देश की राजधानी दिल्ली में ईंधन की चौतरफा मार से आम जनता बेहाल हो गई है। पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में भी दो रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा कर दिया गया है।

15 मई के बाद से यह चौथी बार कीमतों में बढ़ोतरी
वैश्विक तेल और गैस संकट के चलते बढ़ रही लागत
शहरों में अब यह होंगे नए रेट्स
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश की राजधानी दिल्ली में ईंधन की चौतरफा मार से आम जनता बेहाल हो गई है। पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में भी दो रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा कर दिया गया है। दरअसल, पेट्रोल डीजल के बाद सीएनजी की कीमतों में भी चौथी बार बढ़त्तरी की गई है। आज यानी मंगलवार से सीएनजी की बढ़ी हुई दरें लागू हो गई हैं। 15 मई के बाद यह चौथी बढ़ोतरी है। इस ताजा बदलाव के बाद, राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी की कीमत अब 83.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
11 दिनों में 6 रुपए बढ़े दाम
पिछली तीन बढ़ोतरी इस प्रकार थीं- 15 मई को 2 रुपए, 18 मई को 1 रुपए, और 23 मई को 1 रुपए और आज 2 रुपए कुल मिलाकर, पिछले 11 दिनों में कीमतों में 6 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
दिल्ली में सबसे ज्यादा असर
सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सबसे अधिक दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिल सकता है। क्योंकि, यहां आॅटो, टैक्सी, स्कूल वैन और प्राइवेट कारों में सीएनजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। आटो रिक्शा चालकों की मानें तो सीएनजी की कीमतों में बार-बार हो रही बढ़ोत्तरी से उनकी रोजाना की कमाई प्रभावित हो रही है।
युद्ध की वजह से दामों में वृद्धि
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है। क्योंकि, होर्मुज में ईरान द्वारा लगाए प्रतिबंध के कारण जहाजों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चौथी बार इजाफा हुआ। वहीं इसके ठीक एक दिन बाद आज सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी की गई।
अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं…
मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे।
खेती की लागत: ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी।
बस-ऑटो का किराया: सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
50% तक बढ़ी CNG गाड़ियों की बिक्री
पिछले तीन साल में भोपाल में सीएनजी गाड़ियों की बिक्री 50% तक बढ़ी है। शोरूम से हर रोज सीएनजी बेस्ड 10 से 15 गाड़ियां बिक रही है। इसकी मुख्य वजह पेट्रोल-डीजल के मुकाबले सीएनजी से एवरेज ज्यादा मिलना है। वहीं, सीएनजी के रेट भी कम है।
यह भी पढ़िए
महंगाई का झटका...दिल्ली में एक बार फिर बढ़े सीएनजी के भाव, तीन दिन में तीन रुपए हुई महंगी
मुंबई: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच सीएनजी के बढ़ गए भाव, अब 84 रुपए किलो


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार रही। सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार में रौनक लौटती हुई नजर आई। वहीं, चुनिंदा एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में सीमित कारोबार देखने को मिला।
भारतीय शेयर बाजार में कल की भारी मंदी के बाद आज सुबह दर्ज हुई बड़ी रिकवरी। सेंसेक्स मजबूत हुआ, जबकि निफ्टी फिर से छलांग लगता नजर आया। दूसरी ओर, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरकर 95.52 पर आ गया।
अमेरिका के ईरान पर सैन्य कार्रवाई और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते आज एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत में ही औंधे मुंह गिरता नजर आया। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स टूटकर खुला। वहीं, एनएसई के निफ्टी 50 ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की।
7 जुलाई 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 146,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। महानगरों के ताजा रेट्स यहाँ देखें।
सऊदी अरब ने कच्चे तेल की कीमतों में की 26 साल की सबसे बड़ी कटौती। जानिए इसका भारतीय अर्थव्यवस्था, पेट्रोल-डीजल के दाम और महंगाई पर क्या असर पड़ेगा।
आज सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में वर डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 15 पैसे मजबूत हुआ। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 26 साल में पहली बार इतनी बड़ी कटौती हुई है।
भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग हफ्ते के पहले दिन ग्रीन रही। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में भी तेजी देखी जा रही है। कई बड़े बैंकों के मजबूत नतीजों से निवेशकों का सेंटिमेंट सुधरा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स उछलकर हाई लेवल पर कारोबार की शुरुआत की।
आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है। दरअसल, कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत धमाकेदार हुई है। निफ्टी 199 प्वाइंट की तेजी के साथ 24375 पर खुला है जबकि बैंक निफ्टी 311 अंकों की मजबूती के साथ 58343 पर ओपन हुआ है।
2 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख। MCX पर सोना सस्ता हुआ, जबकि सर्राफा बाजार में तेजी। देखें प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा दाम।
भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी। सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल। कच्चे तेल में गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता का बाजार पर सकारात्मक असर। जानें आज की बड़ी अपडेट्स।