मध्य प्रदेश में पहाड़ों की बर्फबारी का असर शुरू हो गया है। राज्य के 20 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। जानिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा आगामी दिनों का मौसम और तापमान का रिकॉर्ड।

भाेपाल। स्टार समाचार वेब
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी साफ दिखने लगा है। प्रदेशभर में रात के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह के वक्त हल्की धुंध और ठिठुरन महसूस होने लगी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के लगभग 20 शहरों में पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क चुका है। कटनी का करौंदी 10.6 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी (12.6°C) से ज्यादा ठंड इस समय इंदौर (11.1°C) और भोपाल (12.2°C) जैसे बड़े शहरों में दर्ज की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी के साथ पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी हवाओं की रफ्तार तेज होने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 5 दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। फिलहाल शुक्रवार को बारिश या आंधी का कोई अलर्ट नहीं है, जिससे मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। हालांकि, नवंबर के दूसरे पखवाड़े में ग्वालियर-चंबल संभाग में सीधी उत्तरी हवाएं चलने से पारे में और ज्यादा तेज गिरावट देखने को मिल सकती है, जबकि नवंबर के अंत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर हल्की बारिश की भी संभावना बन सकती है।

भोपाल:
राजधानी में नवंबर के दूसरे सप्ताह से रात का पारा तेजी से नीचे आता है और अमूमन तापमान 9 से 12 डिग्री के बीच दर्ज होता है। हालांकि, यहां 30 नवंबर 1941 को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री तक लुढ़क चुका है। इसके अलावा पिछले 10 सालों में यहां तीन बार नवंबर के महीने में हल्की बारिश भी दर्ज की जा चुकी है।
इंदौर:
आर्थिक राजधानी इंदौर में भी ठंड का असर तेजी से बढ़ता है। आमतौर पर यहां रात का तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन 25 नवंबर 1938 को यह रिकॉर्ड 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यहाँ दिन का तापमान अमूमन 31 से 33 डिग्री के बीच बना रहता है।
ग्वालियर:
ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का प्रभाव काफी तीखा रहता है। पिछले रिकॉर्ड के मुताबिक वर्ष 1970 में यहां पारा गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस संभाग में नवंबर के दौरान हल्की बारिश का भी पुराना ट्रेंड रहा है।
जबलपुर:
जबलपुर में पिछले एक दशक के दौरान 2022 में न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री तक दर्ज किया गया था, जबकि सर्वकालिक रिकॉर्ड 12 नवंबर 1989 का है जब तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। यहां भी नवंबर में छिटपुट बारिश का इतिहास रहा है।
उज्जैन:
उज्जैन में ठंड के तेवर काफी कड़े हो सकते हैं। यहां 30 नवंबर 1974 को रात का तापमान गिरकर मात्र 2.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जो इस महीने का सबसे बड़ा ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। सामान्य तौर पर बीते दशकों में यहां न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के दायरे में रहता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी की। 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,831 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए, साथ ही पिछोर को जिला बनाने और कई विकास कार्यों की बड़ी घोषणाएं हुईं।
मध्य प्रदेश में पहाड़ों की बर्फबारी का असर शुरू हो गया है। राज्य के 20 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। जानिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा आगामी दिनों का मौसम और तापमान का रिकॉर्ड।
मध्य प्रदेश में 21 नवंबर से 'एनीव्हेयर रजिस्ट्री' की सुविधा शुरू हो रही है। अब लोग प्रदेश के किसी भी कोने में स्थित संपत्ति की रजिस्ट्री अपने शहर से ही करा सकेंगे। जानें इसके फायदे, नियम और प्रक्रिया।
मध्य प्रदेश में साइबर हमलों के खतरे को देखते हुए 22 सरकारी वेबसाइट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। जानिए पीएचपी वर्जन अपडेट और साइबर सुरक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी।
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 24 नवंबर से पांच दिवसीय विदेश दौरे पर रहेंगे। इस महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान वे सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जाएंगे। वहां मुख्यमंत्री प्रमुख निवेशकों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
मध्यप्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। जानें नाम जोड़ने, हटाने और विशेष शिविरों की तारीखें।
मुंबई की एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने स्वामी इंद्रदेव महाराज को महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने की पुष्टि।
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने यात्रियों से अधिक किराया वसूलने वाली बसों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। परिवहन आयुक्त ने सभी आरटीओ को ऐसी बसें जब्त करने और परमिट रद्द करने की अनुशंसा भेजने के निर्देश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जबलपुर में एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु भी सरकारी कर्मचारियों की तरह 62 वर्ष होनी चाहिए। कोर्ट ने 90 दिन के भीतर बकाया वेतन देने के निर्देश दिए हैं।
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर के कॉन्सर्ट में बम धमाके की फर्जी धमकी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा। देवास के युवक की हैक की गई ईमेल आईडी और अमेरिकी VPN के जरिए भेजे गए थे धमकी भरे मेल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह