आज के समय में जेब में स्मार्टफोन होना आम बात है, नुक्कड़ की चाय की दुकान से लेकर बड़े शोरूम तक हर जगह क्यूआर कोड के जरिए यूपीआई भुगतान किया जा रहा है। इसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि भारत पूरी तरह से एक कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

डिजिटल दौर में भी लोगों में बढ़ रही नकदी की मांग
चलन में मौजूद नकदी में 143 प्रतिशत की बढ़ोतरी
41.24 लाख करोड़ था मार्च 2026 तक चलन
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आज के समय में जेब में स्मार्टफोन होना आम बात है, नुक्कड़ की चाय की दुकान से लेकर बड़े शोरूम तक हर जगह क्यूआर कोड के जरिए यूपीआई भुगतान किया जा रहा है। इसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि भारत पूरी तरह से एक कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, आंकड़े इसके बिल्कुल विपरीत कहानी बयां करते हैं। बेशक यूपीआई ने भुगतान करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है, लेकिन भारतीयों का नकदी (कैश) के प्रति लगाव आज भी कम नहीं हुआ है। नोटबंदी के पूरे 10 साल बीत जाने के बाद भी कैश की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। आरबीआई के हालिया सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है कि लोग आज भी रोजमर्रा के लेन-देन में नकदी का इस्तेमाल करना बेहद पसंद करते हैं।
143 प्रतिशत तक बढ़ी नकदी
आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा के समय देश में चलन में मौजूद कुल नकदी 17.77 लाख करोड़ थी, जो बढ़कर 23 अक्टूबर 2026 तक 43.16 लाख करोड़ पर पहुंच गई। यानी इसमें 143 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आरबीआई की मई 2026 में जारी वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2026 के अंत तक चलन में मौजूद बैंक नोटों का कुल मूल्य करीब 41.24 लाख करोड़ रुपए था। अकेले वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान चलन में मौजूद बैंक नोटों के कुल मूल्य में 11.9 प्रतिशत और इनकी संख्या में 10.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और यह सिलसिला चालू वित्त वर्ष में भी लगातार जारी है।
डिजिटल भुगतान में भी भारत बना रहा रिकॉर्ड
एक तरफ जहां नकदी का चलन बढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ डिजिटल भुगतान के मोर्चे पर भी भारत ने वैश्विक स्तर पर एक नई मिसाल पेश की है। देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस का इस्तेमाल आसमान छू रहा है। केवल अक्टूबर 2026 के एक महीने में यूपीआई के जरिए 25.46 अरब लेनदेन हुए, जिनका कुल मूल्य 31.53 लाख करोड़ दर्ज किया गया। तुलना करें तो, वित्त वर्ष 2016-17 में जहां यूपीआई से केवल 1.78 करोड़ लेनदेन हुए थे, वहीं वित्त वर्ष 2025-26 में यह आंकड़ा बढ़कर 24,162 करोड़ से भी अधिक हो गया है।
इसलिए लोगों को कैश रखना जरूरी
आरबीआई के एक शोध पत्र के अनुसार, लोग केवल रोजमर्रा की खरीदारी के लिए ही नकदी अपने पास नहीं रखते, बल्कि आपातकालीन स्थितियों और भविष्य की अनिश्चित जरूरतों के लिए भी इसे सहेजकर रखते हैं। इसके अलावा, देश के कई हिस्सों में इंटरनेट की कमी, तकनीकी रुकावटें और दूर-दराज के इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं तक सीमित पहुंच आज भी नकदी की उपयोगिता को बनाए रखने में एक बड़ा कारण हैं।
500 के नोटों का दबदबा और 2000 के नोटों की विदाई
आरबीआई के अनुसार, 31 मार्च 2026 तक कुल बैंक नोटों के मूल्य में अकेले 500 रुपए के नोटों की हिस्सेदारी सबसे अधिक 85.5 प्रतिशत रही, जबकि संख्या के लिहाज से इनकी हिस्सेदारी 41.2 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके अलावा 10 रुपए के नोट 16.1 प्रतिशत और 100 रुपए के नोट 15.7 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चलन में बने हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर चलन से बाहर किए गए 2000 रुपए के नोटों की वापसी की प्रक्रिया अब लगभग पूरी हो चुकी है।

मदर डेयरी ने दूध की कीमतें 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दी हैं। नई कीमतें कल यानी गुरुवार से लागू होंगी। कंपनी ने दूध की खरीद लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया। दिल्ली-एनसीआर में कंपनी के टोंड, फुल क्रीम, डबल टोंड और गाय के दूध समेत सभी प्रमुख वैरिएंट के दाम बढ़ाए गए हैं।
आज के समय में जेब में स्मार्टफोन होना आम बात है, नुक्कड़ की चाय की दुकान से लेकर बड़े शोरूम तक हर जगह क्यूआर कोड के जरिए यूपीआई भुगतान किया जा रहा है। इसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि भारत पूरी तरह से एक कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
भारतीय शेयर बाजार ने आज जोरदार शुरुआत की। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल देखा गया। बाजार खुलने के साथ ही निवेशकों में उत्साह का माहौल दिखा। बाजार में इस तेजी का मुख्य कारण बैंक और आटो शेयरों में जोरदार खरीदारी रही। इन क्षेत्रों के शेयरों ने बाजार को ऊपर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बलिप्रतिपदा के मौके पर आज भारतीय शेयर बाजार बंद हैं। हालांकि, कमोडिटी मार्केट मैक्स शाम 5:00 बजे से रात 11:30 बजे तक खुला रहेगा। इधर, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पूरे दिन बंद रहेगा। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, यह दिन दानवीर असुर राजा बलि की पृथ्वी पर प्रतीकात्मक रूप से वापस आने की खुशी में मनाया जाता है।
कर्नाटक में पेट्रोल में तय मात्रा से ज्यादा एथनॉल मिलाने के दावे को तेल कंपनियों ने खारिज कर दिया है। कंपनी ने बताया कि टेस्टिंग तय मानक के हिसाब से नहीं की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने कर्नाटक के उस दावे को खारिज कर दिया है।
दुनिया भर के शेयर बाजारों में मचे हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने ऐसी छलांग लगाई, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की हो। अमेरिकी बाजार में 19 महीनों की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट दर्ज की गई।
RBI Bank Holidays List November 2026: दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के कारण नवंबर में कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। देखें 8 से 29 नवंबर तक की राज्यवार छुट्टियों की पूरी सूची और जानें डिजिटल बैंकिंग विकल्प।
धनतेरस पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट! 10 ग्राम सोना 3,106 रुपए और चांदी 5,437 रुपए सस्ती हुई। जानिए IBJA के ताजा रेट, सालभर का ट्रेंड और शहरों में कीमतों में अंतर की वजह।
वैश्विक गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी। सेंसेक्स 1718 अंक चढ़कर 81,028 और निफ्टी 25,030 पर बंद। FII निवेश और कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों से बाजार 8 महीने बाद 80 हजार के पार निकला।
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। सुबह सेंसेक्स 168.03 अंक बढ़कर 74,319.07 के स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.55 अंकों की बढ़त के साथ 22,981.30 पर कारोबार कर रहा था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह