अभिनेत्री आलिया भट्ट, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी के बाद अदिति राव हैदरी ने भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की है। जहां बाकी एक्ट्रेस ने इस इवेंट के लिए वेस्टर्न ड्रेसअप चुना। वहीं अदिति ने भारतीय पहनावे यानी साड़ी का अहमियत दी। देखें, कान फिल्म फेस्टिवल से अदिति राव हैदरी का पहला लुक।

बॉलीवुड अदाकारा हुमा कुरैशी भी वहां पहुंची हैं।
साड़ी में दमक उठा रंग-रूप, तस्वीरों में दिखा अलहदा अंदाज
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अभिनेत्री आलिया भट्ट, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी के बाद अदिति राव हैदरी ने भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की है। जहां बाकी एक्ट्रेस ने इस इवेंट के लिए वेस्टर्न ड्रेसअप चुना। वहीं अदिति ने भारतीय पहनावे यानी साड़ी का अहमियत दी। देखें, कान फिल्म फेस्टिवल से अदिति राव हैदरी का पहला लुक। दरअसल, कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। 12 मई से इसका आगाज हुआ था और यह 23 मई तक जारी रहेगा। कई भारतीय सितारे भी लगातार इस प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। बॉलीवुड अदाकारा हुमा कुरैशी भी वहां पहुंची हैं। बीते दिन वे ब्लैक आउटफिट में बॉस लेडी अवतार में दिखी थीं। वहीं, आज वे बनारसी साड़ी पहने दिखी हैं। हुमा कुरैशी कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं। पहले दिन ही उनके लुक का खूब जादू चला। ब्लैक वेस्टर्न आउटफिट में उन्होंने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी। वहीं आज वे ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने साड़ी में खुद को स्टाइल किया। हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। लैवेंडर बनारसी साड़ी में वे खिल उठी हैं। उन्होंने गोल्डन कलर के ब्लाउज के साथ इसे कैरी किया है।
मानो उसने सदियों का सफर तय किया हो...
हुमा ने लिखा-बनारस के घाटों से लेकर कान फिल्म फेस्टिवल तक। एक ऐसा बुना हुआ परिधान पहनने में कुछ बेहद खास बात है, जिसे पहनकर ऐसा महसूस होता है, मानो उसने सदियों का सफर तय किया हो। मुझे सबसे ज्यादा यह पसंद है कि यह एक ही समय में दो अलग-अलग दुनियाओं को अपने भीतर समेटे हुए है। एक तरफ पारंपरिक बनारसी बुनाई की पुरानी यादें हैं, तो दूसरी तरफ ऐसे डिजाइन हैं, जो आज के जमाने के लगते हैं। इनमें एक शांत सा आकर्षण है।
अनुभव किसी सपने जैसा ही लगता है...
हुमा ने आगे लिखा- कान में, जहां चारों ओर सिनेमा और कहानियों का ही बोलबाला है, वहां ऐसा कुछ पहनना जो खुद अपनी एक कहानी बयां करता हो, यह अनुभव किसी सपने जैसा ही लगता है। इससे एक दिन पहले हुमा कुरैशी ब्लैक पावर सूट में नजर आई थीं। इसके साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस कैरी किया।
अदिति ने साड़ी में दी दिलकश पोज

इधर, अदिति राव हैदरी भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंची हैं। शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने अपने लुक की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है। अदिति साड़ी पहने दिलकश पोज दे रही हैं। इस लुक में उनका रूप-रंग और निखर उठा है।
यह भी पढ़िए...
कान फिल्म फेस्टिवल...नए लुक में अभिनेत्री आलिया भट्ट के कुछ दिलकश अंदाज देखने को मिले


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट। 20वें दिन 1.40 करोड़ की कमाई के साथ कुल कलेक्शन 56 करोड़ के पार। जानिए दिलजीत दोसांझ की फिल्म का पूरा अपडेट।
अली गोनी ने अपनी और जैस्मिन भसीन की शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी। जानिए क्या कहा अभिनेता ने और कैसा है दोनों का रिश्ता।
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से 20 करोड़ रुपये की फिरौती और जान से मारने की धमकी मिली है। मामले की जांच के लिए एंटी एक्सटोर्शन विंग सक्रिय
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट! जानें फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए और दर्शकों को कैसी लगी अक्षय कुमार की यह कॉमेडी फिल्म
पुणे के केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत के मामले में उनकी मंगेतर और बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप। कंगना रनौत ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बच्चों के गलत कामों के लिए माता-पिता को जिम्मेदार न ठहराने की बात कही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 23 जून को पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगी। ममूटी को पद्म भूषण और आर माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
ईरान की मशहूर सिंगर परस्तू अहमदी को बिना हिजाब यूट्यूब पर लाइव कॉन्सर्ट करने के कारण 74 कोड़े और 2 साल के प्रतिबंध की सजा मिली है। जानें मानवाधिकार संगठनों ने इस पर क्या कहा।
अभिनेता मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3 अब सिनेमाघरों में अपना सफर खत्म कर ही चुकी है। वहीं अपने थिएट्रिकल रन के दौरान इस फिल्म ने न केवल रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, बल्कि कई शानदार उपलब्धियां भी हासिल की है। अभी इसका ओवरसीज कलेक्शन 111.7 करोड़ है।
अभिनेत्री संचिता उगाले की आत्महत्या के मामले में पिता मच्छिन्द्र उगाले ने किया बड़ा खुलासा। डिप्रेशन के साथ-साथ पैसों के लिए मानसिक प्रताड़ना की बात कही। प्रशासन से मांगी न्याय की गुहार।
टीवी इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं संचिता उगले की सुसाइड की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर हैरान और हताश हैं।