अभिनेता मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3 अब सिनेमाघरों में अपना सफर खत्म कर ही चुकी है। वहीं अपने थिएट्रिकल रन के दौरान इस फिल्म ने न केवल रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, बल्कि कई शानदार उपलब्धियां भी हासिल की है। अभी इसका ओवरसीज कलेक्शन 111.7 करोड़ है।

मोहनलाल की फिल्म ने दुनियाभर में मचाया तहलका
मंजुम्मेल बॉयज को दी मात, बना डाला तगड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अभिनेता मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3 अब सिनेमाघरों में अपना सफर खत्म कर ही चुकी है। वहीं अपने थिएट्रिकल रन के दौरान इस फिल्म ने न केवल रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, बल्कि कई शानदार उपलब्धियां भी हासिल की है। वहीं अब ये दुनिया भर के बॉक्स आफिस पर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है। दरअसल, मलयालम क्राइम थ्रिलर दृश्यम-3 ने भारत में रिलीज के 28वें दिन 15 लाख रुपए जोड़े। इसी के साथ इसकी भारतीय बॉक्स आॅफिस पर 28 दिनों की कुल नेट कमाई 110.13 करोड़ पहुंच गई है, जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 129.95 करोड़ रुपए है। वहीं विदेशों में इसकी कमाई का दौर लगभग खत्म हो चुका है और अभी इसका ओवरसीज कलेक्शन 111.7 करोड़ है। भारत और विदेशों की ग्रॉस कमाई को मिलाकर दृश्यम-3 ने वर्ल्डवाइड 241.65 करोड़ रुपए कमाई कर ली है।
मलयालम की तीसरी बड़ी फिल्म
फिल्म दृश्यम-3 ने वर्ल्डवाइड मोटी कमाई कर बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इसने दुनियाभर में 241.65 करोड़ का कलेक्शन कर मंजुम्मेल बॉयज के 241.56 करोड़ की वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ दृश्यम-3 दुनियाभर में मलयालम सिनेमा की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
50 करोड़ में बनी थी फिल्म
जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित, दृश्यम-3 सिनेमाघरों में 21 मई को पहुंची थी। इस फिल्म में मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी और अन्य कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है। फिल्म का निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज बैनर के तहत एंटनी पेरुंबवूर द्वारा किया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म 50 करोड़ के बजट पर बनाई गई थी।
वर्ल्डवाइड टॉप-5 फिल्म
लोकाह चैप्टर 1 - 305.17 करोड़
एल2: एमपुरान- 268.23 करोड़
दृश्यम 3 - 241.65 करोड़
मंजुम्मेल बॉयज - 241.56 करोड़
वाझा 2- 238.46 करोड़


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने अपने पहले ही दिन भारत में धमाकेदार शुरुआत करते हुए 60.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया है
‘बिग बॉस 20’ की लेटेस्ट अपडेट्स जानें! इस सीजन नए आर्ट डायरेक्टर्स, डिजिटल-फर्स्ट रणनीति, सौरव गांगुली समेत सभी रीजनल होस्ट, संभावित कंटेस्टेंट्स और 6 सितंबर 2026 की प्रीमियर डेट की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में है। सनी देओल की दमदार वापसी, विभाजन की भावनात्मक कहानी, शानदार डायलॉग और दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने फिल्म को खास बना दिया है।
इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रोमांस, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और सोनीलिव पर आने वाली नई रिलीज़ की पूरी लिस्ट यहाँ देखें।
Bigg Boss 20 Announcement: टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 20' का ऐलान हो गया है। इस बार सलमान खान के साथ सौरव गांगुली भी होस्टिंग करते नजर आएंगे।
दिल्ली में आयोजित इवेंट में रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर पहली बार दिखाया गया। सख्त सुरक्षा के बावजूद ट्रेलर ऑनलाइन लीक हो गया। जानिए इवेंट की पूरी अपडेट।
अभिनेता आमिर खान को लॉरेंस गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। गैंग ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ उनकी शादी को 'लव जिहाद' करार दिया है। जानें क्या है पूरा विवाद और आमिर खान ने आरोपों पर क्या सफाई दी।
अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी पर जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आमिर की तीसरी शादी को लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है। बजरंग दल ने भी गौरी स्प्रैट संग एक्टर की तीसरी शादी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
अभिनेता अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म धमाल-4 इस समय सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। मजेदार कहानी के दम पर सबका दिल जीतने वाली इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी झंडे गाड़ दिए हैं।
हिमांक गौर के निर्देशन में बनी नई कॉमेडी-ड्रामा सीरीज आदर्श बाल विद्यालय का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। इस सीरीज के कुल 7 एपिसोड आएंगे।