क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं और कुल बढ़त 243 रन तक पहुंचा दी है। रचिन रवींद्र 46 रन और डेरिल मिचेल 5 रन बनाकर नाबाद हैं।

राहुल पीठ के बल गिरे, सिर में हल्की चोट आई
क्राइस्टचर्च। स्टार समाचार वेब
क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं और कुल बढ़त 243 रन तक पहुंचा दी है। रचिन रवींद्र 46 रन और डेरिल मिचेल 5 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले दिन की शुरुआत 116/6 के स्कोर से करने वाली भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 246 रन पर सिमट गई, जिससे न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर 110 रन की बढ़त मिली थी। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे।
बुमराह और सुंदर की गेंदबाजी
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने टॉम लैथम (8 रन) और हेनरी निकल्स (22 रन) को आउट कर भारत को सफलता दिलाई। 18वें ओवर में बुमराह ने निकल्स को अपनी ही गेंद पर लपका। डेवोन कॉन्वे ने 97 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली और अपने टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 33वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने शॉर्ट थर्ड मैन पर एक हाथ से शानदार कैच लेकर उन्हें पवेलियन भेजा। दिन के अंतिम ओवर में गुरनूर बरार की गेंदों पर 5 रन बने, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा 7 ओवर में 23 रन देकर बिना विकेट के रहे।
शुरुआती ओवरों की हलचल
पारी के शुरुआती और बीच के ओवरों में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। 13वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद कॉन्वे के दाएं पैर में घुटने के ठीक ऊपर लगी और 15वें ओवर में बुमराह की अंदर आती गेंद उनकी जांघ पर लगी, हालांकि दोनों मौकों पर उन्होंने खेल जारी रखा। 20वें ओवर में स्लिप में केएल राहुल से कॉन्वे का कैच छूटा और गेंद बाउंड्री के पार चली गई, जिससे राहुल पीठ के बल गिर पड़े और उन्हें सिर में हल्की चोट आई। वहीं 22वें ओवर में रचिन रवींद्र का शॉट ध्रुव जुरेल के आगे गिरा और 37वें ओवर में सुंदर की गेंद पर रवींद्र का ऊपरी किनारा नो-मेंस लैंड में गिरने से उन्हें जीवनदान मिला।

क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं और कुल बढ़त 243 रन तक पहुंचा दी है। रचिन रवींद्र 46 रन और डेरिल मिचेल 5 रन बनाकर नाबाद हैं।
भोपाल में खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार खिताब जीता। दीपिका ने 2 और इशिका ने 1 गोल दागा।
टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 116 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया, जबकि न्यूजीलैंड ने सुबह 246/5 से आगे खेलते हुए आखिरी 5 विकेट 110 रन पर खोए।
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है।इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया, जो लंबे समय से इस सूची में शीर्ष पर काबिज थे।
मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार (27 नवंबर) को आधिकारिक घोषणा करते हुए रोहित शर्मा को आईपीएल 2027 के लिए दोबारा कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में ट्रेड होने और अर्शदीप सिंह के टीम से जुड़ने के बाद यह फैसला लिया गया है।
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 246 रन बनाए, स्टंप्स पर टॉम ब्लंडेल 53 और ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर नाबाद लौटे। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने के बाद भारतीय गेंदबाज हेगले ओवल की कंडीशंस का पूरा फायदा नहीं उठा सके।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीद बरकरार रखने के लिए भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हर हाल में जीत चाहिए। जानें पिच का हाल, प्लेइंग इलेवन की कशमकश, गुरनूर बराड़ की संभावना और दोनों टीमों का स्क्वाड।
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रनों की ऐतिहासिक पारी का श्रेय युवराज सिंह की टिप्स को दिया है। जानिए मैच से पहले हुई बातचीत और बदलाव की पूरी कहानी।
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने चीन को 6-2 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और 12 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंचा। इस जीत से भारतीय महिला हॉकी टीम वर्ल्ड रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ 5वें स्थान पर पहुंच गई है। जानें जापान और कोरिया के मैचों का हाल भी।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ इंडिया-ए की ओर से 204 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने कैसे गेंदबाजों के खिलाफ यह विश्व रिकॉर्ड बनाया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह