कान्स फिल्म फेस्टिवल-2026 के तीसरे दिन रेड कार्पेट पर ग्लैमर और बेहतरीन फैशन का शानदार नजारा दिखा। अभिनेत्री आलिया भट्ट से लेकर डेमी मूर और सेठ रोजन जैसे चर्चित चेहरों ने अपने अनोखे और ड्रामेटिक लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

तीसरे दिन भी रेड कार्पेट पर आलिया ने लूटी महफिल
अट्रैक्टिव स्टेटमेंट जूलरी ने और खूबसूरत बना दिया
सितारे तस्वीरों के लिए शानदार पोज देते हुए नजर आए
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कान्स फिल्म फेस्टिवल-2026 के तीसरे दिन रेड कार्पेट पर ग्लैमर और बेहतरीन फैशन का शानदार नजारा दिखा। अभिनेत्री आलिया भट्ट से लेकर डेमी मूर और सेठ रोजन जैसे चर्चित चेहरों ने अपने अनोखे और ड्रामेटिक लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वहीं रेड कार्पेट पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने एक बेहद शाही फ्लोरल ब्रोकेड आउटफिट पहना था। इसके साथ पहनी गई उनकी अट्रैक्टिव स्टेटमेंट जूलरी ने उनके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया।
मशहूर अभिनेत्री डेमी मूर अनोखी रेड ड्रेस में पहुंचीं

63 वर्षीय मशहूर अभिनेत्री डेमी मूर इस साल कान्स फेस्टिवल की जूरी मेंबर भी हैं। फिल्म फादरलैंड के प्रीमियर पर वह गुची ब्रांड की एक बेहद खास और अनोखी रेड ड्रेस में पहुंचीं। यह ड्रेस लाल रंग के रिंकल्ड कपड़े से बनी थी। अपने इस बेहतरीन लुक को उन्होंने चोपार्ड के हीरे के झुमकों और मैचिंग डायमंड कफ के साथ पूरा किया।
एक ए-लाइन गाउन में नजर आई जूलिया लुइस-ड्रेफस

जूलिया अपनी फिल्म टैंगल्स के सिलसिले में कान्स में मौजूद हैं। फादरलैंड की स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने छोटे स्लीव्स वाला एक ए-लाइन गाउन पहना था, जिसके ऊपरी हिस्से पर सेक्विन की शानदार कढ़ाई की गई थी।
डायने क्रूगर ने पहनी कढ़ाई वाली साटन मिनीड्रेस

डायने क्रूगर ने फादरलैंड की स्क्रीनिंग के लिए गिवेंची का एक हाई-फैशन लुक चुना। उन्होंने एक कढ़ाई वाली साटन मिनीड्रेस पहनी, जिसके साथ एक ड्रामेटिक और असिमेट्रिकल केप अटैच था।
क्लोई झाओ भी फादरलैंड की स्क्रीनिंग में नजर आईं

फिल्म हैमनेट की डायरेक्टर और 2026 कान्स जूरी की सदस्य क्लोई झाओ भी फादरलैंड की स्क्रीनिंग में नजर आईं। उन्होंने सरसों के रंग का एक साबर गाउन पहना था, जिसमें हुड लगा हुआ था और इसके ऊपरी हिस्से में कटआउट डिजाइन मौजूद थे। वहीं हॉलीवुड अभिनेता सेठ रोजेन अपनी पत्नी लॉरेन मिलर रोजन के साथ फादरलैंड के रेड कार्पेट पर तस्वीरों के लिए शानदार अंदाज में पोज देते हुए नजर आए।
यह भी पढ़िए...
कान फिल्म फेस्टिवल...नए लुक में अभिनेत्री आलिया भट्ट के कुछ दिलकश अंदाज देखने को मिले
मध्यप्रदेश: मस्तक पर चंदन... बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया
फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी का इनाम... अभिनेत्री सयानी गुप्ता को मिला ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह