दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट के आदेश पर जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के मद्देनजर शनिवार तड़के जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

समर्थक बोले- पुलिस ने दी गालियां और घसीटा भी
सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर थे
मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति पर अभी जानकारी नहीं मिली

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट के आदेश पर जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के मद्देनजर शनिवार तड़के जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कहा कि वांगचुक को आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए यह कार्रवाई की गई। हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते समय कुछ प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर के लिए हंगामा हुआ। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध किया, जिससे वहां हंगामा हो गया।
तीन छात्र भी भूख हड़ताल पर
वांगचुक के साथ आईसा की नेहा, आमीन और मनीष भी पिछले 21 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर हैं। वे अभी भी अनशन पर हैं। नेहा को गंभीर हाइपोग्लाइसीमिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गई है, जबकि आमीन और मनीष की तबीयत भी लगातार बिगड़ रही है।
हाई कोर्ट के निर्देश पर कराया भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार तड़के पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनका इलाज जारी है। अभिजीत दीपके ने कहा कि मैं आज से अपना अनशन शुरू कर रहा हूं। 20 जुलाई को हमारा संसद मार्च भी होगा और मेरा अनशन भी जारी रहेगा। इन्हें लगता है कि सोनम सर को यहां से उठाकर अंदर ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा। यह आंदोलन जारी रहेगा।
पत्नी ने कहा- उन्हें मुंह से कुछ न दिया जाए
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने कहा- मैं दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हूं, जहां सोनम भर्ती हैं। मेरी, उनके परिवार और पिछले 20 दिनों से उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे डॉक्टरों की सहमति के बिना उन्हें न तो मुंह से कुछ दिया जाए और न ही नस के जरिए कोई दवा या तरल पदार्थ दिया जाए।

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात पाकिस्तानी आतंकी यासिर उर्फ अबू तल्हा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यासिर 2024 के पुंछ एयरफोर्स काफिला हमला और डेरा की गली एंबुश समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल था।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2013 झीरम घाटी नक्सली हमले में एनआईए की विशेष अदालत ने 13 साल बाद 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है। जानिए इस ऐतिहासिक फैसले और मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।
राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में 14 रजिस्टर्ड अनरिकग्नाइज्ड पॉलिटिकल पार्टियों (आरयूपीपी) ने 20 हजार से ज्यादा के कुल 682.28 करोड़ रुपए के चंदे की जानकारी दी है।
बिजली की भारी मांग और मानसून के कारण आपूर्ति में आई रुकावटों के चलते देशभर के थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का भंडार तय मानक के आधे से भी कम रह गया है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, 2 सितंबर तक देश के 50 पावर प्लांट्स में कोयले का स्टॉक क्रिटिकल यानी गंभीर रूप से कम स्तर पर पहुंच गया है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों से संवाद किया। इस बातचीत का पांच मिनट का एक वीडियो पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।
हाथ से मैला ढोने की प्रथा की आलोचना करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा-भले ही भारत चांद पर पहुंच गया हो, लेकिन जाति व्यवस्था की सामाजिक बुराई आज भी समाज में बरकरार है, जो नागरिकों को ऐसा काम करने के लिए विवश करती है, जो मानवीय गरिमा के विपरीत है।
मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश ने विकराल रूप ले लिया है। ग्वालियर-चंबल अंचल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
जिला जज न्यायालय का फैसला आने के बाद कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए शहर में जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। हालांकि रात में यह अफवाह फैल गई थी। सोशल मीडिया पर सांसद और पार्षदों द्वारा बयानबाजी भी की जा रही थी।
एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2379 के पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव आने पर एयरलाइन ने उसे बर्खास्त कर दिया है। फुकेट से दिल्ली आ रही इस उड़ान के दौरान विमान 300 फीट नीचे गिर गया था।
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 20 राज्यों में 89 जगहों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल अरेस्ट के तीन बड़े मामलों में 41 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह