अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हवाई हादसा हो गया है। प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मियामी पहुंचे बोइंग कार्गो प्लेन की लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ गया। प्लेन रनवे से फिसलकर सीधा पार्किंग क्षेत्र में जा घुसा और वहां खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गया।

प्लेन टकराने के बाद आगे की तरफ झुका, डैमेज
प्लेन की चपेट में आई गाड़ियों में लोग फंस गए थे

मियामी। स्टार समाचार वेब
अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हवाई हादसा हो गया है। प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मियामी पहुंचे बोइंग कार्गो प्लेन की लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ गया। प्लेन रनवे से फिसलकर सीधा पार्किंग क्षेत्र में जा घुसा और वहां खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान और वाहनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग घायल हैं, जिनमें से 3 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

208 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया
हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। अमेजन के प्राइम एयर नेटवर्क के लिए संचालित यह विमान जब रनवे 30 पर लैंडिंग के बाद सीमा से बाहर निकला, तब उसकी रफ्तार लगभग 112 नॉट (208 किमी/घंटे) थी। रफ्तार तेज होने के कारण प्लेन गाड़ियों को रौंदते हुए आगे की तरफ झुक गया और इसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विमान समय रहते क्यों नहीं रुक सका, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
60 फायर ब्रिगेड यूनिट्स ने बुझाई आग
टक्कर के तुरंत बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। विमान के पायलट और को-पायलट कॉकपिट में ही फंस गए थे, वहीं जमीनी वाहनों में भी कई लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। मियामी-डेड फायर रेस्क्यू की 60 से ज्यादा यूनिट्स और 200 से अधिक आपातकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर विशेष फोम की मदद से आग पर काबू पाया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। हादसे के कई घंटों बाद तक विमान से ईंधन का रिसाव होता रहा, जिससे बचाव कार्य में काफी सतर्कता बरतनी पड़ी।
जांच में जुटा एनटीएसबी
अमेरिकी अधिकारियों ने यह साफ नहीं किया है कि मृतकों में कितने विमान के क्रू मेंबर थे और कितने जमीन पर मौजूद लोग थे। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड और स्थानीय एजेंसियां दुर्घटना के असल कारणों की जांच में जुट गई हैं।
रिकॉर्डिंग में सुनाई दी रनवे पार करने की सूचना
एयर ट्रैफिक कंट्रोल की रिकॉर्डिंग में एक ग्राउंड व्हीकल से टावर को सूचना देते सुना गया कि विमान रनवे 30 के आगे निकल गया है। CNN और अन्य मीडिया संस्थानों ने ATC रिकॉर्डिंग की समीक्षा की है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, लैंडिंग से पहले पायलटों ने कोई इमरजेंसी घोषित नहीं की थी। विमान ने लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सैन जुआन, प्यूर्टो रिको से उड़ान भरी थी। फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार उड़ान करीब 2 घंटे की थी और विमान मियामी में लगभग दोपहर 2 बजे पहुंचा।
एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित
हादसे के बाद मियामी एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए सभी रनवे और टैक्सीवे बंद कर दिए गए थे और ग्राउंड स्टॉप लगाया गया था। इससे बड़ी संख्या में उड़ानें प्रभावित हुईं। 160 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं और करीब 325 उड़ानों में देरी हुई। शाम तक एयरपोर्ट के कुछ रनवे दोबारा खोल दिए गए थे, लेकिन दुर्घटनाग्रस्त विमान के कारण परिचालन पर असर बना रहा।
32 साल पुराना था कार्गो विमान
यह विमान 32 साल पुराना बोइंग 767 था। यह रनवे 30 पर उतरा था, जो 9000 फीट से ज्यादा लंबा है। 21 एयर एक कार्गो कैरियर है जिसका ऑपरेशन सेंटर मियामी में है, जो बोइंग 767 विमानों का इस्तेमाल करता है। अमेजन की प्रवक्ता केली नेंटेल ने X पर एक बयान जारी किया, हम पुष्टि कर सकते हैं कि 21 Air द्वारा संचालित अमेजन एयर का एक विमान आज मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान एक घटना का शिकार हो गया। हम अभी भी जानकारी जुटा रहे हैं और यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि असल में क्या हुआ।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
फ्रांस में बढ़ती महंगाई और शिक्षा के मुद्दों पर हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुली बॉर्डर नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।
फ्रांस में महंगाई, स्कूलों की बदहाली और पुलिस की सख्ती के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। पेरिस समेत देश के कई प्रमुख शहरों में लाखों लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
हरियाणा एसटीएफ ने विदेश में छिपे बैठे अपराधियों पर बड़ा प्रहार किया है। अमेरिकी एजेंसियों के सहयोग से चलाए जा रहे अभियान में दो बड़े और कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। हिमांशु भाऊ ने हिमांशु सिगरोहा के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था।
धार्मिक अल्पसंख्यकों संग बर्ताव को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तीखी आलोचना की। भारत ने कहा-पाकिस्तान अपने देश के कमजोर समुदायों की रक्षा करने में नाकाम रहा है। उल्टा भारत को धार्मिक आजादी, अल्पसंख्यकों के साथ बर्ताव को लेकर ज्ञान देने की कोशिश कर रहा है।
तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप आया है। भारतीय समयानुसार बीती देर रात भूकंप के झटके महसूस हुए। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 54 लोग घायल हो गए। इसका केंद्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से करीब 400 किलोमीटर दूर तिब्बत के नागकू क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट और अरामको तेल ठिकाने पर हुए हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। अमेरिका ने अपने राजनयिकों को वापस बुलाया है।
कतर की राजधानी दोहा में पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया ने बद्र समझौते पर हस्ताक्षर किए। जानें कैसे ये चार मुस्लिम देश मिलकर हथियारों का उत्पादन और सैन्य तकनीक साझा करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी को भारत-आधारित आपराधिक समूह बताए जाने पर भारत ने कड़ा एतराज जताया है। भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे तथ्यात्मक रूप से पूरी तरह गलत बताया है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के जामनगर स्थित रिलायंस रिफाइनरी दौरे के बाद भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक सहयोग और व्यापार समझौते को लेकर तेज हुई हलचल की पूरी जानकारी।
स्पेसएक्स और एलन मस्क पर यूक्रेन के स्टारलिंक इंटरनेट को जानबूझकर धीमा करने के आरोप लगे हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की के इन आरोपों पर अमेरिका ने क्या सफाई दी है, जानें विस्तार से।