केदार धाम के कपाट 23 अक्टूबर को भैया दूज के अवसर पर बंद होंगे। अभी यात्रा 14 दिन और चलेगी। वहीं, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी यात्रियों की संख्या बढ़ी है। सुरक्षित चारधाम यात्रा को लेकर सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

केदारनाथ यात्रा ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, श्रद्धालुओं की संख्या 16.56 लाख पार कर गई है।
इस वर्ष केदारनाथ यात्रा ने एक नया इतिहास रच दिया है। अब तक 16 लाख 56 हजार से अधिक भक्त भगवान शंकर के दर्शन कर चुके हैं, जबकि धाम के कपाट बंद होने में अभी 14 दिन शेष हैं। पिछले वर्ष की तुलना में यह आंकड़ा आगे निकल चुका है। 2024 में कुल 16 लाख 52 हजार श्रद्धालु पहुंचे थे। दरअसल, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा एक बार फिर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है। बारिश और बर्फबारी के बावजूद यात्रियों में जबरदस्त उत्साह बरकरार है। श्रद्धा और आस्था की मिसाल बन चुकी केदारनाथ यात्रा ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 16.56 यात्रियों का आंकड़ा पार कर लिया। अभी धाम के कपाट बंद होने में 14 दिन का समय शेष है। ऐसे में इस संख्या में और बढ़ोतरी होना तय है। पिछले वर्ष पूरे यात्रा काल में 16, 52,0 76 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे। केदार धाम के कपाट 23 अक्टूबर को भैया दूज के अवसर पर बंद होंगे। अभी यात्रा 14 दिन और चलेगी। वहीं, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी यात्रियों की संख्या बढ़ी है। सुरक्षित चारधाम यात्रा को लेकर सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
यात्रा मार्ग पर जवानों की तैनाती की गई है तो यातायात सुचारू बना रहे, इसके लिए भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर मलबे की सफाई के लिए जेसीबी की व्यवस्था की गई है। इस साल 30 अप्रैल को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। इसके बाद दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले।
मानसून सीजन में अतिवृष्टि, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के चलते चारधाम यात्रा बुरी तरह प्रभावित रही। प्रकृति की विनाशलीला में गंगोत्री धाम का महत्वपूर्ण पड़ाव धराली बुरी तरह तबाह हो गया। मार्ग ध्वस्त होने के कारण तब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा को रोकना पड़ा था।
बारिश थमने के बाद यात्रा को बहाल करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन शासन-प्रशासन की टीमों ने युद्ध स्तर पर जुटकर यात्रा मार्गों को सुचारू किया। नतीजतन, दोनों धामों की यात्रा भी सुरक्षा इंतजामों के साथ शुरू हो गई। प्रशासन की ओर से यात्रियों को अभी भी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। यात्रियों को बार-बार आगाह किया जा रहा है कि प्रतिकूल मौसम में यात्रा करने से बचें।
चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। यात्रा मार्गों पर आवश्यक यात्री सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सभी जिम्मेदार अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू हो सकें।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।