जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ। मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह इस सर्दी के सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा कोहरा दर्ज किया गया।
हिमालय में लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उत्तरप्रदेश के 68 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। यूपी के 68 जिलों शीतलहर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कोहरा इतना घना होगा कि विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। वहीं, मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर तेज हो गया है।
सर्दियों में प्यास कम लगती है लेकिन पानी कम पीना किडनी और लीवर के लिए खतरनाक हो सकता है। जानिए सर्दियों में पानी पीना क्यों है जरूरी और कितनी मात्रा सही है।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा और हरियाणा के रेवाड़ी में कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। ग्रेटर नोएडा में जहां 6 वाहन आपस में भिड़ गए। वहीं रेवाड़ी में 4 बसों के बीच टक्कर हो गई। जिससे कई लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, हरियाणा के कई जिलों में सर्दी के मौसम की पहली घनी धुंध ने रविवार को जोरदार दस्तक दी।
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद कई राज्यों में पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, झारखंड, हरियाणा समेत कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
दिसंबर का महीना शुरू होने के साथ ही देश तेज सर्दी का दौर शुरू हो गया है। सर्दी बढ़ने के कारण कई राज्यों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते सुबह कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही। हालांकि जैसे-जैसे धूप निकली वैसे-वैसे कोहरा भी कम होता गया।
बर्फीली हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में पारा रिकॉर्ड लेवल पर लुढ़का है। भोपाल में तो नवंबर के इतिहास की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक प्रदेश के आधे हिस्से में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
मध्यप्रदेश में इस बार नवंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीती रात भोपाल में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पहली बार सीजन में नीचे पहुंच गया, जो राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन सहित अधिकांश शहरों में पारा सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया।
ठंड के महीनों में अपनी सेहत कैसे बनाए रखें? जानिए डॉक्टर द्वारा सुझाई गई 10 असरदार युक्तियाँ, जिनमें इम्युनिटी बढ़ाना, त्वचा की देखभाल और श्वसन स्वास्थ्य शामिल है।





















