चांदी के भाव ने आज ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया। गुरुवार को आॅल टाइम हाई पर पहुंच गई है। चांदी 1,500 रुपए बढ़कर 1,86,988 रुपए किलोग्राम हो गई है। इससे पहले कल ये 1,85,488 रुपए पर थी। इस साल इसकी कीमत 1,00,971 रुपए बढ़ चुकी है।

चांदी गुरुवार को आल टाइम हाई पर पहुंच गई है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
चांदी के भाव ने आज ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया। गुरुवार को आल टाइम हाई पर पहुंच गई है। चांदी 1,500 रुपए बढ़कर 1,86,988 रुपए किलोग्राम हो गई है। इससे पहले कल ये 1,85,488 रुपए पर थी। इस साल इसकी कीमत 1,00,971 रुपए बढ़ चुकी है। वहीं सोना 747 रुपए बढ़कर 1,28,535 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 1,27,788 रुपए पर था। सोने ने 17 अक्टूबर को 1,30,874 रुपए का आॅल टाइम हाई बनाया था। अगर देखा जाए तो 2025 में अब तक सोने की कीमत 52,373 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,28,535 रुपए हो गया है। वहीं चांदी का भाव भी इस दौरान 1,00,971 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,86,988 रुपए प्रति किलो हो गई है।
नया रिकॉर्ड हाई बनाया
गुरुवार को वायदा कारोबार पर चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। ब्याज दरों में कटौती के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मार्च 2026 का चांदी वायदा ने 1,93,452 रुपए प्रति किलोग्राम का नया रिकॉर्ड हाई बनाया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का फरवरी 5 कॉन्ट्रैक्ट पिछले बंद भाव 1,29,796 रुपए के मुकाबले 76 रुपए की बढ़त के साथ 1,30,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। यह और बढ़कर 1,30,599 रुपए के उच्च स्तर पर पहुंच गया।
चांदी ने बनाया आल टाइम हाई
5 मार्च, 2025 को मैच्योर होने वाले चांदी के वायदा ने भी सेशन की शुरुआत बढ़त के साथ की। यह कॉन्ट्रैक्ट पिछले बंद भाव 1,88,735 रुपए के मुकाबले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 895 रुपए की बढ़त के साथ 1,88,908 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला। बाद में यह बढ़कर 1,93,452 रुपए के नए हाई पर पहुंच गया, जो 4,717 रुपए की बढ़त थी। आखिरी बार यह 3,735 रुपए या 1.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,92,470 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
जयपुर 1,30,350
अहमदाबाद 1,30,250
दिल्ली 1,30,350
लखनऊ 1,30,350
पटना 1,30,250
मुंबई 1,30,200
भोपाल 1,30,250
कोलकाता 1,30,200
रायपुर 1,30,200
चेन्नई 1,31,460
नोट: भाव 24 कैरेट (रुपए/10 ग्राम)
तारीख भाव
02 दिसंबर 1,74,650
03 दिसंबर 1,78,684
04 दिसंबर 1,76,625
05 दिसंबर 1,79,025
08 दिसंबर 1,79,088
09 दिसंबर 1,78,893
10 दिसंबर 1,85,488
11 दिसंबर 1,86,988
नोट: चांदी की कीमत रुपए प्रति किलो।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय रेलवे ने ट्रेन में तय सीमा से अधिक सामान ले जाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। अब पार्सल ऑफिस में लाइन लगाने की जरूरत नहीं, जानिए पूरी प्रक्रिया, शुल्क और नियम।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार ने आज शुरुआती कारोबार में सामान्य बढ़त के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 49.91 अंक चढ़कर 77,970.95 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 28 अंक की बढ़त के साथ 24,343.65 अंक पर कारोबार कर रहा था।
अगस्त 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी जानकारी यहाँ देखें। त्योहारों, स्वतंत्रता दिवस, रविवार और शनिवार के वीकेंड पर किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
वैश्विक बाजारों में मची उथल-पुथल के दबाव में आज भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला। सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रही। आईटी शेयरों में तेजी और रियल्टी में गिरावट दर्ज की गई। वहीं एशियाई बाजारों में कारोबार का रुख मिला-जुला नजर आ रहा है।
वित्त वर्ष 2025-26 (आकलन वर्ष 2026-27) के लिए ITR फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। समय पर रिटर्न न भरने पर लेट फीस, ब्याज और टैक्स नोटिस का सामना करना पड़ सकता है।
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स उछलकर कारोबार की शुरुआत की। इसी तरह से निफ्टी भी तेजी के साथ खुलने में कामयाब रहा है। वहीं एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार मिला-जुला रहा।
अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव रुकने और कच्चे तेल की कीमतों में भारी-भरकम गिरावट से शेयर बाजार को कल जबरदस्त बूस्ट मिला। आज भी बाजार सीमित दायरे में है। एशियाई बाजारों में मची भारी तबाही से भारतीय शेयर बाजार आज इसलिए बचा रहा क्योंकि कल रातों-रात कच्चे तेल की कीमतों में 8.7 फीसदी तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
वैश्विक बाजार से मिले संकेतों का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में कमी से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी है। वहीं जापान का निक्केई 225 0.3 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में दिखा।
Share Market Today July 24: अमेरिका-ईरान युद्ध से ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार, अमेरिका द्वारा 10% टैरिफ लगाने और अमेरिकी-एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन बड़ी गिरावट दर्ज।
आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की चमक अभी भी बरकरार है। जानिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या चल रहे हैं सोने-चांदी के नए भाव।