलपुर में 29.08 प्रतिशत, बांका में 32.91 प्रतिशत, कैमूर (भभुआ) में 31.98 प्रतिशत, रोहतास में 29.80 प्रतिशत, अरवल में 31.87 प्रतिशत, जहानाबाद में 30.36 प्रतिशत, औरंगाबाद में 32.88 प्रतिशत, गया में 34.07 प्रतिशत, नवादा में 29.02 प्रतिशत और जमुई में 33.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

अरवल जिले के शहरतेलपा थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वह वोट देने के लिए मायके से ससुराल जा रही थी। उसकी पहचान सोनभद्र बंशी सूर्यपुर की रेशमा देवी के रूप में की गई। वह अपने मायके अरवल जिले के राम लखन बिगहा आई हुई थी, जहां से अपने पुत्र के साथ वोट देने के लिए बाइक से ससुराल सोनभद्र वंशी जा रही थी।
इधर, सासाराम के निर्दलीय प्रत्याशी विवेक कुमार उर्फ डब्लू भैया पर आदर्श आचार संहिता के तहत प्राथमिक दर्ज की गई है। एसपी रोहतास रोशन कुमार ने इसकी जानकारी दी। निर्दलीय प्रत्याशी सासाराम नगर निगम की मेयर काजल कुमारी के रिश्ते में देवर बताए जाते हैं।
20 जिलों की 45,399 बूथ पर वोटिंग हो रही है। इनमें 4,109 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। संवेदनशील बूथों पर शाम 4 से 5 बजे तक वोटिंग होगी। जबकि अन्य बूथों पर शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

शिवहर में बुजुर्ग मतदाता ने किया वोट, महिला पुलिस ने गोद में उठाया
बांका के कटोरिया में बूथ -76 में ईवीएम खराब होने से अभी तक वोटिंग शुरू नहीं हुई है। किशनगंज के बूछ 299 में ईवीएम खराब होने से 45 मिनट देर से शुरू हुआ मतदान। औरंगाबाद के ओबरा में दाउदनगर के बूथ में ईवीएम में खराबी के कारण 40 मिनट बाद वोटिंग शुरू हुई। जुमई के चकाई विधान सभा के बूथ 301 पर वीवीपीएटी मशीन में गड़बड़ी के कारण 40 मिनट देर से मतदान शुरू हुआ।
इधर, बिहार चुनाव के दूसरे चरण के साथ, छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा में विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। मतगणना 14 नवंबर को होगी। जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे के बाद बडगाम में उपचुनाव हो रहा है, जिसमें कई उम्मीदवार मैदान में हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में आज 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के 122 और महागठबंधन के 126 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण के इस चुनाव में कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, मंत्री विजेंद्र यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोसोपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और भाकपा माले के विधायक दल के नेता महबूब आलम जैसे दिग्गज शामिल हैं।
पढ़ने के लिए बने रहिए... चुनावी खबरें लगातार अपडेट की जा रही हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे से जुड़े आगजनी मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। हालांकि, कोर्ट ने अन्य 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी खबर।
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेताओं को पुलिस ने डिटेन किया। इस पर क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने नाराजगी जताते हुए इसे 'अघोषित इमरजेंसी' बताया और पदयात्रा की चेतावनी दी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले पुलिस ने भारी कार्रवाई की। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, तुषार गांधी और मनीष सिसोदिया समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रकफ रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।
देश के 4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे LIVE। पुडुचेरी में AINRC जीती, बंगाल और असम में बीजेपी की बढ़त। तमिलनाडु में टीवीके और AIADMK में टक्कर।
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा कड़ी, रेल यातायात प्रभावित। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द, 5000 से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूटी।