ईरान में जंग खत्म करने को लेकर इस्लामाबाद में तेहरान और अमेरिका की बातचीत नाकाम होने बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। फार्मा और स्वास्थ्य सेवा जैसे सुरक्षित क्षेत्रों में कम गिरावट दिखी। कुल मिलाकर बाजार का माहौल कमजोर बना हुआ है।

बाजार का माहौल कमजोर बना हुआ है।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
ईरान में जंग खत्म करने को लेकर इस्लामाबाद में तेहरान और अमेरिका की बातचीत नाकाम होने बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। दरअसल, आज यानी सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 1,600 अंक की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 23,600 से नीचे पहुंच गया। बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 75,939 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 450 अंक से अधिक गिरकर सुबह 23,600 के स्तर से नीचे आ गया। बाजार में अस्थिरता मापने वाला भारतीय वीआईएक्स 13 फीसदी से अधिक बढ़कर 21 के ऊपर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 49 पैसे गिरकर 93.32 पर आ गया।
एशियन मार्केट में गिरावट
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 5779 | -80 | -1.37% |
| निक्केई (जापान) | 56357 | -567 | -1.00% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25572 | -322 | -1.24% |
अमेरिकी मार्केट में गिरावट रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 47917 | -269 | -0.56% |
| नैस्डैक | 22903 | 80 | 0.35% |
| S&P 500 | 6817 | -8 | -0.11% |
बाजार में व्यापक बिकवाली हावी
शांति वार्ता टूटने के बाद बाजार में व्यापक बिकवाली हावी रही। इससे सभी प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में आ गए। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, इसके बाद बैंकिंग, वित्तीय और तेल व गैस क्षेत्रों में भी गिरावट आई। इस बीच निवेशक वैश्विक आर्थिक चिंताओं के कारण दबाव में दिखे। फार्मा और स्वास्थ्य सेवा जैसे सुरक्षित क्षेत्रों में कम गिरावट दिखी। कुल मिलाकर बाजार का माहौल कमजोर बना हुआ है।
तेल की कीमतों में उछाल
इस घटनाक्रम के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है और ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था और बाजारों के लिए नई चिंता बनकर उभरा है।
सीधा असर बाजारों पर पड़ेगा
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के अनुसार, यह नाकेबंदी दरअसल ईरान की संभावित नाकेबंदी के जवाब में अमेरिकी कदम है, जिसका आगे क्या असर होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में भू-राजनीतिक स्तर पर नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं, जिसका सीधा असर बाजारों पर पड़ेगा। उन्होंने निवेशकों को सलाह दी है कि इस अत्यधिक अनिश्चित माहौल में वेट एंड वॉच यानी इंतजार और नजर बनाए रखने की रणनीति अपनाना ही बेहतर होगा।

ईरान में जंग खत्म करने को लेकर इस्लामाबाद में तेहरान और अमेरिका की बातचीत नाकाम होने बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। फार्मा और स्वास्थ्य सेवा जैसे सुरक्षित क्षेत्रों में कम गिरावट दिखी। कुल मिलाकर बाजार का माहौल कमजोर बना हुआ है।
अमेरिका-ईरान तनाव और कमजोर सीजफायर के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतें धड़ाम हो गई हैं। दिल्ली में चांदी ₹7,800 और सोना ₹1,500 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुझान के बीच भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी तेजी। सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें बैंकिंग शेयरों का हाल और विशेषज्ञों की राय
Gold Rate Today India: 9 अप्रैल 2026 को सोने के दामों में उतार-चढ़ाव जारी। जानें अमेरिका-ईरान युद्धविराम का असर और 22k व 24k सोने के लेटेस्ट शहरवार रेट्स।
शेयर बाजार में आज गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी भी गिरकर करोबार करते नजर आए। आज आटो, आईटी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली है। दरअसल, घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के दिन कमजोर शुरुआत हुई।
आज सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K सोने के ताजा भाव जानें। MCX पर चांदी ₹13,000 उछली।
अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर के ऐलान से शेयर बाजार में भारी उछाल। सेंसेक्स 2700 और निफ्टी 800 अंक चढ़ा। जानें किन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी और क्या रहे मुख्य कारण।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एमपीसी बैठक के नतीजे का ऐलान किया गया है। रेपो रेट में बदलावा नहीं किया गया है। आबीआई गर्वनर संजय मल्होत्रा ने जानकारी दी है।
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी भी गिरकर नीचे पहुंच गया। इटरनल और इंडिगो के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे गिरकर 93.07 पर आ गया।
सोमवार को सोने की कीमत ₹1,283 और चांदी ₹3,215 महंगी हुई। DGFT के नए नियमों के कारण सप्लाई पर असर। जानें आपके शहर में रेट अलग होने की वजह और खरीदारी के टिप्स।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह