राजधानी दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार इलाके में तड़के चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग में झुलसकर और धुएं से दम घुटने से नौ लोगों की मौत हो गई। 15 लोगों को दमकल ने सुरक्षित बाहर निकाला।

हताहतों की संख्या बढ़ने की जताई जा रही आशंका
सूचना मिलते ही 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए
धुएं के गुबार के बीच से 15 से ज्यादा लोगों का रेस्क्य

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
राजधानी दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार इलाके में तड़के चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग में झुलसकर और धुएं से दम घुटने से नौ लोगों की मौत हो गई। 15 लोगों को दमकल ने सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर पहुंची दकमल की 15 गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शॉट-सर्किट से आग लगी है। दरअसल, रविवार तड़के 3:47 बजे भीषण आग लग गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह झुलस गए। वहीं अधिकारियों ने हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। फायर कर्मी ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को तड़के करीब 3:47 बजे सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने और बिल्डिंग में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू कर दिया।

चार गंभीर रूप से झलसे
बचाव दल ने धुएं के गुबार के बीच से 15 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। हादसे में मरने वालों की संख्या 8 से बढ़कर 9 हो गई है और 4 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग पर पाया काबू
शुरुआती जांच में बिल्डिंग आग का कारण एसी ब्लास्ट बताया जा रहा है। आग किस मंजिल या हिस्से से शुरू हुई, इसकी जांच की जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कूलिंग की प्रक्रिया अभी-भी मौके पर चल रही है।
छत का बंद था दरवाजा
बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट के कारण आग लगी थी जो तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। तीसरी मंजिल पर आग लपटें पहुंचने के बाद लोग फ्लैट में मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन छत का दरवाजा बंद था, जिसके बाद उनकी आग से मौत हो गई। दूसरी मंजिल पर भी चार लोग मौजूद थे, जिसकी मौत हो गई है।
बिस्तर पर मिले तीन शव
पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि जो शव मिले हैं। वो बहुत खराब हालत में मिले हैं। वहीं, फायरकर्मियों का कहना है कि तीन लोगों के शव बिस्तर पर ही मिले हैं।
यह भी पढ़िए....
उत्तरप्रदेश में हड़कंप: गाजियाबाद में 15 मंजिला बिल्डिंग में आग... छह फ्लोर खाक, घर छोड़कर भागे रहवासी
कोलकाता साल्ट लेक आनंदालोक अस्पताल में आग: 70 मरीजों का रेस्क्यू, शॉर्ट सर्किट बना कारण

उत्तराखंड में भी मध्यप्रदेश के जबलपुर बरगी डैम जैसा हादसा हो गया। हालांकि यहां सभी सैलानियों का सुरक्षित निलका लिया गया है। दरअसल, टिहरी झील में डोबरा-चाटी के पास बीती देर शाम को तेज आंधी-तूफान के कारण फ्लोटिंग हटमेंट टूट गए।
भारत चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर भी दोबारा वोटिंग के आदेश दिए हैं। यह फैसला चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद लिया गया है। इससे पहले शनिवार को ही दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान संपन्न हुआ।
राजधानी दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार इलाके में तड़के चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग में झुलसकर और धुएं से दम घुटने से नौ लोगों की मौत हो गई। 15 लोगों को दमकल ने सुरक्षित बाहर निकाला।
पश्चिम बंगाल के दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान शुरू हो चुका है। लोग भारी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। 29 अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतों में हेराफेरी की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को निर्देश दिया कि, वे जांच में सहयोग करें और बुलाए जाने पर थाने में पेश होंगे। साथ ही सबूतों को प्रभावित करने या उनके साथ छेड़छाड़ करने से बचेंगे।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें आरोप लगाया गया है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में मतगणना के लिए पर्यवेक्षक के रूप में निर्वाचन आयोग द्वारा केवल केंद्रीय कर्मी ही नियुक्त किए गए हैं।
हर महीने की शुरुआत में आम लोगों से जुड़े ढेर सारे बदलाव देखने को मिलता है। इसमें से कुछ बदलाव हर महीने होते हैं, जिसमें एलपीजी की कीमत, सीएनजी-पीएनजी के दाम, जेट फ्यूल जैसी चीजें शामिल होती हैं। साथ ही कुछ नए बदलाव भी लागू होते हैं।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी। असम सरकार ने 'विदेशी साजिश' का आरोप लगाते हुए जमानत का विरोध किया। पढ़ें कोर्ट की पूरी कार्यवाही
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कड़ा रुख दिखाया। 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के 30 हफ्ते की गर्भावस्था समाप्त करने की अनुमति पर सुनवाई हुई। इस फैसले को चुनौती देने वाली एम्स की क्यूरेटिव पिटीशन पर अदालत ने आपत्ति जताई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह