केंद्र सरकार ने नियमों का पालन न करने पर कई प्रमुख फूड ब्रांड्स और रिटेल चेन के खिलाफ हाल के महीनों में करीब 150 नोटिस जारी किए हैं। भारत की खाद्य सुरक्षा नियामक संस्था एफएसएसएआई ने ये नोटिस भ्रामक विज्ञापनों, झूठे दावों और लेबल से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर दिए हैं।

बड़ा एक्शन-डोमिनोज के पांच लाइसेंस किए सस्पेंड
अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों पर शिकंजा
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्र सरकार ने नियमों का पालन न करने पर कई प्रमुख फूड ब्रांड्स और रिटेल चेन के खिलाफ हाल के महीनों में करीब 150 नोटिस जारी किए हैं। भारत की खाद्य सुरक्षा नियामक संस्था एफएसएसएआई ने ये नोटिस भ्रामक विज्ञापनों, झूठे दावों और लेबल से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर दिए हैं। जिन कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनमें नेस्ले इंडिया, पेप्सिको, कोका-कोला इंडिया जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट समेत ई-कॉमर्स कंपनियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं केएफसी, मैकडॉनल्ड्स, पिज्जा हट, डोमिनोज और कोस्टा कॉफी जैसे फूड सर्विस ब्रांड्स को भी नोटिस मिले हैं।
अमेजन-फ्लिपकार्ट को 12 नोटिस
एफएसएसएआई ने ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट को 12 नोटिस भेजे हैं। एफएसएसएआई ने कहा कि अमेजन के एक वेयरहाउस का लाइसेंस भी रद्द किया गया है। वहीं केएफसी, मैकडॉनल्ड्स, पिज्जा हट, डोमिनोज और कोस्टा कॉफी जैसे फूड सर्विस संस्थानों को 30 नोटिस जारी किए हैं। डोमिनोज के पांच लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
कंपनियों ने शुरू किए सुधार
एफएसएसएआई के मुताबिक, नोटिस मिलने के बाद कई कंपनियों ने अपनी गलतियां सुधारने के कदम उठाए हैं। खाद्य सुरक्षा, विज्ञापन और लेबलिंग के नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच लगातार जारी है। आने वाले समय में नियम तोड़ने वाली कंपनियों पर कार्रवाई और बढ़ सकती है।
पहने भ्रामक विज्ञापन
ऐसा विज्ञापन जिसमें किसी उत्पाद की गुणवत्ता, सामग्री या स्वास्थ्य लाभ के बारे में गलत या अधूरी जानकारी दी जाए, उसे भ्रामक विज्ञापन कहा जाता है। अगर कोई दावा ग्राहक को गुमराह करता है, दूसरे उत्पाद को गलत तरीके से खराब बताता है या जरूरी जानकारी छिपाता है, तो वह भी भ्रामक हो सकता है। ऐसे दावों के पीछे वैज्ञानिक प्रमाण होना जरूरी है।
आंख बंद करके भरोसा न करें
पैकेट पर हेल्दी, नेचुरल या 100% शुद्ध जैसे शब्द देखकर तुरंत भरोसा न करें। पीछे लिखी सामग्री और पोषण की जानकारी भी देखें। अगर कोई कंपनी बीमारी ठीक करने या बहुत बड़े स्वास्थ्य लाभ का दावा करती है, तो उसकी जानकारी जरूर जांचें।
शिकायत करनी हो तो ये बिल रखें
उत्पाद खराब या गलत लगे तो उसका बिल, पैकेट की फोटो और दूसरी जानकारी संभालकर रखें। खाद्य सुरक्षा से जुड़ी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग के शिकायत माध्यम पर की जा सकती है। वहीं, ग्राहक अपनी उपभोक्ता शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी। सोना 1,51,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,24,340 रुपये प्रति किलो पर पहुंची। जानें तेजी के कारण और पूरी डिटेल।
अमेरिकी प्रशासन द्वारा टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो और एचसीएल को PERM ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड किए जाने के बावजूद भारतीय आईटी शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई।
57वीं GST काउंसिल बैठक 2026 के बड़े फैसले: अब 5 करोड़ तक के टर्नओवर पर राहत, रिन्यूएबल EPC कॉन्ट्रैक्ट पर 5% GST, और गिरफ्तारी के नियमों में बदलाव। जानिए सभी मुख्य अपडेट।
शेयर बाजार में 8 अक्टूबर को भारी गिरावट जारी है। सेंसेक्स 1,100 अंक गिरकर 71,450 पर और निफ्टी 22,200 पर आया। FIIs की बिकवाली, क्रूड ऑयल में तेजी और आरबीआई के रुख से बाजार धड़ाम।
सतना जिले के छह स्वास्थ्य संस्थानों में नेत्र जांच शिविर लगाए गए। 434 लोगों की जांच में 272 को चश्मे की जरूरत मिली, जबकि 42 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत सामने आई।
भारतीय शेयर बाजार में आज दो दिन की राहत रैली के बाद फिर से गिरावट शुरू हो गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 453.35 अंक गिरकर 72,614.46 पर आ गया। निफ्टी भी 164.90 अंक की गिरावट के साथ 22,611.20 पर पहुंच गया।
भारतीय रिजर्व बैंक की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों का ऐलान हो गया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने फैसले की जानकारी देते हुए आम जनता और लोन लेने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है।
सुस्त शुरुआत की आशंका के बीच भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को मजबूती के साथ कारोबार शुरू किया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़कर 72,563 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 22,550 के ऊपर बना रहा। बैंकिंग और कुछ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी ने बाजार की शुरुआती चाल को सहारा दिया।
भारतीय शेयर बाजार में आज लंबे समय के बाद अच्छी तेजी देखने को मिली। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 355.14 अंक बढ़कर 72,264.84 के स्तर पर पहुंच गया। इसमें 0.49 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 101.00 अंक बढ़ा।
जीएसटी काउंसिल सात अक्टूबर को होने वाली अपनी बैठक में देश के इनडायरेक्ट टैक्स सिस्टम में बड़े सुधारों को मंजूरी दे सकती है। सितंबर 2025 में हुए रेट रेशनलाइजेशन (जीएसटी दरों में बदलाव) के बाद सरकार अब नेक्स्ट-जनरेशन जीएसटी के तहत टैक्स प्रशासन को आसान बनाने और कारोबारियों को राहत देने पर काम कर रही है।