बिहार के लखीसराय में सावन के तीसरे सोमवारी की सुबह प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर के बाहरी परिसर में अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में आठ महिला श्रद्धालुओं के मौत हो गई। वहीं दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज चल रहा है।

भगदड़ में दर्जनभर लोग हुए घायल, अस्पताल में भर्ती
स्थानीय और श्रद्धालुओं ने दबे लोगों को बाहर निकाला

लखीसराय। स्टार समाचार वेब
बिहार के लखीसराय में सावन के तीसरे सोमवारी की सुबह प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर के बाहरी परिसर में अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में आठ महिला श्रद्धालुओं के मौत हो गई। वहीं दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। लखीसराय डीएम ने बताया कि घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले मार्ग पर हुई। सुबह साढ़े छह और सात बजे के बीच भीड़ अचानक बढ़ गई थी। श्रद्धालुओं की लाइन अशोकधाम हॉल्ट तक पहुंच गई थी। हॉल्ट पर दो ट्रेनें रुकी हुई थीं। अचानक वहां बिजली का एक खंभा गिर गया।

करंट फैलने की अफवाह
सुबह मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे कांवरियों के बीच पोल में करंट प्रवाहित होने की अफवाह फैल गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और कई श्रद्धालु एक-दूसरे के नीचे दब गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

अब तक चार की पहचान
मृतकों में खबर लिखे जाने तक चार की पहचान हो पाई थी। इसमें मनमाला देवी (44), पति निरंजन कुमार, वार्ड नंबर 12, इंद टोला, बड़हिया, लखीसराय, रिंकू देवी (50), पति नीरज यादव, फरदा, थाना सफियासराय, जिला मुंगेर, हेमलता देवी (55), पति सुरेंद्र यादव, कैंदी प्रतापपुर, थाना हलसी, जिला लखीसराय और ललिता देवी, पति गोरेलाल यादव, प्रतापपुर, थाना हलसी, जिला लखीसराय शामिल है।
सीएम सम्राट ने जताया दुख
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा-लखीसराय के अशोक धाम में हुई घटना बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है। इस हादसे में श्रद्धालुओं की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के उचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई: सिन्हा
लखीसराय के अशोक धाम में मची भगदड़ पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा-यह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं भी वहां जा रहा हूं। यह घटना मंदिर परिसर के बाहर एक खंभे और बिजली के तारों के गिरने के बाद हुई। लोगों ने अफवाह फैला दी कि बिजली का करंट फैल गया है, जिससे भगदड़ मच गई। घटना की जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।
खबर अपडेट की जा रही है...
यह भी पढ़िए....
नालंदा के शीतला मंदिर में बड़ा हादसा: पूजा के दौरान मची भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
पुणे: शिवनेरी किले में शिव जयंती पर भगदड़... छह घायल, मची अफरा-तफरी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।