नोएडा के कई इलाकों में आज भी प्रदर्शन हो रहा है। ऐसे में पुलिस ने पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट जारी किया है। नोएडा के कई संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के नोएडा के कई इलाकों में सोमवार को कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क गई थी।

सेक्टर 80 में भी मजदूरों ने प्रदर्शन किया और कुछ मजदूरों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की है।

नोएड। स्टार समाचार वेब
नोएडा के कई इलाकों में आज भी प्रदर्शन हो रहा है। ऐसे में पुलिस ने पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट जारी किया है। नोएडा के कई संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के नोएडा के कई इलाकों में सोमवार को कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क गई थी। नोएडा के फेज-2 इलाके में प्रदर्शन अब भी जारी है। एक कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कंपनी के बाहर धरना दिया है। इन कर्मचारियों की मुख्य मांगों में वेतन में बढ़ोतरी और दूसरी सुविधाएं शामिल हैं। वहीं नोएडा के सेक्टर 80 में भी मजदूरों ने प्रदर्शन किया और कुछ मजदूरों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की है। पुलिस हालात को काबू करने की कोशिश जुट गई है।

कंपाउंड के अंदर आगजनी
मौके पर हालात को कंट्रोल करने और शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को समझाने और मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। नोएडा सेक्टर-63 से ग्राउंड रिपोर्ट सामने आई है, जहां आगजनी के निशान अभी भी मौजूद हैं। सड़क के किनारे जली हुई कारें मौजूद हैं और फैक्ट्री के शीशे टूटे हुए हैं। कंपाउंड के अंदर भी पत्थरबाजी और आगजनी हुई है।
आहूजा फैक्ट्री के कर्मचारियों की मांगें
आहूजा फैक्ट्री के कर्मचारी फैक्ट्री के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। कई मजदूर नई बढ़ोतरी पर सहमत नहीं है। कुछ मजदूर चाहते हैं सरकार के नए रेट कंपनी के मेन गेट पर नोटिस के रूप में लगाए जाए। मजदूरों का कहना है कि कंपनियों में कुशल और अकुशल कारीगरों का एक समान भत्ता हो। उनका आरोप है कि नौ महीनों में ही नौकरी टर्मिनेट करके दोबारा जॉइन कराई जाति है ताकि भत्ता ना बढ़ाना पड़े। अप्रेंटिस के दौरान 90 रुपए प्रति घंटे का भत्ता दिया जाता है, लेकिन साल भर बाद घटकर 50 रुपए हो जाता है।

7 पर एफआईआर, 350 गिरफ्तार
सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस का दावा है कि कर्मचारियों के प्रदर्शन बंद करने के बाद कुछ बाहरी लोगों ने अशांति फैलाने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 7 एफआईआर दर्ज की हैं और कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। नोएडा में सोमवार को हुई हिंसा के मामले में अब तक 350 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी को जेल भेजा जा चुका है और कई से हिरासत में पूछताछ जारी है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। फिलहाल नोएडा में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
बाहरी ने कंपनी में मचाई तोड़फोड़
जूते का सोल बनाने वाली रफ यूनिवर्सल कपंनी के सिक्योरिटी इंचार्ज सत्यभान ने बताया कि करीब 1 बजे लोग आए। पहले उन्होंने बाहर सीसीटीवी तोड़ा, फिर कूद के अंदर आए। 400 से 500 लोगों की भीड़ थी। अंदर कार टूटी पड़ी है, रिसेप्शन एरिया टूटा हुआ है।
पीएम मोदी का सहारनपुर दौरा
डीजीपी राजीव कृष्ण ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारनपुर दौरे को ध्यान में रखते हुए एनसीआर से सहारनपुर तक सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है तथा संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
बनाए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट
नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 50 से ज्यादा संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट ढूंढे हैं। इनके जरिए भड़काऊ पोस्ट और भ्रामक सूचनाएं फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। जांच में सामने आया है कि इनमें से कई अकाउंट पिछले 24 घंटे के भीतर ही बनाए गए थे। जांच एसटीएफ को सौंप दी गई है, जो इन अकाउंट्स के डिजिटल ट्रेल और गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है।
श्रम मंत्री ने कहा- साजिश के पीछे पाक कनेक्शन
इधर, यूपी के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने इसे राज्य की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की सोची-समझी साजिश करार दिया है। उन्होंने हालिया आतंकी गिरफ्तारियों का हवाला देते हुए इस पूरे मामले में पाकिस्तान लिंक की जांच होने की बात कही है। राजभर ने कहा कि यह घटना महज एक विरोध प्रदर्शन नहीं है। हाल के दिनों में मेरठ और नोएडा से चार संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई है, जिनके हैंडलर पाकिस्तान में बैठे थे। इस पृष्ठभूमि में राज्य में अस्थिरता पैदा करने की साजिश की आशंका को बल मिलता है। इस अशांति का मकसद मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में बाधा डालना भी हो सकता था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को निर्देश दिया कि APAAR ID के लिए सहमति फॉर्म में अभिभावकों को मना करने या बाहर निकलने का विकल्प स्पष्ट रूप से दिया जाए, साथ ही डेटा सुरक्षा पर भी टिप्पणी की।
अयोध्या राम मंदिर दान में अनियमितताओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। एसआईटी पुनर्गठन और निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश। जानें आज की सुनवाई की मुख्य बातें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी संसद तक पहुंच गए, सुरक्षा बढ़ाई गई और आंसू गैस के गोले दागे गए।
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। राज्य के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव सोमवार को अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में उनके ही कार्यालय में मिला।
महाराष्ट्र के वर्धा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में टक्कर मारते ही दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग और ट्रक सवार दो लोगों (जिनमें ड्राइवर भी शामिल था) की मौत हो गई।
देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। कई राज्यों में आफत की बारिश हो रही है। लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं शासन-प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट नजर आ रहा है। इधर, उत्तराखंंड में लगातार हो रही भारी वर्षा, और मौसम विभाग के रेड-आॅरेंज अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा को अस्थायी समय के लिए रोक दिया गया है।
मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा में विपक्ष के सांसदों ने हंगामा कर दिया। सदन की कार्यवाही 12 मिनट ही चल सकी। जिसके बाद अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी है। विपक्षी नेताओं ने नीट यूपी पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की। कई सांसद पोस्टर, बैनर लेकर आए।
भुवनेश्वर की विशेष सीबीआई अदालत से मिले वारंट के आधार पर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और झारखंड में टीम ने एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। दरअसल, यह छापामार कार्रवाई 1109 करोड़ रुपए के बैंक कर्ज घोटाले से जुड़ी है।
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो ई-बाइक जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पास की एक दो मंजिला इमारत तक फैल गईं, आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया।
कॉकरोच जनता पार्टी आज संसद तक मार्च निकाल रही है। इसके लिए रविवार देर रात 11 बजे से ही लोग जुटने लगे थे। अब तक 10 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की रात फुटपाथ पर ही गुजरी।