मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वो पूरी तरह से सुरक्षित हैंं। शनिवार को मंदसौर में जब वह हॉट एयर बैलून एक्टिविटी के लिए पहुंचे थे, तभी उनके हॉट एयर बैलून में आग लग गई। हालांकि, इस दौरान उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत हॉट एयर बैलून से बाहर निकाला।


मंदसौर। स्टार समावार वेब
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हॉट एयर बैलून की सवारी के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बच गया। शनिवार सुबह गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा होने के कारण बैलून उड़ान नहीं भी सका। और इस दौरान उसके निचले हिस्से में आग भी लग गई। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने तत्काल हालात काबू में किए। सीएम यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं। गनीमत रही कि बैलून ने उड़ान भरने के बाद आग नहीं पकड़ी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। शनिवार को मंदसौर में जब वह हॉट एयर बैलून एक्टिविटी के लिए पहुंचे थे, तभी उनके हॉट एयर बैलून में आग लग गई। हालांकि, इस दौरान उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत हॉट एयर बैलून से बाहर निकाला। इसके बाद आग को बुझाया गया।
हॉट एयर बैलून की देखरेख करने वालों ने बताया कि जिस वक्त मुख्यमंत्री बैलून में सवार हुए थे। उस वक्त हवा की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटा थी। ऐसे में बैलून आगे नहीं बढ़ सका। जिसके चलते उसके निचले हिस्से में आग लग गई।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने चंबल नदी के अद्भुत और आकर्षक प्राकृतिक नजारों का आनंद लेते हुए बोटिंग की। बोट में बैठकर उन्होंने नदी की मनोहारी छटा को निहारा और इस मनमोहक सफर का लुत्फ उठाया। मुख्यमंत्री के साथ सांसद सुधीर गुप्ता, गरोठ विधायक चंदर सिसोदिया, कमिश्नर आशीष सिंह, आईजी उमेश जोगा, कलेक्टर अदिति गर्ग, एसपी विनोद कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
बोटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने बाइक बोट भी चलाई। पानी की लहरों पर बाइक बोट दौड़ाते हुए मुख्यमंत्री अत्यंत प्रसन्न और उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल पर्यटन को बढ़ावा देंगी, बल्कि प्रदेश की प्राकृतिक धरोहरों को देखने और समझने का नया अवसर भी प्रदान करेंगी। इसके बाद सफारी जीप में बैठकर एयर बैलून स्थल की ओर रवाना हुए। रास्ते में उन्होंने सफारी जीप से टेंट सिटी का अवलोकन किया और वहां की पर्यटन सुविधाओं की जानकारी ली।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।