मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश ने विकराल रूप ले लिया है। ग्वालियर-चंबल अंचल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

भोपाल की बस्तियों में भरा पानी, लबालब बड़ा तालाब
एमपी-यूपी में बारिश, नदियां उफान पर, स्कूल बंद
केदारनाथ में चारधाम यात्रा रुकी व बिहार में बाढ़
भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश ने विकराल रूप ले लिया है। ग्वालियर-चंबल अंचल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। श्योपुर के विजयपुर के पास क्वारी नदी के उफान पर आने से पुल डूब गया है और तटीय इलाकों में पानी भर गया है। प्रशासन ने एहतियातन कई घरों को खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव है। प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। गंगा-यमुना समेत 10 से अधिक नदियों के उफान पर होने से प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बिहार में भी 16 जिलों में बाढ़ से करीब 5 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा समेत 8 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
नर्मदा नदी में डूबी होमगार्ड की बोट
जबलपुर के गौरीघाट में बरगी बांध के गेट खुलने के बाद पेट्रोलिंग कर रही 8 होमगार्ड जवानों से भरी मोटरबोट इंजन खराब होने से नर्मदा नदी के बीच तेज बहाव में डूब गई। हालांकि, नाविकों की मदद से सभी जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया।
छह जिलों में स्कूल बंद
मध्यप्रदेश में बारिश और जलभराव को देखते हुए श्योपुर, शिवपुरी, गुना, मुरैना, भिंड और ग्वालियर में स्कूलों (नर्सरी से 8वीं/12वीं तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

भोपाल में रात भर भारी बारिश
इधर, राजधानी भोपाल में बीती रात शुरू हुआ तेज बारिश का सिलसिला सुबह तक जारी रहा। पूरी रात हुई झमाझम बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। सड़कों पर जलजमाव के चलते सुबह के समय यातायात भी प्रभावित हुआ। रात भर हुई इस मुसलाधार बारिश से शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है और यह अब छलकने की कगार पर पहुंच चुका है। प्रशासन तालाब के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। और जलस्तर नियत सीमा पार करते ही भदभदा डैम के गेट खोले जा सकते हैं।

बस्तियों में घुसा पानी, सड़कें बनीं ताल
शहर की कई निचली बस्तियों और कॉलोनियों में पानी भर जाने से रहवासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह शहर की मुख्य सड़कें और चौराहे जलमग्न नजर आए। हालांकि सुबह होते-होते बारिश की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी, लेकिन रिमझिम फुहारों का दौर लगातार जारी है। जलभराव की सूचना मिलते ही नगर निगम और आपदा प्रबंधन की टीमें प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्य में जुट गई हैं। पानी निकासी के लिए पंप लगाए जा रहे हैं।



जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में 14 रजिस्टर्ड अनरिकग्नाइज्ड पॉलिटिकल पार्टियों (आरयूपीपी) ने 20 हजार से ज्यादा के कुल 682.28 करोड़ रुपए के चंदे की जानकारी दी है।
बिजली की भारी मांग और मानसून के कारण आपूर्ति में आई रुकावटों के चलते देशभर के थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का भंडार तय मानक के आधे से भी कम रह गया है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, 2 सितंबर तक देश के 50 पावर प्लांट्स में कोयले का स्टॉक क्रिटिकल यानी गंभीर रूप से कम स्तर पर पहुंच गया है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों से संवाद किया। इस बातचीत का पांच मिनट का एक वीडियो पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।
हाथ से मैला ढोने की प्रथा की आलोचना करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा-भले ही भारत चांद पर पहुंच गया हो, लेकिन जाति व्यवस्था की सामाजिक बुराई आज भी समाज में बरकरार है, जो नागरिकों को ऐसा काम करने के लिए विवश करती है, जो मानवीय गरिमा के विपरीत है।
मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश ने विकराल रूप ले लिया है। ग्वालियर-चंबल अंचल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
जिला जज न्यायालय का फैसला आने के बाद कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए शहर में जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। हालांकि रात में यह अफवाह फैल गई थी। सोशल मीडिया पर सांसद और पार्षदों द्वारा बयानबाजी भी की जा रही थी।
एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2379 के पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव आने पर एयरलाइन ने उसे बर्खास्त कर दिया है। फुकेट से दिल्ली आ रही इस उड़ान के दौरान विमान 300 फीट नीचे गिर गया था।
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 20 राज्यों में 89 जगहों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल अरेस्ट के तीन बड़े मामलों में 41 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेस 7 सितंबर को देहरादून में सीएम आवास तक मार्च निकालेगी।
जंतर-मंतर पर CJP एक्टिविस्ट निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।