देश की राजधानी दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली के द्वारका सेक्टर-5 और प्रसाद नगर समेत 6 स्कूलों को बम की धमकी मिली है। स्कूलों को ये धमकी ई-मेल भेजकर दी गई है। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली करा दिया गया है। वहीं उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है।
दिल्ली/उतराखंड। स्टार समाचार वेब
देश की राजधानी दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली के द्वारका सेक्टर-5 और प्रसाद नगर समेत 6 स्कूलों को बम की धमकी मिली है। स्कूलों को ये धमकी ई-मेल भेजकर दी गई है। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली करा दिया गया है। वहीं उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र ने अपने शिक्षक को तमंचे से गोली मार दी। दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली के द्वारका सेक्टर-5 और प्रसाद नगर समेत छह स्कूलों को ईमेल भेजकर बम की धमकी मिली दी गई है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचे हैं। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली करा दिया गया है। बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के मुताबिक, अलग-अलग जगहों पर स्कूल में बम की धमकी की जानकारी मिली है। इसके बाद से ही दिल्ली पुलिस और फायर की टीम मौके पर मौजूद हैं। पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है।
प्रसाद नगर स्थित आंध्र एजुकेशन सोसाइटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वारका सेक्टर 5 स्थित बीजीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, छावला स्थित राव मान सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वारका सेक्टर 1 स्थित मैक्सफोर्ट स्कूल और द्वारका सेक्टर 10 स्थित इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल सहित छह स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली।
बुधवार को दिल्ली के 55 से ज्यादा स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। इनमें द्वारका स्थित राहुल मॉडल स्कूल और मैक्सफोर्ट स्कूल, मालवीय नगर स्थित एसकेवी और प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल शामिल हैं। पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने तलाश अभियान शुरू किया। हालांकि, किसी भी स्कूल में तलाशी लेने के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
इधर, उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं कक्षा के छात्र ने अपने शिक्षक पर तमंचे से गोली चला दी। गोली शिक्षक के दाएं कंधे के नीचे लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र और शिक्षक के बीच झगड़े की शुरुआत तब हुई जब शिक्षक ने छात्र को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद छात्र गुस्से में अपने लंच बॉक्स में तमंचा छिपाकर स्कूल लाया और कक्षा में ही शिक्षक पर गोली चला दी। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे जिले में शिक्षकों में रोष है। उत्तराखंड के सीबीएसई बोर्ड से जुड़े अध्यापक इस घटना के विरोध में धरने और हड़ताल पर बैठ गए हैं। काशीपुर सहित कई जगहों पर आज स्कूल बंद रखे गए हैं। पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है। तमंचा बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे से जुड़े आगजनी मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। हालांकि, कोर्ट ने अन्य 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी खबर।
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेताओं को पुलिस ने डिटेन किया। इस पर क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने नाराजगी जताते हुए इसे 'अघोषित इमरजेंसी' बताया और पदयात्रा की चेतावनी दी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले पुलिस ने भारी कार्रवाई की। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, तुषार गांधी और मनीष सिसोदिया समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रकफ रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।
देश के 4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे LIVE। पुडुचेरी में AINRC जीती, बंगाल और असम में बीजेपी की बढ़त। तमिलनाडु में टीवीके और AIADMK में टक्कर।
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा कड़ी, रेल यातायात प्रभावित। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द, 5000 से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूटी।