गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 12 घंटे में चार बार झटके लगने के बाद एहतियात के तौर पर स्कूल बंद किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 2.7 से 3.8 के बीच रही। हालांतक भूकंप के चलते धरती के हिलने पर जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
फिलीपींस में बुधवार सुबह 6.7 तीव्रता का तेज और शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र सैंटियागो के पास दर्ज किया गया। एक अलग आकलन में भूकंप की तीव्रता 6.4 भी बताई है, जिसका केंद्र शहर से 27 किलोमीटर पूर्व में था।
उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम में के एक शहर सोरेंग में आज शनिवार की सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई है। सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर यह भूकंप आया।
महाराष्ट्र के बीड जिले से बड़ी खबर है, जहां हाईवे पर एक डीजल टैंकर पलटने के बाद भीषण विस्फोट हुआ। धमाके के कारण आग आसपास के इलाके में भी फैल गई। इस हादसे से ट्रैफिक बाधित हो गया और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया।
जापान भूकंप के भीषण झटके से कांप उठा। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई है। भूकंप के तुरंत बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। इस कारण जापान के उत्तर-पश्चिमी तट पर तीन मीटर ऊंची सुनामी आ सकती है।
बंगाल के कई जिलों में सुबह 10:10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था, जिसके चलते लगभग 17 सेकेंड तक धरती डोलती रही और लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।
श्रीनगर के नौगाम में स्थित पुलिस स्टेशन में हुए ब्लास्ट ने पूरे जम्मू-कश्मीर को दहशत में डाल दिया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और पुलिस स्टेशन का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत और 27 घायल हैं।
इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर मंगलवार दोपहर 12:30 बजे एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका कोर्ट परिसर के पार्किंग एरिया में खड़ी एक कार में सिलेंडर फटने से हुआ।
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में बीती देर रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। ये झटके कुछ सेकंड तक रहे और पिपलोदा तहसील के मचून गांव में महसूस किए गए।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने अब आतंक के खिलाफ ‘ऑपरेशन पिंपल’ छेड़ दिया है। जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सेना का ऑपरेशन अभी जारी है। दरअसल, कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सैनिकों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है।




















