जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। अफवाह फैलाने, भ्रामक जानकारी प्रसारित करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। सोमवार को गिर सोमनाथ में भव्य रोड शो के बाद उन्होंने सोमनाथ मंदिर में कुंभाभिषेक और विधि विधन से महा-पूजा की। प्रधानमंत्री शाम को वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन भी करेंगे।
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के साथ ही सिंहस्थ-2028 की व्यापक तैयारियां राज्य सरकार ने शुरू कर दी है। मंदिर प्रबंधन लोगों की सुविधा और दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े बदलाव करने जा रहा है।
मध्यप्रदेश का महाकालेश्वर मंदिर देश का पहला ऐसा मंदिर है, जहां लड्डू प्रसाद की गुणवत्ता और शुद्धता के लिए एफएसएसएआई द्वारा 5 स्टार रेटिंग दी गई है। लड्डू की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कड़े प्रावधान तय किए गए हैं। इसके तहत लड्डू बनाने में शुद्ध घी, रागी, चना दाल, काजू, किशमिश व अन्य सामग्रियों का निर्धारित मात्रा में उपयोग किया जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन आज काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बरेका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पीएम मोदी रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
केरलम में मौजूद सबरीमाला मंदिर को लेकर केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को अपनी बात रखी। केंद्र ने कहा कि पूजा की जगह में कौन जा सकता है, यह लिंग भेदभाव का मामला नहीं है, बल्कि यह धार्मिक रीति-रिवाजों, मान्यताओं और देवता के खास स्वरूप पर आधारित है।
बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू 6 साल बाद साउथ सिनेमा में वापसी कर रही हैं। पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'स्लमडॉग - 33 टेंपल रोड' में वह विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। जानें फिल्म की रिलीज और कास्ट के बारे में
भगवान राम की नगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर के परकोटा में स्थित पूरक मंदिरों के शिखरों पर ध्वजारोहण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में मणिराम दास छावनी में आयोजित राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में विस्तृत रूपरेखा तय की गई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान श्रीराम के दर्शन किए। दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने राम मंदिर परिसर को भी देखा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति को मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी।






















