राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में बड़ा बदलाव किया है। नई किताब अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड के पाठ्यक्रम से जहां 9वीं के बच्चों का पढ़ाई का बोझ कम किया गया है।

9वीं के सामाजिक विज्ञान: विदेशी आक्रमणों के खिलाफ 700 सालों का संघर्ष और नया गवर्नेंस चैप्टर
नया अध्याय प्रतिरोध और दृढ़ता: 1000 से 1700 ईस्वी तक के संघर्ष, संप्रभुता की रक्षा की कहानी
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में बड़ा बदलाव किया है। नई किताब अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड के पाठ्यक्रम से जहां 9वीं के बच्चों का पढ़ाई का बोझ कम किया गया है। वहीं अब छात्र 1000 ईस्वी से 1700 ईस्वी तक विदेशी और अरब-तुर्क आक्रमणों के खिलाफ भारतीय राजाओं व समुदायों के कड़े प्रतिरोध का इतिहास पढ़ेंगे। इसमें मोहम्मद गोरी को हराने वाली चालुक्य वंश की रानी नायकी देवी के शौर्य को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है। दरअसल, एनसीईआरटी ने कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की नई पाठ्यपुस्तक अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड के सिलेबस और अध्यायों की संरचना में बड़े बदलाव किए हैं। इस नए फेरबदल के तहत पढ़ाई का बोझ कम करने के साथ-साथ कई चैप्टरों के स्थान बदले गए हैं और इतिहास का नया हिस्सा जोड़ा गया है। दरअसल, मूल रूप से कक्षा 9 के लिए तय किए गए चैप्टर भारत और विश्व भाग-1 को अब 9वीं के सिलेबस से हटा दिया गया है। किताब के इंट्रोडक्टरी नोट के मुताबिक, इस चैप्टर को अब कक्षा 10वीं में उसी से जुड़ी अन्य थीम्स और लर्निंग आउटकम्स के साथ पढ़ाया जाएगा। एनसीईआरटी का मानना है कि इस बदलाव से 9वीं और 10वीं दोनों कक्षाओं का पाठ्यक्रम ज्यादा सुसंगत, उम्र के अनुकूल और बच्चों की सीखने की जरूरतों के मुताबिक बनेगा।
नया चैप्टर: प्रतिरोध और दृढ़ता
संशोधित किताब के भाग-2 में तीसरा अध्याय प्रतिरोध और दृढ़ता नाम से जोड़ा गया है। यह नया चैप्टर 1000 ईस्वी से 1700 ईस्वी के दौरान विदेशी आक्रमणों और क्षेत्रीय विस्तार के खिलाफ भारतीय राजाओं व समुदायों के कड़े प्रतिरोध और जवाब को उजागर करता है।
संप्रभुता की रक्षा
चैप्टर का पहला भाग सेफगार्डिंग सोवरेनटी: रेजिस्टेंस, एलायंस एंड कन्फेडरेसीज यह बताता है कि कैसे क्षेत्रीय शक्तियों ने युद्ध, कूटनीति, आपसी गठबंधनों और सहयोग के जरिए अपनी राजनीतिक स्वायत्तता और सीमाओं की रक्षा की।
अरब-तुर्क आक्रमणों का मुकाबला
इसमें अरब और तुर्की ताकतों के हमलों के खिलाफ दक्कन, मालवा, कश्मीर और राजस्थान के भारतीय राज्यों द्वारा दिए गए करारे जवाब का जिक्र किया गया है।
रानी नायकी देवी का शौर्य
चैप्टर में 1178 ईस्वी में माउंट आबू के पास चालुक्य राजवंश की रानी नायकी देवी द्वारा मोहम्मद गोरी को धूल चटाने की ऐतिहासिक घटना को प्रमुखता से शामिल किया गया है।
अब पढ़ेंगे गवर्नेंस एंड पब्लिक पॉलिसी
नागरिक शास्त्र के हिस्से में भी बड़ा सुधार हुआ है। पहले से प्रस्तावित अथॉरिटी चैप्टर की जगह अब गवर्नेंस एंड पब्लिक पॉलिसी नाम से नया अध्याय जोड़ा गया है, जिससे छात्रों को सरकार के कामकाज और सार्वजनिक नीतियों की व्यावहारिक समझ मिल सके।
इसलिए किए गए ये बदलाव
पाठ्यपुस्तक के प्रस्तावना नोट के अनुसार, इन सभी बदलावों का मुख्य उद्देश्य सोशल साइंस की पढ़ाई को छात्रों के लिए अधिक सार्थक, आसान और दिलचस्प बनाना है। एनसीईआरटी का कहना है कि नए सिलेबस को बच्चों की उम्र, मानसिक स्तर और रुचि के हिसाब से तैयार किया गया है, ताकि इस उम्र में समझ में न आने वाले कठिन कॉन्सेप्ट्स से बच्चों को बचाया जा सके।

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में बड़ा बदलाव किया है। नई किताब अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड के पाठ्यक्रम से जहां 9वीं के बच्चों का पढ़ाई का बोझ कम किया गया है।
सितंबर का महीना खत्म होने के साथ ही अक्टूबर की शुरुआत स्कूली छात्रों के लिए राहत और खुशियों की सौगात लेकर आ रही है। अक्टूबर का पूरा महीना छुट्टियों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान गांधी जयंती, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे प्रमुख राष्ट्रीय व धार्मिक त्योहार पड़ रहे हैं।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार नियुक्ति समिति ने मंदीप के भंडारी को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंदीप के भंडारी साल 2001 के आईएएस आफिसर हैं। अब मंदीप के भंडारी सीबीएसई चेयरपर्सन के रूप में अपनी कमान संभालेंगे।
NBEMS ने NEET PG 2026 परीक्षा का परिणाम और कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी कर दिया है। जानिए रिजल्ट देखने के स्टेप्स और स्कोरकार्ड की तारीख।
आईआईटी बॉम्बे के बीटेक सेकंड ईयर के छात्र साहिल वकोडे की आत्महत्या के बाद कैंपस में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच संस्थान ने मिड-सेमेस्टर एग्जाम टालने का फैसला लिया है। पहले 26 और 27 सितंबर को होने वाली परीक्षाएं अब आधिकारिक तौर पर 10 और 11 अक्टूबर को होंगी।
देशभर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या की रोकथाम, और अप्राकृतिक मौतों की सूचना तुरंत पुलिस व मंत्रालय को देने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 24 सितंबर से आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, वेतन और अंतिम तिथि।
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस), देहरादून की ओर से जल संसाधन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उपयोग पर आधारित एक विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम एआई-एमएल फॉर हाइड्रो-इन्फॉर्मेटिक्स का आयोजन किया जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह