चेन्नई सुपर किंग्स और उनके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी प्रबंधन और फ्लेमिंग के बीच हुई चर्चा के बाद यह निर्णय किया गया है। फ्लेमिंग लंबे समय से सीएसके के मुख्य कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ में होगा महत्वपूर्ण बदलाव
स्टीफन हमेशा टीम की विरासत का एक अभिन्न हिस्सा रहेंगे
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
चेन्नई सुपर किंग्स और उनके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी प्रबंधन और फ्लेमिंग के बीच हुई चर्चा के बाद यह निर्णय किया गया है। फ्लेमिंग लंबे समय से सीएसके के मुख्य कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, लेकिन आईपीएल 2026 के सीजन के कुछ महीने बाद ही उन्होंने इस टीम का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया। सीएसके के मालिक रूपा गुरुनाथ ने कहा, स्टीफन फ्लेमिंग इस फ्रेंचाइजी के पूरे सफर में हमारी कोचिंग यूनिट की धड़कन रहे हैं। लगभग दो दशकों तक उन्होंने हमारी पहचान, दृष्टिकोण और उत्कृष्टता को आकार देने में मदद की। सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की ओर से हम उनकी प्रतिबद्धता और नेतृत्व के लिए गहरा आभार व्यक्त करते हैं। भले ही मैदान पर हमारा सफर खत्म हो रहा है, लेकिन वे हमेशा टीम की विरासत का एक अभिन्न हिस्सा रहेंगे।
खिलाड़ी से कोच तक का शानदार सफर
स्टीफन फ्लेमिंग 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में एक खिलाड़ी के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे। इसके बाद साल 2009 में उन्होंने टीम के मुख्य कोच की कमान संभाली। पिछले 17 वर्षों से सीएसके और फ्लेमिंग का साथ मजबूती से रहा और फ्रेंचाइजी ने कई सफलताएं हासिल की। फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में सीएसके ने सफलता के नए आयाम छुए। उनके कोच रहते सीएसके ने पांच आईपीएल ट्रॉफी और दो बार चैंपियंस लीग टी20 का खिताब अपने नाम किया। इतनी ही नहीं, सीएसके ने रिकॉर्ड 12 बार प्लेआफ में जगह बनाई और 10 बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची।
सीएसके हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी
सीएसके से अलग होने के बाद फ्लेंमिंग ने कहा, खेल की दुनिया में 18 साल का समय एक जीवनकाल की तरह होता है। मैं केवल आभार के साथ यहां से विदा ले रहा हूं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताया गया समय मेरे कोचिंग करियर का सबसे बड़ा सफर रहा है। हमने मिलकर जो कुछ भी हासिल किया है, मुझे उस पर गर्व है। हमने साथ मिलकर अविस्मरणीय जीत का जश्न मनाया, मुश्किल दौर का सामना किया और ऐसी यादें बनाईं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी। सीएसके हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी और मैं आने वाले वर्षों में भी टीम का हौसला बढ़ाता रहूंगा।
तीन सीजन से नहीं कर सकी क्वालिफाई
सीएसके की टीम आखिरी बार 2023 में आईपीएल की चैंपियन बनी थी, लेकिन इसके बाद से टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। सीएसके की टीम लगातार तीन सीजन तक प्लेआफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी। 2024, 2025 और 2026 में टीम का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया था। 2024 में सीएसके पांचवें स्थान पर रही, जबकि 2025 में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही थी। वहीं, 2026 सीजन में टीम ने आठवें स्थान पर रहकर अपने अभियान का अंत किया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित-कोहली की वापसी से टीम इंडिया मजबूत। मैच का समय, लाइव प्रसारण और टीम की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
चेन्नई सुपर किंग्स और उनके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी प्रबंधन और फ्लेमिंग के बीच हुई चर्चा के बाद यह निर्णय किया गया है। फ्लेमिंग लंबे समय से सीएसके के मुख्य कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
बीसीसीआई ने इंग्लैंड वनडे और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम में किया बदलाव। हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को मिला मौका। देखें संशोधित टीम और शेड्यूल।
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
टी-20 विश्व विजेता इंग्लैंड में पूरी तरह से सरेंडर करने के बाद खाली हाथ लौट रही है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली नई टीम इंडिया को सात मैचों में से एक में भी जीत नहीं मिली। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अय्यर ने टीम की गलतियों का पिटारा खोल दिया है।
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने इंडिया-ए टीम के अगले दौरे को अंतिम रूप दे दिया है। यह टीम इस साल दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इंडिया-ए का यह दौरा नेपाल क्रिकेट के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारतीय स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी में इतिहास रच दिया। 23 वर्षीय अनिमेष ने वेट्जलार में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर की 100 मीटर इवेंट में 10.14 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया।
फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब शुक्रवार को स्पेन और बेल्जियम के बीच सेमीफाइनल की जंग के लिए मुकाबला होगा।
टी20 सीरीज में लगातार हार के बाद बीसीसीआई सख्त हो गया है। बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय पुरुष टी20 टीम के खराब प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा का ऐलान किया है। 19 जुलाई को होगी समीक्षा बैठक
क्या अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप 2026 में विशेष तरजीह दी जा रही है? मिस्र के साथ विवाद, रेफरी के फैसले और ड्रॉ पर उठ रहे सवालों का पूरा विश्लेषण।