आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने गुरुवार को योजना एवं विकास विभाग के मुंगेर में पदस्थापित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। मुंगेर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पटना में ईओयू की टीम ने तलाशी ली।

पटना, मुंगेर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में एक साथ दबिश
ईओयू टीम को नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन
पटना। स्टार समाचार वेब
आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने गुरुवार को योजना एवं विकास विभाग के मुंगेर में पदस्थापित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। मुंगेर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पटना में ईओयू की टीम ने तलाशी ली। इस दौरान मुजफ्फरपुर स्थित आवास से 50 लाख रुपए कैश बरामद हुए हैं। मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नया टोला स्थित राधिका अपार्टमेंट में तलाशी के दौरान मिले कैश को गिनने के लिए मशीन मंगाई गई। इसके अलावा महंगे आभूषण और अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। बरामद संपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। प्राथमिक जांच के आधार पर इंजीनियर के खिलाफ 83 लाख 53 हजार रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, छापेमारी में मिली चल-अचल संपत्ति के बाद यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
पांच ठिकानों पर एक साथ पहुंची टीम
ईओयू की कार्रवाई भागलपुर के तिलकामांझी स्थित हनुमान पथ के आवास, मुंगेर के बेलन बाजार बंगाली टोला स्थित आवास और स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल, मुंगेर के सरकारी कार्यालय में चल रही है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर स्थित राधिका अपार्टमेंट और पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के कुसुमपुर मोहल्ले में स्थित आवास पर भी तलाशी ली गई।
दस दिन पहले मिली थी बड़ी नकदी
दस दिन पहले निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पटना के अफसर दंपती के ठिकानों पर छापेमारी की थी। पटना के एडीएम (आपूर्ति) रविंद्र कुमार दिवाकर और दानापुर की जिला सब-रजिस्ट्रार कुमारी स्वीटी के पटना और बेगूसराय स्थित ठिकानों पर कार्रवाई हुई थी। उस कार्रवाई में पटना के रूपसपुर स्थित कश्यप ग्रीन सिटी के फ्लैट से 70 लाख से अधिक नकद और बेगूसराय के आवास से नौ लाख रुपए से अधिक नकद बरामद हुए थे। इसके अलावा 50 लाख से अधिक मूल्य के आभूषण भी मिलने की बात सामने आई थी।
यह भी पढ़िए
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: आरोपियों के घर पुलिस की छापेमारी... अब तक 79 लाख रुपए किए बरामद
केरलम में ईडी ने कसा शिकंजा: पूर्व सीएम विजयन और बेटी वीणा के 12 ठिकानों पर छापेमारी
भ्रष्टाचार पर प्रहार: पंजाब में ईडी और बंगाल में आयकर की छापेमारी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी। राहुल, खड़गे और प्रियंका ने राजघाट पर दिया धरना। शुक्रवार को ममता बनर्जी के भी मार्च में शामिल होने की संभावना।
दिल्ली के न्यू सीमापुरी में चार मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी, मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका।
देश के 42 पूर्व न्यायाधीशों और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भारत के नागरिकों को खुला खत लिखकर चुनाव आयोग और न्यायपालिका पर बिना सबूत हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता जताई है।
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू व विवेक जोशी की नियुक्तियों के खिलाफ क्वो वारंटो रिट याचिका दायर की गई है। जानिए याचिका के मुख्य आरोप और कानूनी प्रक्रिया।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने गुरुवार को योजना एवं विकास विभाग के मुंगेर में पदस्थापित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। मुंगेर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पटना में ईओयू की टीम ने तलाशी ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया। 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे इस चार दिवसीय इवेंट में देश-दुनिया के टेक और टेलीकॉम क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञ, स्टार्टअप्स, निवेशक और उद्योग जगत की हस्तियां शामिल हो रही हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के दोहरे चरित्र और राज्य-प्रायोजित आतंकवाद की कड़े शब्दों में धज्जियां उड़ाई हैं। यूएन जनरल असेंबली की कानूनी मामलों से जुड़ी छठी समिति की कार्यवाही के दौरान भारत ने साफ कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद का जो भस्मासुर खड़ा किया था।
दिल्ली में पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर धरने पर बैठ गईं। विपक्ष का INDIA गठबंधन वोट चोरी, एसआईआर और परिसीमन के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहा है।
वर्ष 2026 के रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गई है। फ्रांस के हेनरी बी. कागन और जापान के केन्सो सोई को यह सम्मान क्यों मिला
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) कानून से जुड़े एक अलग फैसले को वापस लेने की मांग वाली याचिका पर विचार करने का आश्वासन दिया है। जानिए पूरा मामला और इससे जुड़े विवाद की वजह।