मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां मादा चीता वीरा के एक शावक की खुले जंगल में मौत हो गई। शावक का शव जंगल में मिला, जिसके बाद पूरे वन विभाग व चीता प्रोजेक्ट टीम में हलचल मच गई।
अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले कांग्रेस विधायक को गुरुवार को पुलिस ने नजर बंद कर दिया। इससे विधायक समर्थकों में नाराजगी भी देखी गई। दरअसल, बड़ौदा में सीएम डॉ. मोहन यादव के आगमन से पहले कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल को पुलिस प्रशासन ने निकलने ही नहीं दिया।
श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र में अवैध रेत खनन करने वाले माफियाओं का आतंक चरम पर है, जिसके सामने पुलिस और प्रशासन की सख्ती बेअसर साबित हो रही है। हाल ही में, उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में अवैध रेत खनन और परिवहन को रोकने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया गया।
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर दो चीते जाखदा गाँव में घुस गए और एक बछड़े का शिकार कर लिया। जानें कैसे ग्रामीणों में दहशत फैली और वन विभाग ने क्या कार्रवाई की।
मध्यप्रदेश में चीतों का बढ़ता कुनबा अब पालतू पशुओं के लिए काल बनता जा रहा है। इससे पशु पालकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। हालांकि वन विभाग की टीम अपने स्तर पर चीतों की निगरानी कर रही है, लेकिन चीते लगातार गांवों की तरफ रुख कर रहे हैं। इससे लोगों में दहशत भी देखी जा रही है।
मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाई गई मादा चीता 'नाभा' की मौत हो गई है। वन विभाग के अनुसार, शिकार के दौरान गंभीर रूप से घायल होने से उसकी हड्डियां टूट गई थीं। इस घटना से 'प्रोजेक्ट चीता' को एक और बड़ा झटका लगा है।




















