बच्चों का गुस्सा अब सिर्फ छोटी-मोटी जिद या शरारत तक सीमित नहीं रह गया है। कम उम्र में मारपीट, हिंसक प्रतिक्रिया और दूसरों को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं कई सवाल खड़े कर रही हैं। क्या मोबाइल और सोशल मीडिया पर देखी जा रही सामग्री बच्चों के व्यवहार को प्रभावित कर रही है? क्या सोशल मीडिया के इस दौर में परिवार में बदलते रिश्ते, उपेक्षा और तनाव भी इसकी वजह बन रहे हैं? क्या इन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं? बच्चों के व्यवहार से जुड़े शोध और विशेषज्ञों की राय इन्हीं सवालों की पड़ताल करते हैं।
भारतीय नौसेना और वायुसेना ने अरब सागर में 48 घंटे चले संयुक्त अभियान के तहत ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ के 20 चालक दल के सदस्यों को समुद्री लुटेरों से सुरक्षित बचा लिया है। ईरान ने इस कार्रवाई की सराहना की है।
मैहर में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई दुकानों और खाद्य सामग्री की जांच की। मानकों पर खरा नहीं उतरा 20 किलो मावा नष्ट कराया, जबकि लेबलिंग खामी पर 59 पैक जब्त किए।
हाईकोर्ट के निर्देश पर एमपी ट्रांसको ने सतना में बिजली लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माण के खिलाफ अभियान तेज किया। पांच ट्रांसमिशन लाइनों के दायरे में मिले निर्माणकर्ताओं को 94 नोटिस जारी किए गए।
रेलवे टिकट चेकिंग में पारदर्शिता बढ़ाने बॉडी वार्न कैमरे लगाएगा। भोपाल मंडल ने 56 कैमरों का ऑर्डर दिया है। वहीं यात्री सुरक्षा के लिए रात में मोबाइल चार्जिंग पर प्रतिबंध लागू किया गया।
सतना में मदर डेयरी घी के एक बैच में तय सीमा से चार गुना अधिक सीसा मिला। खाद्य विभाग ने बिक्री रोकी, जबकि दिवाली से पहले संजय स्वीट्स और वी वीनस स्वीट्स से छह मिठाई नमूने जांच के लिए भेजे।
सीधी की गोपद नदी पर बने गोतरा पुल के तीसरे स्लैब में दरारें मिलने के बाद प्रशासन ने आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। सुरक्षा जांच, बैरियर लगाने और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से मुरैना पहुंचे 19 महीने के मादा चीते की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जबलपुर वेटरनरी डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान शरीर से छर्रे निकलने की पुष्टि की है। देश में चीते की गोली मारकर हत्या का यह दूसरा मामला है।
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावरों का मुख्य निशाना आमिर खान थे, लेकिन बांद्रा में 3 बार रेकी और कड़ी सुरक्षा के चलते प्लान बदलकर टाइगर श्रॉफ को टारगेट किया गया।
पीएम मोदी ने ओडिशा के खुर्दा में RBI के अत्याधुनिक डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। मुंबई सेंटर पर संकट आने पर भी UPI, RTGS और बैंकिंग सेवाएं ठप नहीं होंगी।






















