शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले शिक्षकों को अब अपनी योग्यता साबित करने के लिए परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।अभ्यर्थियों को एक हजार रुपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। हालांकि आवेदन की रफ्तार धीमी बनी हुई है।

20 दिसंबर-2026 को सुबह 11 बजे से होगी परीक्षा
डेढ़ लाख में से केवल 34 हजार ने ही किया आवेदन
आॅफलाइन मोड में 150 अंकों का आएगा प्रश्नपत्र
अभ्यर्थियों को एक हजार रुपए शुल्क जमा करने होंगे
भोपाल। स्टार समाचार वेब
शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले शिक्षकों को अब अपनी योग्यता साबित करने के लिए परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। परीक्षा में सामान्य वर्ग के शिक्षकों को पास होने के लिए 60 प्रतिशत अंक यानी प्रथम श्रेणी के बराबर अंक लाने होंगे, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।अभ्यर्थियों को एक हजार रुपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। हालांकि आवेदन की रफ्तार धीमी बनी हुई है।
न्यायालय के आदेश का अनुपालन
प्रदेश स्तर पर भी अब तक करीब डेढ़ लाख शिक्षकों में से केवल 34 हजार ने ही आवेदन किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में आवेदन प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। टीईटी का आयोजन न्यायालय के आदेश के अनुपालन में किया जा रहा है।
शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर
प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर अध्यापन कर रहे ऐसे शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 से पहले पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा, जिन्होंने अब तक तय पात्रता परीक्षा पास नहीं की है। इसी व्यवस्था के तहत शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जा रहा है।
सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षक होंगे शामिल
परीक्षा में सरकारी स्कूलों में कार्यरत माध्यमिक शिक्षक, अध्यापक और संविदा शाला शिक्षक वर्ग-2 शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा निजी स्कूलों में माध्यमिक कक्षाओं को पढ़ाने वाले वे शिक्षक भी परीक्षा दे सकेंगे, जिन्होंने अभी तक शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है। परीक्षा जिला मुख्यालय पर बनाए गए केंद्रों में आयोजित की जाएगी।
ढाई घंटे में हल करने होंगे 150 सवाल
टीईटी की परीक्षा आफलाइन मोड में होगी। प्रश्नपत्र कुल 150 अंकों का रहेगा। इसे हल करने के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का समय दिया जाएगा। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से एक सही उत्तर चुनना होगा। प्रत्येक सही प्रश्न एक अंक का होगा। प्रश्नपत्र को दो भागों में बांटा जाएगा। भाग-अ सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य रहेगा, जबकि भाग-ब में दिए गए विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना होगा।

शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले शिक्षकों को अब अपनी योग्यता साबित करने के लिए परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।अभ्यर्थियों को एक हजार रुपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। हालांकि आवेदन की रफ्तार धीमी बनी हुई है।
मध्य प्रदेश सरकार ने 70 हजार शिक्षकों के छठे वेतनमान के एरियर्स पर जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती। साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखों पर आया नया अपडेट।
सीआईएससीई (CISCE) ने वर्ष 2027 की ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से और 12वीं की 9 फरवरी से शुरू होंगी।
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध और असमंजस बरकरार है। तमाम विरोध प्रदर्शनों और परीक्षा को टालने की मांग के बावजूद शासन स्तर पर परीक्षा नहीं टली है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अब यह परीक्षा आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इस घोषणा के बाद से छात्रों और अभिभावकों में परीक्षा की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट अभी तक नहीं आई है। पिछले साल जहां सितंबर में ही शेड्यूल जारी हो गया था। वहीं इस बार अक्टूबर आखिरी तक भी कोई आधिकारिक अपडेट न होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की परीक्षा 19 नवंबर से 13 शहरों में आयोजित होगी। यहाँ जानें परीक्षा की पालियों का समय, सिलेबस, और 100प्रश्नों का पैटर्न।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी) 2024 की नियम पुस्तिका में शामिल एक पात्रता शर्त को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ ने इस मामले में राज्य सरकार और कर्मचारी चयन आयोग को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह