छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। डीआरजी के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों ने सुकमा में किस्टाराम इलाके में तलाशी अभियान चलाया था।
पांच दिन बाद नया साल 2026 दस्तक देने जा रहा है। 2026 चुनावी लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं तो संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा की 75 सीटों पर चुनावी घमासान होगा। ऐसे में राज्यसभा का समीकरण ही नहीं बदलेगा, बल्कि मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के कई चेहरे भी बदल सकते हैं।
सतना जिले में फोन पर वाहन चालक को गाली देने और पुलिस कर्मियों पर अभद्र टिप्पणी के वायरल ऑडियो के बाद पुलिस ने आरोपी युवक पर एफआईआर दर्ज की है। मामले में लापरवाही और विभागीय छवि खराब होने के आरोप में महिला सब-इंस्पेक्टर को लाइन अटैच किया गया है।
दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है, जिसे पूरे देश में बेहद धूमधाम से मनाया है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को ने इसे अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कर लिया है। दिल्ली स्थित लाल किले में यूनेस्को की बैठक का आयोजन हुआ।
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस ने एक नई एफआईआर दर्ज की है, जिसमें 6 अन्य लोगों और 3 कंपनियों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह एफआईआर ईडी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डिंडोरी से अमरकंटक मार्ग में ग्राम कूड़ा के पास सड़क हादसे में मृतक दोनों चचेरे भाई हैं।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब चोरों के निशाने पर वीआईपी कॉलोनियां हैं। तमाम सुरक्षा इंतजामों के बाद भी चोर बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस हाथ मल रही है। अब भोपाल के चार इमली में रहने वाली डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह के घर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
दिल्ली-एनसीआर को दिवाली पर वायु प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए भले ही इस बार यहां सिर्फ ग्रीन पटाखों की बिक्री के दावे किए गए थे लेकिन ग्रीन पटाखों के नाम पर जो पटाखे बेचे और चलाए गए, उन्होंने खूब प्रदूषण किया। स्थिति यह रही कि राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता पांच वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई।
भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले के बाहर प्रदर्शन करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक पर एफआईआर दर्ज की गई है। बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने पर भोपाल की टीटी नगर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
मध्यप्रदेश के सागर जिले में वन विभाग के अफसरों ने अवैध खनन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की कार्रवाई से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। कुछ दिन पहले भी इनकी खदान में छापा मारा गया था, जहां से बेस कीमती खेर की लकड़ी पकड़ी गई थी और उनके बेटे पर केस दर्ज हुआ था।






















