उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा और हरियाणा के रेवाड़ी में कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। ग्रेटर नोएडा में जहां 6 वाहन आपस में भिड़ गए। वहीं रेवाड़ी में 4 बसों के बीच टक्कर हो गई। जिससे कई लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, हरियाणा के कई जिलों में सर्दी के मौसम की पहली घनी धुंध ने रविवार को जोरदार दस्तक दी।

कालियावास मोड़ के पास कम दृश्यता के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा और हरियाणा के रेवाड़ी में कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। ग्रेटर नोएडा में जहां 6 वाहन आपस में भिड़ गए। वहीं रेवाड़ी में 4 बसों के बीच टक्कर हो गई। जिससे कई लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, हरियाणा के कई जिलों में सर्दी के मौसम की पहली घनी धुंध ने रविवार को जोरदार दस्तक दी। सुबह से ही कोहरे की मोटी चादर छाने से दृश्यता बेहद कम हो गई। चरखी-दादरी में रविवार सुबह घने कोहरे ने एक बार फिर कहर बरपाया। कालियावास मोड़ के पास कम दृश्यता के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक स्कूली वैन या बस भी शामिल थी, जिसमें कई बच्चे सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
कई वाहन हो गए चकनाचूर
वहीं, हिसार में सर्दी की पहली घनी धुंध ने रविवार सुबह कहर बरपाया। नेशनल हाईवे-52 पर धिकताना मोड़ के पास कम दृश्यता के कारण कई वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए। इस हादसे में वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा।
जनजीवन अस्त-व्यस्त
सोनीपत जिले में लगातार दूसरे दिन घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दृश्यता 5 मीटर तक कम होने से नेशनल हाईवे-44, कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे सहित प्रमुख सड़कों पर वाहन कतारबद्ध होकर चले। कई चालकों ने सुरक्षा के लिए गाड़ियां सड़क किनारे रोक दीं।
वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक
झज्जर में सीजन का पहला कोहरा छाने से नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। शहर में दृश्यता 20 मीटर तक सिमटी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में शून्य के करीब रही। चिकित्सकों ने सांस के मरीजों को एहतियात बरतने की सलाह दी। यहां अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं टोहाना में भी दूसरे दिन कोहरे का असर रहा, ठंडक बढ़ी और चालकों ने फॉग लाइट का सहारा लिया।
पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कहर
ठंड के चलते पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा पड़ रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में रविवार की सुबह विजिबिलिटी कम थी। जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मथुरा में सुबह से ही कोहरे की चादर छाई रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। कोहरे का सबसे ज्यादा असर मथुरा से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर देखने को मिला, जहां वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के चर्चित नौकरी के बदले जमीन घोटाला केस में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की याचिका आज यानी सोमवार को खारिज कर दी।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। वैन और सीमेंट मिक्सर गाड़ी की टक्कर होने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा सुबह 11:30 बजे मुरबाड के गोविली गांव में रैता पुल पर हुई।
केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के विज्ञान भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पहुंचे पीएम मोदी ने नारी शक्ति की सराहना की।
उत्तरप्रदेश के नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का आज सुबह गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नोएडा में सेक्टर-60 और 62 समेत चार जगहों पर जमकर बवाल काटा। कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए पूरा रोड जाम कर दिया है।
उत्तर-प्रदेश के हापुड़ जनपद के धौलाना-मसूरी मार्ग पर देर रात एक हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया। जहां छह लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन के करीब यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरे और बस पूरी तरह से ट्रक के नीचे दब गई।
छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस से मुठभेड़ में परतापुर एरिया कमेटी में सक्रिय महिला नक्सली रुपी रेड्डी ढेर हो गई है। मुठभेड़ के पश्चात सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा एक महिला नक्सली कैडर का शव बरामद किया गया।
झांसी रेलवे स्टेशन पर पूर्व सीएम उमा भारती के साथ बड़ा हादसा टला। समय से पहले छूटी पंजाब मेल में चढ़ने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने की मदद। रेल मंत्री को पत्र लिखकर रेलवे की व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल।
बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया। सम्राट चौधरी और श्रेयसी सिंह समेत 6 नामों पर मंथन।
भारत चुनाव आयोग ने एसआईआर अभियान के तहत देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट से करीब 5.2 करोड़ अयोग्य मतदाताओं के नाम हटा दिए हैं, जो कि इन राज्यों के कुल मतदाताओं का 10.2 प्रतिशत है।