अक्टूबर में भारत सरकार का जीएसटी संग्रह 2.31 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 22.9% अधिक है। चालू वित्तीय वर्ष यानी 2026-27 के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) के लिए कुल ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 14.78 लाख करोड़ हो गया है, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 13.2% की बढ़ोतरी है।

केंद्र सरकार का दावा-इम्पोर्ट रेवेन्यू 42% उछला
वित्त वर्ष 2026-27 में संग्रह 14.78 लाख करोड़
मध्य प्रदेश में 3,768 करोड़ का कलेक्शन हुआ
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अक्टूबर में भारत सरकार का जीएसटी संग्रह 2.31 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 22.9% अधिक है। चालू वित्तीय वर्ष यानी 2026-27 के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) के लिए कुल ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 14.78 लाख करोड़ हो गया है, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 13.2% की बढ़ोतरी है। रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में ग्रॉस घरेलू रेवेन्यू 15.8% बढ़कर 1.59 लाख करोड़ हो गया, जबकि इम्पोर्ट से मिलने वाला रेवेन्यू 42.2% उछलकर 72,246 करोड़ पर पहुंच गया। अक्टूबर में घरेलू बिक्री से जीएसटी कलेक्शन 16 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1.59 लाख करोड़ रहा। वहीं, आयात से प्राप्त रेवेन्यू में 42 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की गई और यह बढ़कर 72,246 करोड़ हो गया। अक्टूबर के कुल जीएसटी कलेक्शन में केंद्रीय जीएसटी का योगदान 42,935 करोड़, राज्य जीएसटी का 51,340 करोड़ और इंटीग्रेटेड जीएसटी का योगदान 1.37 लाख करोड़ से अधिक रहा।
जीएसटी रिफंड और नेट कलेक्शन में इजाफा
जीएसटी रिफंड भी सालाना आधार पर 6.5 प्रतिशत बढ़कर 27,934 करोड़ हो गया। रिफंड के एडजस्टमेंट के बाद अक्टूबर में नेट जीएसटी कलेक्शन 26 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.03 लाख करोड़ रुपए से अधिक दर्ज किया गया। इसके अलावा, अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में नेट जीएसटी कलेक्शन 13 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 12.69 लाख करोड़ से अधिक रहा है।
महाराष्ट्र और गुजरात का मजबूत प्रदर्शन
प्रमुख राज्यों में, अक्टूबर के दौरान महाराष्ट्र ने सबसे अधिक 35,150 करोड़ रुपए का जीएसटी राजस्व दर्ज किया, जो एक साल पहले के 31,013 करोड़ से 13% अधिक है। इसके बाद कर्नाटक का स्थान रहा, जहां 15,922 करोड़ का कलेक्शन हुआ, जो 18% की वृद्धि दर्शाता है। वहीं, गुजरात का जीएसटी राजस्व 16% बढ़कर 13,516 करोड़ हो गया। उत्तर प्रदेश में जीएसटी राजस्व 24% बढ़कर 10,235 करोड़ हो गया (जबकि एक साल पहले यह 8,283 करोड़ था), हरियाणा का कलेक्शन 17% बढ़कर 11,529 करोड़ हो गया, और दिल्ली में 10% की वृद्धि के साथ 9,298 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया गया।
असम और अन्य राज्यों में मजबूत वृद्धि
पंजाब का जीएसटी राजस्व 25% बढ़कर 2,856 करोड़ हो गया। बड़े राज्यों में असम ने सबसे मजबूत वृद्धि दर्ज की, जहां जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 47% उछलकर 1,315 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,934 करोड़ हो गया। झारखंड में 31% की वृद्धि के साथ 2,821 करोड़ और मध्य प्रदेश में 29% की वृद्धि के साथ 3,768 करोड़ का कलेक्शन हुआ। केरल में राजस्व 23% बढ़कर 3,486 करोड़, पश्चिम बंगाल में 17% बढ़कर 6,055 करोड़, तेलंगाना में 14% बढ़कर 5,958 करोड़ और आंध्र प्रदेश में 24% बढ़कर 4,307 करोड़ हो गया। इसके अलावा, तमिलनाडु का राजस्व 3% बढ़कर 11,661 करोड़, ओडिशा का 10% बढ़कर 4,744 करोड़, राजस्थान का 16% बढ़कर 4,937 करोड़ और बिहार का राजस्व 24% बढ़कर 1,827 करोड़ हो गया।
कुछ राज्यों के जीएसटी कलेक्शन में गिरावट
अक्टूबर के दौरान कुछ राज्यों के जीएसटी कलेक्शन में गिरावट भी देखी गई। सिक्किम में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जहां राजस्व 28% घटकर 221 करोड़ रह गया। लद्दाख का कलेक्शन 20% घटकर 63 करोड़ हो गया, जबकि पुडुचेरी में 7% की गिरावट के साथ 179 करोड़ रुपए का कलेक्शन दर्ज किया गया। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में 2% की मामूली गिरावट के साथ 704 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ।

अक्टूबर में भारत सरकार का जीएसटी संग्रह 2.31 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 22.9% अधिक है। चालू वित्तीय वर्ष यानी 2026-27 के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) के लिए कुल ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 14.78 लाख करोड़ हो गया है, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 13.2% की बढ़ोतरी है।
कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 17 रुपए तक महंगा हो गया है। रविवार से मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आने पर नंबर के साथ कॉलर का असली नाम भी दिखेगा। टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों को 1 साल का लोकल फास्टैग पास मिलेगा।
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। सुबह सेंसेक्स 168.03 अंक बढ़कर 74,319.07 के स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.55 अंकों की बढ़त के साथ 22,981.30 पर कारोबार कर रहा था।
सोने और चांदी के बाजार में इस समय जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन के बीच वैश्विक और घरेलू बाजारों में कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे खरीदारों के लिए यह एक बड़ा मौका बनता जा रहा है।
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस हैक हो गया है। इसे इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग माना जा रहा है। कंपनी ने डिपॉजिट और विड्रॉल पर अस्थायी रोक लगा दी है। क्रिप्टो एक्सपर्ट्स और एनालिटिक्स फर्म्स का अनुमान है कि इस हैकिंग में 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा यानी करीब 50 हजार करोड़ रुपए की क्रिप्टो चोरी हुई है।
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण की स्पेलिंग को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट पर छिड़े विवाद के बाद कांग्रेस ने इसे 'टाइपो मार्केटिंग' बताया है। जानिए क्या है पूरा मामला और टाटा समूह के विवाद पर राहुल-सीतारमण के बीच हुई तीखी बहस की पूरी जानकारी।
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज भी यानी करवा चौथ के दिन सोना-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 563 रुपए गिरकर 1.42 लाख रुपए आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 2,945 रुपए कम होकर 1.90 लाख रुपए पर आ गई है।
आज लंबे समय के बाद भारतीय शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, जिससे बाजार को समर्थन मिला। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों को सतर्क रखा।
त्योहारी सीजन और धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। Comex से लेकर MCX तक, जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड के साथ चांदी के आज के ताजा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों टूटकर पहुंच गए। वहीं एशियाई शेयर बाजार में वृद्धि दर्ज की गई। वॉल स्ट्रीट पर लाभ के कारण यह तेजी आई। एआई को लेकर नए सिरे से आशावाद ने निवेशकों की भावना को बढ़ावा दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह