मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के थाटीपुर जैन मंदिर के पास एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। हादसा बीती देर रात करीब 3 बजे बस स्टैंड के समीप हुआ। सीएसपी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि स्कॉर्पियो कार चला रहे ड्राइवर ने पहले बस स्टैंड पर एक वाहन से टक्कर मारी।

टक्कर लगते ही आटो बिजली के खंबे से जा टकराया
ग्वालियर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के थाटीपुर जैन मंदिर के पास एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। हादसा बीती देर रात करीब 3 बजे बस स्टैंड के समीप हुआ। सीएसपी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि स्कॉर्पियो कार चला रहे ड्राइवर ने पहले बस स्टैंड पर एक वाहन से टक्कर मारी। इसके बाद वह नियंत्रण खो बैठा और जैन मंदिर के पास एक आॅटो रिक्शा से भिड़ गया। इस घटना में इंद्रजीत शाक्य (55), लीला (52) शुभम (30), प्रीति कश्यप (60) शगुन की मौत हो गई। वहीं, प्रीति (20), प्रियांश (5), आरव (6) एक अज्ञात व्यक्ति घायल हुए है। जिनका इलाज चल रहा है।
स्कॉर्पियो ड्राइवर गिरफ्तार
इस जोरदार टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने स्कॉर्पियो ड्राइवर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। उसका मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है।
आटो के उड़ गए परखच्चे
टक्कर लगते ही आटो बिजली के खंबे से जा टकराया, उसके परखच्चे उड़ गए। सभी सवारी इसमें फंस गईं। इन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। स्कॉर्पियो एमपी 21 जेडई 5911 को पुलिस ने जब्त कर लिया है। कार अमन शर्मा चला रहा था। उससे थाने में पूछताछ चल रही है।
मृतक एक ही परिवार के हैं...
वहीं थाटीपरु थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, सुबह स्कॉर्पियो ने आटो में टक्कर मारी, जिसमे पांच लोगों की मौत हो गई। यह एक ही परिवार के हैं। चार लोग घायल हैं। स्कॉर्पियो सवार को पकड़ लिया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।