नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा के पास बुधवार को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड में मौतों का आंकड़ा बढ़कर कम से कम 165 हो गया है। करीब 1500 लोग लापता हैं, जिनमें 133 भारतीय पर्यटक और 37 एनआरआई शामिल हैं।

हिमस्खलन से भोटेकोशी नदी में आई बाढ़, बिहार-यूपी में अलर्ट
एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाएं, बहुमंजिला इमारतें क्षतिग्रस्त
उत्तर प्रदेश व बिहार के कई जिलों में भी बाढ़ की आशंका

काठमांडू। स्टार समाचार वेब
नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा के पास बुधवार को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड में मौतों का आंकड़ा बढ़कर कम से कम 165 हो गया है। करीब 1500 लोग लापता हैं, जिनमें 133 भारतीय पर्यटक और 37 एनआरआई शामिल हैं। इनमें से कई कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे। इधर, भारतीय दूतावास (चीन) ने तिब्बत-नेपाल सीमा पर फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश ने 1070 हेल्पलाइन सक्रिय की है। महाराष्ट्र ने पर्यटकों की जानकारी जुटाने के लिए डेटा लिंक शुरू किया है। चीन के सरकारी मीडिया ने बताया है कि तिब्बत में बाढ़ के बाद से 558 लोग लापता है। नेपाल में भी सैंकड़ों लोग लापता है।
भारत ने नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद राहत कार्यों के लिए 10 टन मानवीय सहायता सामग्री भेजी है। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने यह सहायता संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री खडका राज पौडेल को सौंपी। भारतीय दूतावास ने कहा कि यह मदद बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में काम आएगी। भारत ने दोहराया कि वह मुश्किल समय में नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नेपाल और चीन में आई भीषण बाढ़ पर गहरा दुख जताया है। बाढ़ में कई लोगों की मौत हुई है। कई लोग लापता हैं। बड़े स्तर पर नुकसान भी हुआ है। गुटेरेस ने 'एक्स' पर लिखा कि वह बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हैं। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। गुटेरेस ने कहा कि नेपाल में संयुक्त राष्ट्र सरकार की अगुवाई में चल रहे राहत अभियान में मदद कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र की टीमें और मानवीय सहायता से जुड़े संगठन बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए जरूरी सामान और कर्मचारियों को जुटा रहे हैं।
एनडीआरएफ की 20 टीम तैनात
एनडीआरएफ की 20 टीमों को तैनात कर दिया गया है। इस तबाही में अब तक चीन में तीन लोगों समेत लगभग 165 लोगों की मौत हुई है और 133 भारतीयों समेत लगभग 1500 लोग लापता हैं। लापता भारतीयों में अधिकांश कैलास-मानसरोवर तीर्थयात्री हैं। चीन और नेपाल के अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या बढ़ने और भारी तबाही की आशंका जताई है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने संसद को बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 8:37 बजे तिब्बत इलाके में भूकंप आया और उसके तीन मिनट बाद अचानक बाढ़ आने की खबर मिली, जिससे पता चलता है कि भूकंप के झटकों की वजह से हिमनद फटा होगा और उसी से बाढ़ आई होगी।
चट्टानों के खिसकने से मलबे वाली बाढ़ आई
जर्मन रिसर्च सेंटर फार जियोसाइंसेज ने कहा कि बाढ़ से लगभग सात मिनट पहले 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने प्लैनेट लैब्स की सेटेलाइट तस्वीरों के शुरुआती अध्ययन के हवाले से कहा कि लेंडे नदी में बर्फ व चट्टानों के खिसकने से मलबे वाली बाढ़ आई।
भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आ गई
प्लैनेट लैब्स की पहले और बाद की तस्वीरों में नदी के सामान्य रास्ते के दोनों ओर बड़े पैमाने पर तबाही दिखाई दी। प्रेट्र के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे तिब्बत की सीमा से लगे नेपाल के रसुवा व धादिंग जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए। नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित लेंडे नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण तिमुरे में भोटेकोशी के रास्ते भीषण बाढ़ का पानी और मलबा त्रिशूली नदी तक फैल गया। इसके बाद बाढ़ नुवाकोट, चितवन, गोरखा, तनहुं और नवलपरासी जिलों तक फैल गई। राजधानी काठमांडू से लगभग 70 से 200 किलोमीटर दूर तक के इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए।
सेना और पुलिस बचाव व राहत कार्यों में जुटी
प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक के बाद नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के जवानों को प्रभावित इलाकों में बचाव एवं राहत कार्यों के लिए तैनात किया गया है। नेपाली सेना ने राहत एवं बचाव अभियान चलाने के लिए 12 हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। सुरक्षा बलों ने विभिन्न स्थानों पर फंसे 100 से अधिक लोगों को बचाया है। रसुवा के प्रभावित इलाकों स्याप्रु बेसी और तिमुरे में बचाव हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाए। इस जिले की आबादी लगभग 50,000 है। नेपाल सेना ने त्रिशूली में मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर नंबर-1 में एक चिकित्सा केंद्र भी बनाया है। सेना के एक एमआइ-17 हेलीकॉप्टर को भी त्रिशूली के जिला अस्पताल मदद के लिए भेजा गया है।
भोटेकोशी और त्रिशूली के क्षेत्रों में खतरा बरकरार
नेपाल के बाढ़ पूवार्नुमान प्रभाग ने एक्स पर कहा, नदी के अवरुद्ध होने के स्थान पर बनी झील का पानी अभी पूरी तरह नहीं निकला है इसलिए भोटेकोशी और त्रिशूली के क्षेत्रों में खतरा अभी बना हुआ है। प्रभाग ने लोगों से नदियों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। एनडीआरआरएमए ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, चितवन और गोरखा में नदी किनारे रहने वाले लोगों से अगली सूचना तक सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है।
लापता लोगों में भारत के अलावा कई देशों के लोग
नेपाल के गृह मंत्रालय ने बताया कि लापता लगभग 750 लोगों में लगभग 265 लोग चीन की तरफ के हैं। नेपाल में लापता लोगों में लगभग 133 भारतीय और 37 अनिवासी भारतीय हैं। इनमें से 37 लोग तमिलनाडु के रहने वाले हैं। कम से कम 50 भारतीय कैलास मानसरोवर तीर्थयात्री थे। ईशा फाउंडेशन के अनुसार, उनके सेंटर के 77 लोग लापता है और ये लोग इमीग्रेशन सेंटर पर मौजूद थे, जबकि 495 लोग सुरक्षित लौट आए हैं। नेपाली सेना के 44 जवानों समेत 80 सुरक्षाकर्मी भी लापता हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, लापता लोगों में अमेरिका के तीन और ब्रिटेन के 12 पर्यटकों के अलावा मलेशिया, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया व नीदरलैंड समेत दो दर्जन देशों के लोग भी शामिल हैं।
42 किलोमीटर लंबी सड़क बही
भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ नुवाकोट के बेत्रावती को रसुवा में रसुवागढ़ी सीमा चौकी से जोड़ने वाली 42 किमी लंबी सड़क को बहा ले गई। बाढ़ के पानी ने कई स्थानों पर सड़कों को नष्ट कर दिया और कई कंक्रीट के पुल भी बह गए। उत्तरगया ग्रामीण नगरपालिका की उपाध्यक्ष चामेली गुरूंग के हवाले से बताया कि स्याफ्रूबेसी, बेत्रावती, मेलुंग, सल्लेटार, शांतिबाजार, पैरेबेसी, खल्ती बस्ती, सोले, त्रिशूली और बट्टार समेत करीब एक दर्जन बस्तियां प्रभावित हुई हैं।
चीन ने कहा, गिरोंग पोर्ट हुआ प्रभावित
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि तिब्बत में आई बाढ़ ने गिरोंग काउंटी में स्थित गिरोंग बंदरगाह प्रभावित हुआ है और शिगात्से इलाके में सड़कें, संचार व बिजली की लाइनें कट गई हैं। ड्रोन फुटेज में बंदरगाह पर कुछ इमारतें मलबे में दबी हुई दिखाई दे रही हैं। बचाव अभियान के लिए 601 कर्मचारी और 113 गाड़ियां तैनात की हैं। खोजी कुत्ते और बचाव उपकरण भी भेजे हैं। एक बचावकर्मी ने बताया कि ड्रोन से शुरुआती जांच के बाद पता चला कि सीमा तक जाने वाली सभी सड़कें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। लगातार बारिश हो रही है, इसलिए पानी का स्तर कभी भी बढ़ सकता है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने लापता लोगों की तलाश और उन्हें बचाने के लिए हर संभव कोशिश करने का आदेश दिया है।
आपात नंबर
नेपाल में भारतीय दूतावास के नंबर : +977 985 131 6807 एवं +977 970 910 7500
बीजिंग में भारतीय दूतावास का नंबर : 0086 185 1428 4905
नेपाल पर्यटन बोर्ड के नंबर : 1234 (टोलफ्री), 1144 (हॉटलाइन), पर्यटन पुलिस 9851289445

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बचाव और तलाश का काम जारी है। अब तक सामने आई जानकारी इस तरह है-

आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में आज सुबह एक भयानक हादसा हुआ। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हैं। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट ट्रैवल बस और आॅटो-रिक्शा की टक्कर हुई।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज भीषण हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए।
नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा के पास बुधवार को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड में मौतों का आंकड़ा बढ़कर कम से कम 165 हो गया है। करीब 1500 लोग लापता हैं, जिनमें 133 भारतीय पर्यटक और 37 एनआरआई शामिल हैं।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र की नस्लीय भेदभाव खत्म करने वाली समिति (CERD) की टिप्पणियों को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि भारत सभी नागरिकों के अधिकारों और समानता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू की जाएगी। पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि योजना के तहत महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपए देने का प्रावधान किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने चीफ जस्टिस आफ इंडिया को कई पत्र लिखकर राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को तुरंत पद से हटाने की मांग की है।
हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोडाड मंडल के पास आज यानी बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए।मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में कोई कमी न रखी जाए।
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की 2 सितंबर को होने वाली बैठक में CEO और प्रवक्ता की नियुक्ति पर फैसला संभव है। दूसरी ओर, चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में संतों ने बैठक बुलाई, जिसे पुलिस ने रोक दिया।
संसद की गृह मामलों की कमेटी बैठक में जंतर-मंतर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल पर भारी हंगामा। राहुल गांधी का धरना, सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी और कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च की पूरी खबर विस्तार से पढ़ें
वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने दान का एक-एक पैसा सीधे मंदिर के कोषागार में जमा करने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने का आदेश दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह