'हाउसफुल 5' रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई है, इससे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को बड़ा झटका लग सकता है।

मुंबई: स्टार समाचार वेब। 'हाउसफुल 5' रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई है, इससे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को बड़ा झटका लग सकता है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट 240 करोड़ की लागत से फिल्म का निर्माण कर सकता है। जानिए पायरेसी को लेकर कानून और सजा.
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन अभिनीत कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' शुक्रवार, यानी 6 जून, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शकों के लंबे इंतजार के बाद, फिल्म के ऑनलाइन अवैध साइटों पर लीक होने से बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'हाउसफुल 5' का पूरा मूवी संस्करण फिल्मीजिला, मूवीरूलेज, टेलीग्राम, तमिलरॉकरज और कई अन्य अवैध पायरेसी साइटों पर एचडी प्रिंट में उपलब्ध हो गया है। यह लीक फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, क्योंकि अब दर्शक सिनेमाघरों में जाने के बजाय आसानी से इसे ऑनलाइन देख सकते हैं।
कौन-कौन है किरदार
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ फरदीन खान, डिनो मोरिया, संजय दत्त, चंकी पांडे, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, चित्रांगदा सिंह, रंजीत, निकितिन धीर, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा जैसे बड़े सितारों की एक विशाल कलाकार सूची है। इतनी बड़ी कास्ट और 240 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट के साथ बनी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की उम्मीदें थीं।
यह मामला एक बार फिर फिल्म पायरेसी के गंभीर खतरे को उजागर करती है। पायरेटेड सामग्री को डाउनलोड करना या स्ट्रीम करना न केवल एक कानूनी अपराध है, बल्कि इसके गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं, जनिए क्या हो सकता है।
कानूनी परिणाम: पायरेटेड फिल्में देखने या डाउनलोड करने पर भारी जुर्माना और यहां तक कि जेल की सजा भी हो सकती है।
डेटा और वित्तीय जोखिम: अवैध साइटों से फिल्में डाउनलोड करने से मैलवेयर और वायरस का खतरा होता है, जिससे उपयोगकर्ता के डेटा और वित्तीय जानकारी को नुकसान पहुंच सकता है।
निर्माताओं को नुकसान: पायरेसी फिल्म निर्माताओं और इसमें शामिल सभी कलाकारों और तकनीशियनों की कड़ी मेहनत और निवेश पर पानी फेर देती है। यह फिल्म उद्योग के राजस्व को सीधे तौर पर प्रभावित करता है, जिससे भविष्य में अच्छी फिल्मों के निर्माण पर भी असर पड़ सकता है।
'हाउसफुल 5' की अनूठी पेशकश
'हाउसफुल 5' हाउसफुल फ्रैंचाइजी की पांचवीं किस्त है। फिल्म को बनाने का एलान जून 2023 में किया गया था और सितंबर 2024 में इसकी शूटिंग शुरू होकर उसी साल के अंत तक पूरी हो गई थी। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने इसका निर्माण किया है। इस फ्रैंचाइजी के लिए यह पहली बार है कि फिल्म के दो संस्करण (हाउसफुल 5ए और हाउसफुल 5बी) हैं, जिनमें से प्रत्येक में हत्या के रहस्य का एक अलग अंत पेश किया गया है। यह एक अनूठा प्रयोग है जिसे दर्शकों को सिनेमाघरों में देखने के लिए आकर्षित करना चाहिए था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई पुलिस की मदद से अमिताभ बच्चन के घर फायरिंग की योजना बना रहे दो शार्पशूटर्स को दबोचा है। जानिए विदेश में बैठे गैंगस्टर की साजिश और 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े इस पूरे मामले की विस्तार से जानकारी।
आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का नया गाना 'बुलाए छठी मां' रिलीज हो गया है। जानें गाने के सिंगर्स, लिरिसिस्ट और फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी पूरी जानकारी।
रामायणम् के बाद भी दर्शकों के लिए मनोरंजन का सिलसिला नहीं रुकने वाला है। 13 नवंबर को रिलीज होने वाली शानदार फिल्मों और सीरीज की पूरी सूची बन चुकी है। बीते हफ्ते जहां रामायणम् के साथ सिनेमाहॉल जगमगाए, तो वहीं शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई सीरीज और फिल्मों की बाढ़ आने वाली है।
जानिए कैसे करीना कपूर खान के 200 साल पुरानी कलगी और एमराल्ड जूलरी वाले दिवाली लुक ने सुर्खियां बटोरीं। साथ ही पढ़ें इस फैशन से जुड़े लीगल नोटिस और विवाद की पूरी जानकारी।
अभिनेता रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अभिनीत माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् बॉक्स आफिस पर कामयाबी के नए कीर्तिमान रच रही है। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की रफ्तार को रोकना अब नामुमकिन सा लग रहा है।
फिल्म रामायणम् ने कमाई के मामले में ग्लोबल बॉक्स आॅफिस पर अपनी धाक जमाई है। रिलीज के 5वें दिन रणबीर कपूर की माइथोलॉजिकल फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है और इसके साथ ही रामायणम् पार्ट-1 ने सुपरस्टार सलमान खान की 10 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म के कमाई के रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है।
साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल मानसा चौधरी एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली मानसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने आते ही इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का मुंबई में ट्रेलर लॉन्च हुआ। सलमान ने सेंसर बोर्ड के विवाद, स्क्रिप्ट रीराइट और सरकारी दबाव की खबरों को खारिज करते हुए फिल्म से जुड़ी खास बातें शेयर कीं।
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर जाना अब उनके लिए विवादों की वजह बन गया है। बरेली के प्रमुख धर्मगुरु और आॅल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने उनके मंदिर जाने और पूजा-अर्चना करने को शरिया के खिलाफ बताते हुए फतवा जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की कथित पार्टनर अनीता आडवाणी की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस याचिका को 'लक्जरी लिटिगेशन' करार दिया।