किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26वें शिखर सम्मेलन में वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव और पाकिस्तान के कूटनीतिक अलगाव का नजारा साफ देखने को मिला। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जहां वैश्विक नेताओं के बीच गर्मजोशी से स्वागत हुआ।

मोदी ने पाक पीएम को पूरी तरह से किया नजरअंदाज
प्रधानमंत्री मोदी व जिनपिंग का आमना-सामना हुआ
पास खड़े शरीफ की ओर पुतिन ने देखा तक नहीं
बिश्केक। स्टार समाचार वेब
किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26वें शिखर सम्मेलन में वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव और पाकिस्तान के कूटनीतिक अलगाव का नजारा साफ देखने को मिला। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जहां वैश्विक नेताओं के बीच गर्मजोशी से स्वागत हुआ। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को लगातार अनदेखी का सामना करना पड़ा। समूहिक फोटो से पहले और बाद में पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में नजर आए। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को देखकर अपने कदम रोक लिए और उनसे गर्मजोशी से हाथ मिलाया। ग्रुप फोटो के बाद भी पीएम मोदी और शी जिनपिंग आपस में बातचीत करते हुए और चहलकदमी करते हुए हॉल से बाहर निकले। इसके अलावा ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी पीएम मोदी से मुलाकात कर संक्षिप्त चर्चा की।
पीएम मोदी और शी जिनपिंग की बातचीत
गौरतलब है कि शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई थी, जिसमें रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत और कूटनीति से सुलझाने पर जोर दिया गया था। जून 2020 की गलवान घाटी घटना के बाद भारत और चीन के रिश्तों में बने तनाव के बीच पीएम मोदी और शी जिनपिंग की यह अनौपचारिक बातचीत भी कूटनीतिक दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है।
शहबाज शरीफ की तीन बार किरकिरी
पहली किरकिरी: वैश्विक मंच पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की स्थिति बेहद असहज दिखाई दी। मंच पर एकत्र होने के दौरान पुतिन और जिनपिंग ने पीएम मोदी का अभिवादन किया, जबकि पास खड़े शरीफ की ओर पुतिन ने देखा तक नहीं।
दूसरी किरकिरी: फोटो सेशन के बाद पीएम मोदी और शी जिनपिंग बात करते हुए निकल गए, जबकि शरीफ हाथ बांधे महज देखते रह गए। पीएम मोदी ने उनकी तरफ देखना भी मुनासिब नहीं समझा।
तीसरी किरकिरी: पुतिन के ठीक बाईं ओर खड़े होने के बावजूद रूसी राष्ट्रपति ने उनसे बात नहीं की और बाहर जाने लगे। इस पर शरीफ ने पीछे से आकर पुतिन का दाहिना हाथ थामा, जिसके बाद पुतिन मुड़े और औपचारिकता के तहत बात की।

किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26वें शिखर सम्मेलन में वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव और पाकिस्तान के कूटनीतिक अलगाव का नजारा साफ देखने को मिला। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जहां वैश्विक नेताओं के बीच गर्मजोशी से स्वागत हुआ।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ को कई दिन गुजर चुके हैं, लेकिन तबाही का खौफनाक मंजर अब भी कायम है। बिखरे हुए मलबे के बीच जिंदगियां तलाशने का अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। करीब चार हजार लोग अभी भी लापता हैं।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात की। पश्चिम एशिया के तनाव और ऊर्जा सुरक्षा पर हुई इस खास बैठक हुई।
मध्य पूर्व में एक बार फिर युद्ध के बादल गहरा गए हैं। अमेरिका ने करीब एक महीने के अंतराल के बाद ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई करते हुए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित लारक द्वीप पर एयरस्ट्राइक की। इसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर पलटवार का दावा किया है।
ताशकंद में पीएम नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान 'ओली दाराजली दोस्लिक' मिला। द्विपक्षीय बैठक में यूरेनियम सप्लाई और 2030 तक व्यापार 5 अरब डॉलर तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में आयोजित वन वर्ल्ड वन ह्यूमैनिटी और यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन कार्यक्रमों में मानवता की एकता और वसुधैव कुटुंबकम के विचार पर विशेष जोर दिया। यह दौरा भागवत की तीन देशों (अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन) की वैश्विक संपर्क यात्रा का पहला चरण है, जो संघ के शताब्दी वर्ष आयोजनों के तहत आयोजित किया जा रहा है।
नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास चोचेन और पुरेपु सांगपो नदी के संगम पर बनी झील फटने से बाढ़ का खतरा मंडरा गया है। भारत समेत दोनों देशों में अब तक 552 लोगों की मौत और 1500 से अधिक लापता हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह