सरकार ने अब राज्य में जंगली भैंसा को पुनर्स्थापित किया है। आज यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कान्हा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे, जहां उन्होंने 2000 किमी दूर असम के कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से लाए गए चार जंगली भैंसा को साफ्ट रिलीज किया।

मुख्यमंत्री ने कान्हा नेशनल पार्क सुपखार (बालाघाट) में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्य का शुभारंभ कर सभी को बधाइयां देकर प्रसन्नता व्यक्त की।

बालाघाट। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में चीता प्रोजेक्ट की सफलता के बाद सरकार ने अब राज्य में जंगली भैंसा को पुनर्स्थापित किया है। आज यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कान्हा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे, जहां उन्होंने 2000 किमी दूर असम के कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से लाए गए चार जंगली भैंसा को साफ्ट रिलीज किया। पिंजरे में बंद भैसों का 150 हेक्टेयर के बाड़े में आना मप्र में वन्यप्राणी संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पल रहा। वहीं जगली भैंसों को रिलीज करने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा-कान्हा टाइगर रिजर्व में विलुप्त हो चुके जंगली भैंसों का सफल पुनर्स्थापन किया गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के साथ मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्यजीव आदान-प्रदान का एक नया अध्याय जुड़ रहा है। नए वन्य मेहमानों के आगमन से जैव-विविधता में संतुलन मजबूत होगा व वन संपदा और अधिक समृद्ध बनेगी।

समय के साथ हो गए थे विलुप्त
कांजीरंगा नेशनल पार्क से लाए जा रहे चारों जंगली भैंसा का यह पुनर्स्थापन जंगल की जैव विविधता सहित आनुवांशिक विविधता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मध्य प्रदेश में वर्ष 1979 से पहले तक जंगली भैंसों की अच्छी-खासी संख्या थी। बालाघाट में भी ये वन्यप्राणी थे, लेकिन ये समय के साथ विलुप्त हो गए।

50 जंगली भैंसे लाने का टारगेट
वनभैंसा दलदली क्षेत्र में रहना पसंद करते हैं, इसलिए मध्य प्रदेश में इसके लिए कान्हा राष्ट्रीय उद्यान को उचित माना गया है। केटीआर प्रबंधन भैंसों की लगभग एक साल तक निगरानी करेगा। इसके बाद इन भैंसों का खुले में छोड़ा जाएगा, जिसका पर्यटक दीदार कर सकेंगे। अगले पांच वर्षों तक दस-दस यानी 50 वनभैंसों को कांजीरंगा नेशनल पार्क से लाकर कान्हा में छोड़ा जाएगा।

यह रहे मौजूद
जंगली भैंसों को जब सीएम डॉ. मोहन यादव जंगल में रिलीज कर रहे थे, उस दौरान सांसद भारती पारधी, बैहर सीट से पूर्व भाजपा विधायक भगत सिंह नेताम, कान्हा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर माणिकमणि त्रिपाठी सहित कान्हा प्रबंधन तथा वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश में 'श्वेत क्रांति' की नई लहर: 26 हजार गाँवों को डेयरी नेटवर्क से जोड़ेंगे : मुख्यमंत्री


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला परिसर के पास सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पहली बार जुमे की नमाज अदा की गई। स्थानीय विरोध और सुरक्षा इंतजामों के बीच प्रशासन ने सर्वे नंबर 612 पर नमाज की व्यवस्था की।
हिंदी के दिग्गज साहित्यकार, पद्मश्री से सम्मानित और भोपाल हिंदी भवन के पूर्व निदेशक कैलाश चंद्र पंत का 90 वर्ष की आयु में निधन। मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक
रीवा-इंदौर (महू) ट्रेन को भोपाल के समीप निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव दिलाने की मांग फिर तेज हुई। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पश्चिम मध्य रेलवे जीएम को पत्र लिखकर यात्रियों को सुविधा देने का आग्रह किया।
रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए प्रस्तावित हवाई सेवा 28 जुलाई को भी शुरू नहीं हो सकी। शेड्यूल और सब्सिडी प्रक्रिया लंबित होने से सेवा टली, अब लोगों की उम्मीदें अगस्त महीने पर टिकी हैं।
रीवा में 20 दिन पहले दफनाए गए अधेड़ का शव हत्या की आशंका पर कब्र से निकाला गया। फोरेंसिक विशेषज्ञ पोस्टमार्टम करेंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच करेगी।
सीधी जिले की छुहिया घाटी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में चालक गंभीर घायल हुआ, जबकि पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से यातायात जल्द बहाल कराया।
सिंगरौली के कुलकवार और बगदरा गांवों के ग्रामीण वर्षों से स्थायी पुल की मांग कर रहे हैं। बरसात में बांस के अस्थायी पुल से आवागमन मजबूरी बन गया है, जबकि प्रशासनिक आश्वासन अब तक अधूरा है।
पन्ना पुलिस ने बैंक से नकदी निकालने वालों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पन्ना, रीवा, सीधी और दमोह में कई वारदातें कबूल कीं।
चित्रकूट में मोबाइल चोरी के संदेह में युवक को बिजली के खम्भे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला और साथी के खिलाफ तथा महिला की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया।
सतना जिले के 367 विद्यालयों ने प्रधानमंत्री पोषण योजना की मध्याह्न भोजन रिपोर्ट एमडीएम पोर्टल पर अपलोड नहीं की। नागौद और मैहर में सबसे अधिक लापरवाही सामने आई, जिससे निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।