परिसीमन विधेयक का समर्थन करने के बाद द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन विपक्षी और सहयोगी दलों के निशाने पर हैं। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और सत्तारूढ़ टीवीके ने द्रमुक के पिछले प्रस्तावों और बयानों का हवाला देते हुए तीखे सवाल पूछे हैं।

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) द्वारा परिसीमन संबंधी विधेयक को समर्थन देने की घोषणा के बाद पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गए हैं। इस फैसले को लेकर वे न केवल विपक्षी दलों बल्कि इंडिया गठबंधन के अपने सहयोगी नेताओं के भी निशाने पर हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) ने द्रमुक के इस कदम पर सवाल उठाते हुए पार्टी के पुराने रुख और विधानसभा में पारित प्रस्तावों की याद दिलाई है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने रविवार को सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट साझा करते हुए द्रमुक के वर्तमान रुख पर निशाना साधा। चिदंबरम ने 12 अगस्त 2026 को तमिलनाडु विधानसभा में पारित हुए एक प्रस्ताव का उल्लेख किया, जिसके पक्ष में स्वयं द्रमुक ने मतदान किया था। उन्होंने बताया कि उस प्रस्ताव में स्पष्ट रूप से मांग की गई थी कि लोकसभा की मौजूदा 543 निर्वाचित सीटों की संख्या को स्थायी रूप से बरकरार रखा जाए। इसके साथ ही राज्यों के बीच सीटों के मौजूदा बंटवारे को भी सुरक्षित रखने की बात कही गई थी, ताकि संसद में राज्यों के प्रतिनिधित्व के अनुपात में कोई बदलाव न हो।
पी चिदंबरम ने अपनी पोस्ट में उस प्रस्ताव के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में लोकसभा और राज्यसभा के बीच सीटों के मौजूदा अनुपात, जो लगभग 2.2:1 है, को बनाए रखने की मांग की गई थी। चिदंबरम के अनुसार, उस प्रस्ताव में यह भी कहा गया था कि महिला आरक्षण को परिसीमन की प्रक्रिया का इंतजार किए बिना, मौजूदा 543 सीटों के आधार पर ही 2029 के आम चुनाव से लोकसभा में लागू किया जाए। इसके अतिरिक्त, राज्य विधानसभाओं में भी महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग उस प्रस्ताव का हिस्सा थी।
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) ने भी द्रमुक पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। टीवीके के आईटी विंग ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर 22 मार्च 2025 को एमके स्टालिन की अध्यक्षता में हुई द्रमुक की एक बैठक का जिक्र किया। टीवीके ने दावा किया कि उस बैठक में उदयनिधि स्टालिन ने स्वयं परिसीमन के संभावित नुकसानों पर चिंता जताई थी। टीवीके के अनुसार, उदयनिधि ने तब कहा था कि दक्षिणी राज्यों में फिलहाल 163 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जो संसद में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं, लेकिन 2026 के अनुमानित जनसंख्या आंकड़ों के आधार पर परिसीमन होने से ये घटकर 133 रह जाएंगे और हिस्सेदारी 24 प्रतिशत तक सिमट जाएगी।
टीवीके ने आगे कहा कि मार्च 2025 की उसी बैठक में उदयनिधि स्टालिन ने यह आशंका भी जताई थी कि यदि लोकसभा सीटों की कुल संख्या बढ़ाकर 848 भी कर दी जाए, तब भी संसद में दक्षिणी राज्यों का कुल प्रतिनिधित्व 30 प्रतिशत से घटकर 24.7 प्रतिशत रह जाएगा। टीवीके के बयान के मुताबिक, उदयनिधि ने तब यह तर्क दिया था कि इससे उत्तर भारत के राज्यों का प्रतिनिधित्व अनुचित रूप से बढ़ेगा और राष्ट्रीय नीतियां कुछ गिने-चुने राज्यों के प्रभाव में आ जाएंगी, जिससे दक्षिण की जरूरतों की अनदेखी होगी।
विजय की पार्टी ने तंज कसते हुए पूछा कि जिस परिसीमन को उदयनिधि स्टालिन ने कभी संघीय व्यवस्था के लिए सीधा खतरा और तमिलनाडु व पड़ोसी राज्यों के साथ अन्याय बताया था, क्या आज द्रमुक को उन सभी सवालों के जवाब मिल गए हैं। टीवीके ने अपने पोस्ट के अंत में कहा कि तमिलनाडु की जनता पिता और पुत्र के बदलते रुख को देख रही है और आगामी चुनावों में इसका जवाब देगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने परिसीमन (Delimitation) के मुद्दे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की। उन्होंने लोकसभा सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को लोकतंत्र, तमिल भाषा और संस्कृति के लिए खतरा बताया।
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार का समर्थन करेगी। जानिए INDIA ब्लॉक के शीर्ष नेताओं के साथ 70 मिनट की लंबी बैठक के बाद स्टालिन ने राज्य के हितों और 2027 के परिसीमन को लेकर क्या कहा।
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इससे पहले वे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से भी मिले थे। जानिए इन मुलाकातों के बाद शमी के राजनीति में आने की अटकलों पर क्या है अपडेट।
परिसीमन विधेयक का समर्थन करने के बाद द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन विपक्षी और सहयोगी दलों के निशाने पर हैं। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और सत्तारूढ़ टीवीके ने द्रमुक के पिछले प्रस्तावों और बयानों का हवाला देते हुए तीखे सवाल पूछे हैं।
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ के 100 साल समाज के लिए काम करने का अवसर हैं। जानिए युवाओं, भारतीय लोकतंत्र और एकता पर उन्होंने क्या कहा।
उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के रहने वाले एक 54 वर्षीय पूर्व आतंकी की किशनगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने उसके डूबने की परिस्थितियों की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि मामले की जांच जारी है, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार, वह वह अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए एलओसी पार कर गुलाम जम्मू कश्मीर जाने की कोशिश कर रहा था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों से संवाद करते हुए कहा कि यह मंच समाज के हर वर्ग की उपलब्धियों को सामने लाने के साथ चुनौतियों पर चर्चा और जागरूकता फैलाने का माध्यम है। उन्होंने इस कड़ी में सबसे पहले ड्रग्स यानी नशे की लत का मुद्दा उठाया।
परिसीमन बिल के समर्थन का ऐलान कर चुकी सहयोगी पार्टियों, डीएमके और एनसीपी को अपने खेमे में वापस लाने के लिए कांग्रेस ने सक्रिय प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन के भीतर उभरे मतभेदों को दूर करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे।
झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना नेशनल हाईवे पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। सभी हताहत बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे और प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे।
परिसीमन विधेयक और 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव फर्जी था तो राहुल गांधी को भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह