इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर मंगलवार दोपहर 12:30 बजे एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका कोर्ट परिसर के पार्किंग एरिया में खड़ी एक कार में सिलेंडर फटने से हुआ।

पार्किंग एरिया में खड़ी एक कार में सिलेंडर फटने से हुआ।
इस्लामाबाद। स्टार समाचार वेब
इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर मंगलवार दोपहर 12:30 बजे एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका कोर्ट परिसर के पार्किंग एरिया में खड़ी एक कार में सिलेंडर फटने से हुआ। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास का क्षेत्र हड़कंप मच गया। धमाका उस समय हुआ जब कोर्ट क्षेत्र में भारी ट्रैफिक और भीड़ मौजूद थी। धमाके में कई वकील और आम नागरिक घायल हुए। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आसपास का इलाका सील कर दिया और प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।
दावा किया जा रहा है कि यह धमाका एक सिलेंडर के फटने से हुआ है। पुलिस ने कहा कि यह सिलेंडर ब्लास्ट प्रतीत होता है, लेकिन मामले की गहन जांच की जा रही है। घटनास्थल पर सुरक्षा बल और फॉरेंसिक टीम को तैनात किया गया है, जो धमाके के कारण और संभावित लापरवाही या किसी अन्य कारक की छानबीन कर रही हैं।
घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सभी कोर्ट गतिविधियों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और पुलिस ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पाकिस्तान में गहराते ऊर्जा संकट के चलते इस्लामाबाद, रावलपिंडी और कराची जैसे बड़े शहरों में हालात बेकाबू हो गए हैं। इन शहरों में लोग भारी बिजली कटौती से परेशान हैं। सबसे खराब स्थिति आर्थिक राजधानी कराची की है, जहां रोजाना 12-12 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है।
कनाडा में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का कथित ऑडियो लीक हुआ है। ऑडियो में बराड़ ने ड्रग्स रैकेट और युवाओं के शोषण का हवाला देते हुए हत्या की जिम्मेदारी लेने की बात कही है।
जापान में आज तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राजधानी टोक्यो समेत पूर्वी जापान के कई इलाकों में आए इस भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.9 मापी गई है। भूकंप के कारण 23 लोग घायल हुए हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातर को मामूली चोटें आई हैं।
पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने भारत पर सिंधु जल समझौते को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि भारत पानी का इस्तेमाल हथियार के रूप में कर सकता है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सितंबर में देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही हैं। वह सितंबर में 1946 के बाद से इटली में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने वाली हैं।
कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों में बड़ा तनाव पैदा हो गया है। कनाडा ने अमेरिका के साथ जारी अपनी द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को पूरी तरह से रोक दिया है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने वाशिंगटन द्वारा अंतिम क्षणों में प्रस्तावित शर्तों को अनुचित और कनाडाई अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह बताते हुए यह फैसला लिया।
अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में बड़ा हादसा हो गया है, जहां 8 लोगों को ले जा रहा रिमोट रडार साइट के पास एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस ने इस विमान हादसे की पुष्टि की है। घटना के तुरंत बाद मौके पर सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया गया है।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद शिफा इंटरनेशनल अस्पताल से वापस अडियाला जेल भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिफा अस्पताल में छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनकी विस्तृत जांच की।
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंध को 24 सितंबर तक बढ़ा दिया है। जानिए पहलगाम हमले के बाद से जारी इस हवाई विवाद और इसके प्रभाव के बारे में।
बांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं। यह बांग्लादेश में 35 साल बाद पहला राष्ट्रपति चुनाव है, जिसमें मुकाबला हो रहा है।