कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आधी रात एक कार की लॉरी से आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में ड्राइवर समेत नौ लोग सवार थे। वे धारवाड़ से धर्मस्थल और चिकमगलूर की यात्रा पर जा रहे थे।

तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने से गई जान
बेंगलुरु। स्टार समाचार वेब
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आधी रात एक कार की लॉरी से आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा येल्लापुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर अराबैल घाट इलाके में बालागारा क्रॉस के पास रात 1.30 बजे हुआ। घायलों को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया और बाद में हुबली के कीम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कार में ड्राइवर समेत नौ लोग सवार थे। वे धारवाड़ से धर्मस्थल और चिकमगलूर की यात्रा पर जा रहे थे। हादसे के बाद सूचना मिलते ही येल्लापुर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और शवों को पीएम के लिए भेज दिया।
कार के उड़ गए परखच्चे
पुलिस के अनुसार, गाड़ी का ड्राइवर एक फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के साथ पार्ट-टाइम डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता था। ड्राइवर संजीव गाड़ी को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। वह सड़क के एकदम दाईं ओर चला गया और अंकोला की ओर से आ रही लॉरी से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
घायल युवक शिवराज की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (सार्वजनिक रास्ते पर तेज या लापरवाही से गाड़ी चलाना), 125 (2) (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला काम - गंभीर चोट) और 106 (1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़िए...
राजस्थान भीषण हादसा: जयपुर में ट्रक ने कई लोगों को कुचला, गुब्बारे बेच रहे 4 बच्चों की मौत
सीहोर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 5 लोगों की मौत, कई घायल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 2035 तक स्थापित किए जाने वाले स्वदेशी 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' (BAS) के पांच-मॉड्यूल कॉन्फ़िगरेशन, 2028 के पहले लॉन्च (BAS-01), माइक्रोग्रेविट रिसर्च और इसके भविष्य के मकसदों की विस्तृत जानकारी।
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के ग्राहक आसानी से नए नियम के तहत 25 दिन बाद अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
ये ड्रोन रुडाला गांव की दिशा से एयरपोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र के पास पहुंचे थे और कुछ मिनटों तक आसमान में उड़ते रहे।
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने से 7 छात्रों की मौत। एलजी की हाई-लेवल मीटिंग के बाद सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड।
कोच्चि से अबू धाबी जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को इंजन में खराबी के बाद वापस लौटना पड़ा। जानिए कैसे पायलट ने ओवरवेट विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।
उत्तरप्रदेश में कानपुर जिले केस्वरूप नगर क्षेत्र में आज तड़के गैस्ट्रो लीवर अस्पताल के पास एक घर में आग लग गई। घटना के समय सभी गहरी नींद में सो रहे थे। धुआं और लपटें उठती देखकर उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की जानकारी मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के साथ कर्नलगंज और लाटूश रोड फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में एक बड़ा हादसा सामने आया है। एक 40 साल पुरानी 5 मंजिला पीजी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हादसे के दूसरे दिन भी मलबे को हटाने और राहत-बचाव का काम तेजी से जारी है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। बताया गया कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब थी। जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के नए 'इक्वल-एरिया' मानचित्र प्रस्ताव पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत का आधिकारिक रुख स्पष्ट किया है। जानिए प्रस्ताव की मुख्य बातें और भारत की प्रतिक्रिया।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में विवादित मस्जिद का ढांचा ढहाए जाने के बाद मलबे के नीचे 20 फीट गहरा और 100 साल पुराना प्राचीन कुआं मिला है।