भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। बीएसई सेंसेक्स लाल निशान तो वहीं एनएसई निफ्टी हरे निशान पर ट्रेड करते हुए खुला। हालांकि, मार्केट ओपन के कुछ ही देर बाद बीएसई सेंसेक्स हरे निशान पर कारोबार करने लगी।

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। बीएसई सेंसेक्स लाल निशान तो वहीं एनएसई निफ्टी हरे निशान पर ट्रेड करते हुए खुला। हालांकि, मार्केट ओपन के कुछ ही देर बाद बीएसई सेंसेक्स हरे निशान पर कारोबार करने लगी। दरअसल, एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख और ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी के चलते पिछले तीन सत्रों की गिरावट के बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई। इसके अलावा, कारोबारियों ने कहा-ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह से भी निवेशकों की धारणा को समर्थन मिला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 267.74 अंक या 0.32 प्रतिशत चढ़कर 83,484.02 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 84.90 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 25,577.20 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयरों में लाभ रहा। वहीं ट्रेंट लिमिटेड, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, अडानी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3 प्रतिशत उछला, जापान का निक्केई 225 सूचकांक लगभग 1 प्रतिशत बढ़ा, व हांगकांग का हैंगसेंग 0.47 प्रतिशत बढ़ा, जबकि शंघाई का कंपोजिट सूचकांक मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार काफी हद तक बढ़त के साथ बंद हुए।
इधर, सोने और चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। सोने और चांदी दोनों में ही बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने में 1400 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। वहीं चांदी में 2000 रुपए प्रति किलो से भी ज्यादा उछाल देखा गया है। अभी 24 कैरेट सोने का भाव 112,459 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। सोने ने अब तक 121,768 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 122,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जानिए क्या सरकार 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई (UPI) भुगतान पर कोई नया चार्ज लगाने जा रही है या नहीं। 14 सितंबर 2026 के नए गजट नोटिफिकेशन, एमडीआर (MDR), और आम आदमी पर इसके असर से जुड़े सभी 15 महत्वपूर्ण सवालों के आसान जवाब।
देशभर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई। बीते दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लगाते हुए सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में जारी उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल से कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ी है।
आज भारतीय शेयर बाजार ने वैश्विक चुनौतियों के बात भी मजबूत बढ़त दर्ज की। सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 23,450 के ऊपर रहा और आईटी सूचकांक में 3 फीसदी से अधिक की तेजी आई। दरअसल, वैश्विक स्तर पर बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल और कच्चे तेल के दामों ने निवेशकों को चिंतित किया।
अगस्त में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82% और खाद्य महंगाई 5.95% पर पहुंच गई है। थोक महंगाई में भी उछाल आया है। जानें RBI के नए अनुमान और महंगाई से जुड़ी पूरी रिपोर्ट।
सरकार ने OneTag सुविधा लॉन्च कर दी है जिससे अब बिना फास्टैग स्टिकर बदले बैंक बदलना आसान हो गया है। जानिए राजमार्गयात्रा ऐप के जरिए फास्टैग पोर्ट करने की पूरी प्रक्रिया।
सोने-चांदी के दाम में आज गिरावट दर्ज की गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 269 रुपए गिरकर 1.53 लाख रुपए पर आ गई है। एक किलो चांदी की कीमत 3,742 रुपए कम होकर करीब 2.30 लाख रुपए हो गई है।
एपल ने देर रात लॉन्च इवेंट सरप्राइज एंड शाइन में अपने पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ के साथ 6 डिवाइस लॉन्च किए। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है।
स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन कभी महज एक महंगा प्रयोग माने जाते थे, लेकिन अब यह प्रीमियम मोबाइल बाजार का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इस बदलाव में सैमसंग की भूमिका सबसे बड़ी रही है। यानी जिस बाजार को सैमसंग ने कई साल तक तैयार किया, वहां अब एपल सीधे प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबले के लिए उतरने वाला है।
भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 533 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 और निफ्टी 135 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और सर्विसेज सेक्टर ने किया।
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। निफ्टी भी 23,700 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया। अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में रहे। दरअसल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार पर दबाव डाल रही हैं।