महाराष्ट्र में भी उद्धव ठाकरे के साथ खेला हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से 6 सांसदों ने बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे स्पीकर को पत्र देकर एकनाथ शिंदे की पार्टी में विलय करने की मांग की है। छह सांसदों ने अपना गुट बनाकर शिवसेना में विलय कर दिया है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद सत्ता से बेदखल टीएमसी के बुरे दिनों की शुरुआत हो गई है। पार्टी की भीतरी कलह खुलकर सामने आ गई है। टीएमसी सांसद काकोली घोष जो कभी ममता की बेहद करीबी थीं, उन्होंने बागी रुख अख्तियार कर लिया है।
संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। राहुल गांधी के भाषण ने सदन का माहौल गरमाया।
लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े तीन विधेयक आज पेश किए जाएंगे। इन बिलों में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 2029 से 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव है। इसके लिए गुरुवार से तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। संशोधन बिल में लोकसभा सांसदों की संख्या 850 करने का प्रस्ताव है।
लोकसभा परिसर में आज एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। दरअसल, पीएम मोदी अपनी कार से बाहर निकलते हुए दिखे और राहुल गांधी के साथ कुछ देर, लेकिन पूरी तल्लीनता से बातचीत करने के लिए रुके।
लोकसभा में विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन निरस्त हो गया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से प्रस्ताव रखे जाने के बाद लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा सांसदों की तरफ से मतदान कराया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में हंगामे पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने विपक्ष को अनुशासन की लक्ष्मण रेखा याद दिलाई और बताया कि सदन की गरिमा के लिए कड़े निर्णय क्यों जरूरी हैं
लोकसभा में जारी गतिरोध के बीच अब मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाई है।कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1.14 बजे यह नोटिस पेश किया गया।
कांग्रेस सांसद एक बार फिर बैकफुट पर आ गए हैं। दरअसल, पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर इन दिनों बवाल मचा हुआ है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में जिस किताब के हिस्से का हवाला देकर आरोप लगाने की कोशिश की।
संसद के बजट सत्र का बुधवार को छठा दिन था। पीएम नरेंद्र मोदी भी शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन को संबोधित कर सकते हैं। इससे पहले वाणिज्य मंत्री ने लोकसभा में अमेरिका से टैरिफ डील पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि डील ऐतिहासिक है। भारत के कृषि और खाद्य क्षेत्र का पूरा ध्यान रखा गया है।






















