देश के सबसे लोकप्रिय पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड बिसलेरी की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बिसलेरी के पानी के सैंपल में हानिकारक कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाया गया है।

दूसरी बार कंपनी के खिलाफ केस चलाने की दी मंजूरी
गोवा की सैंपल जांच में मिले थे कैंसर से जुड़े केमिकल
कोलकाता। स्टार समाचार वेब
देश के सबसे लोकप्रिय पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड बिसलेरी की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बिसलेरी के पानी के सैंपल में हानिकारक कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाया गया है। इस गंभीर लापरवाही के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। एफएसएसएआई के अधिकारियों के अनुसार, पानी के सैंपल में बैक्टीरिया होने की पुष्टि प्राथमिक और रेफरल दोनों प्रयोगशालाओं की जांच में हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मुख्य रूप से सीवेज के दूषित पानी या गंदे पाइपों के माध्यम से पीने के पानी में पहुंचता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। यह पहली बार नहीं है जब बिसलेरी के पानी पर गाज गिरी है; इससे पहले गोवा में भी कंपनी के सैंपल में कैंसर पैदा करने वाले केमिकल ब्रोमेट और पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन पाए गए थे, जिस पर एफएसएसएआई ने केस चलाने की अनुमति दी थी।
एक खास बैच की बिक्री पर लगी रोक
जांच प्रक्रिया के तहत एफएसएसएआई की टीम ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी स्थित कंपनी के प्लांट से बिसलेरी के बैच नंबर पीबी 201 का सैंपल लिया था। इस बैच का निर्माण 20 जुलाई 2026 को किया गया था और इसकी एक्सपायरी डेट 19 जनवरी 2027 दर्ज थी। दोनों लैब की रिपोर्ट में बैक्टीरिया की मौजूदगी की पुष्टि होने के तुरंत बाद, प्रशासन ने 12 अगस्त 2026 को इस पूरे बैच की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। हालांकि, विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंधात्मक कार्रवाई केवल प्रभावित बैच पर ही लागू की गई है।
देशभर में पैकेज्ड वाटर जांच रहा एफएसएसएआई
एफएसएसएआई के सीईओ राजित पुनहानी ने जानकारी दी कि नियामक संस्था द्वारा देशभर में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं, जिनकी जांच प्रक्रिया अगले एक से दो महीने में पूरी हो जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस व्यापक अभियान का उद्देश्य आम जनता में डर फैलाना नहीं, बल्कि कंपनियों द्वारा खाद्य सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराना है। इसके साथ ही, एफएसएसएआई ने सभी राज्यों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को पैकेज्ड ड्रिंकिंग और मिनरल वाटर की निगरानी बढ़ाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
कंपनी बोली-पानी सुरक्षित, जांच में करेंगे सहयोग
दूसरी ओर, इस पूरे विवाद पर बिसलेरी ने अपनी सफाई पेश करते हुए अपने उत्पाद को पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित बताया है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह एफएसएसएआई की जांच प्रक्रिया में हर संभव सहयोग करेगी। बिसलेरी का दावा है कि पानी को बोतलबंद करने से पहले 10 विभिन्न चरणों में 90 से अधिक बार उसकी गुणवत्ता की कड़ाई से जांच की जाती है और उपभोक्तओं के लिए पानी की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

देश के सबसे लोकप्रिय पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड बिसलेरी की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बिसलेरी के पानी के सैंपल में हानिकारक कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' नारे वाले वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने और भारत समिट की जांच की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है।
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी दीपथून विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने शनिवार को CRPF सुरक्षा के बीच दीप जलाने, मंदिर बोर्ड को निलंबित करने और मुख्य सचिव व डीजीपी को अवमानना नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति रद्द कर दी है। जानें इस फैसले के राजनीतिक मायने और तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट पर इसका असर।
केंद्र सरकार ने UAPA की धारा 42 के तहत अधिसूचना जारी कर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जाकिर नाइक के संगठन IRF के फंड फ्रीज करने और संपत्तियों पर कार्रवाई करने का अधिकार दिया है। जानें धारा 7 और 8 के प्रावधान।
केंद्रीय कैबिनेट ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को हरी झंडी दे दी है। प्रस्ताव के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी होगी तथा 2051 तक परिसीमन फ्रीज रहेगा।
उत्तर प्रदेश में 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, जहां सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दलों के बीच नेतृत्व और चुनावी रणनीति पर बयानबाजी का दौर जारी है। इसी कड़ी में, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
30 नवंबर को बुलाए गए संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर विपक्षी दलों और केंद्र सरकार के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है। कांग्रेस, सीपीआई और झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित कई दलों के नेताओं ने बेहद कम नोटिस दिए जाने, एजेंडे की अस्पष्टता, महिला आरक्षण कानून और संभावित परिसीमन विधेयक पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है।
उत्तरप्रदेश के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार लोडर ने सवारियों से भरे टेंपो को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में दिल्ली के दंपती और युवा क्रिकेटर समेत चार लोगों की मौत हो गई।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और FSSAI को पैकेटबंद खाद्य उत्पादों पर 'हाई सुगर', 'हाई सॉल्ट' और 'हाई फैट' चेतावनी लेबल के नियम जल्द अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है। जानें अदालत के मुख्य आदेश और 10 सप्ताह बाद होने वाली अगली सुनवाई की पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह