दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में एक बार फिर बदलाव किया गया है। ये बदलाव केंद्र सर की ओर से किया गया है। इसके अनुसार अब दिल्ली की सीएम की सुरक्षा वापस दिल्ली पुलिस को सौंप दी जाएगी। केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई सीआरपीएफ की जेड श्रेणी सुरक्षा वापस ले ली है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में एक बार फिर बदलाव किया गया है। ये बदलाव केंद्र सर की ओर से किया गया है। इसके अनुसार अब दिल्ली की सीएम की सुरक्षा वापस दिल्ली पुलिस को सौंप दी जाएगी। केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई सीआरपीएफ की जेड श्रेणी सुरक्षा वापस ले ली है। यह फैसला उस हमले के कुछ दिनों बाद लिया गया है, जिसके चलते उन्हें अस्थायी रूप से सीआरपीएफ कवर दिया गया था। दरअसल, दिल्ली की राजनीति में चर्चा का बड़ा मुद्दा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा और उन पर हुए हमले का मामला बना हुआ है। इस बीच केन्द्र सरकार ने सीएम गुप्ता को दी गई जेड कैटेगरी की सीआरपीएफ सुरक्षा वापस ले ली है। अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी फिर से दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है। गौरतलब है कि 20 अगस्त को सीएम रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था। यह घटना जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान सिविल लाइन्स स्थित कैंप आॅफिस में हुई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस हमले को मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश बताया था। हमले के अगले ही दिन गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ को जेड कैटेगरी प्रोटेक्शन देने का आदेश दिया था, लेकिन अब यह सुरक्षा वापस लेकर सीएम की सुरक्षा फिर से दिल्ली पुलिस के हवाले कर दी गई है।
इस बीच, मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने हमले के मुख्य आरोपी राजेश के दोस्त तहसीन सैय्यद को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तहसीन ने आरोपी राजेश की मदद के लिए पैसे भेजे थे और दोनों लगातार संपर्क में थे।
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि राजेश मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचने से पहले सुप्रीम कोर्ट गया था, लेकिन वहां कड़ी सुरक्षा देखकर वह वापस लौट आया। इसके बाद वह शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ा। हमलावर की योजना मुख्यमंत्री पर चाकू से हमला करने की थी, लेकिन सुरक्षा कड़ी देखकर उसने चाकू सिविल लाइन्स इलाके में ही फेंक दिया।
अब पुलिस राजेश और उसके दोस्त तहसीन से लगातार पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की हर कड़ी को खंगाला जा रहा है और आरोपी की मंशा, साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की संभावित भूमिका की भी जांच जारी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका है। कोर्ट ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) को रोकने के लिए केंद्र को नेशनल डेटाबेस बनाने और 2 घंटे में रिपोर्टिंग का निर्देश दिया।
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। विकास संस्कृत्यायन की शिकायत और मामले की पूरी डिटेल पढ़ें
FSSAI ने प्रियागोल्ड बिस्कुट, डोडला डेयरी और यूईर ऑर्गेनिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रियागोल्ड में मवेशियों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट और किशमिश में घातक कीटनाशक मिले।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की एक और नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। घुसपैठ का यह प्रयास किरण सेक्टर के जमगुंड में हुआ है।
उत्तरप्रदेश के नोएडा के रबूपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू होने के बाद भी तिरंगा रैली के लिए पहुंचे समर्थकों के बीच 6 दिनों में दीपके की यह दूसरी कस्टडी है।
संसद की लोक लेखा समिति (PAC) ने एससी (SC) छात्रों की छात्रवृत्ति में भारी देरी और पेश न होने पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और बिहार के मुख्य सचिवों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।
मेरठ कोर्ट ने चर्चित सांप कांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पति अमित कश्यप की हत्या की दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। जानिए कोर्ट रूम का पूरा घटनाक्रम।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर जारी घमासान के बीच केंद्र सरकार इस महीने के आखिर में संसद का एक विशेष सत्र बुला सकती है। संसद के इस विशेष सत्र को बुलाने के पीछे की वजह परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिलों को फिर से संसद के सामने पेश करके पास कराना है।
कॉकरोच जनता पार्टी आज शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा रैली निकालने जा रही है। इस प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।