फरवरी 2020 में दिल्ली में दंगों के आरोपी उमर खालिद को मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बेकसूर बताया है। वहीं दिग्विजय के पोस्ट को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पटवार किया है। दरअसल, दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद के समर्थन में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह उतरे हैं।

दिग्विजय के पोस्ट को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पटवार किया है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
फरवरी 2020 में दिल्ली में दंगों के आरोपी उमर खालिद को मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बेकसूर बताया है। वहीं दिग्विजय के पोस्ट को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पटवार किया है। दरअसल, दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद के समर्थन में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह उतरे हैं। उन्होंने कहा कि उमर खालिद बेकसूर हैं और उनकी जल्द रिहाई होनी चाहिए। इस मामले को लेकर दिग्विजय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया है। दिग्विजय ने सोमवार सुबह फेसबुक हैंडल पर लिखा-उमर खालिद बेकसुर हैं और उसके साथ बहुत अन्याय हो रहा है। उन्होंने उमर खालिद को एक पीएचडी स्कॉलर बताते हुए कहा कि वह किसी भी मापदंड में राष्ट्रद्रोही नहीं है। उमर खालिद को तत्काल रिहा किया जाना चाहिए।
इधर, दिग्विजय सिंह की पोस्ट पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को हिंदुस्तानियों की चिंता नहीं, बल्कि आतंकवादियों की फिक्र है। दिग्विजय को भारत की न्यायपालिका पर भरोसा नहीं है और हमें शक है कि वह मध्य प्रदेश या भारत के नागरिक हैं या नहीं। उनका व्यवहार पाकिस्तानी जैसा लगता है। वे आतंकवादियों को आदर से संबोधित करते हैं। कुल मिलाकर, दिग्विजय सिंह के मन में आतंकवादियों के प्रति श्रद्धा है और उन्हें पाकिस्तान जाकर बस जाना चाहिए।
दरअसल, दिग्विजय सिंह का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब उमर खालिद की जमानत को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। गौरतलब है कि उमर खालिद पर दिल्ली में हुए दंगों की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। वह पिछले 5 सालों से गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत जेल में बंद है। दिग्विजय सिंह ने इस अहम सुनवाई से पहले ही यह मांग उठाकर मामले को एक बार फिर राजनीतिक तूल दे दिया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।