हिंदुत्व भारत की मिट्टी और पानी में गहराई से समाया हुआ है, क्योंकि यह एक ऐसी जीवन शैली है जो सार्वभौमिक प्रेम और अहिंसा में विश्वास करती है। हिंदुत्व में व्याप्त अहिंसा का अर्थ कमजोरी नहीं है। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक साक्षात्कार के दौरान कही।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
हिंदुत्व भारत की मिट्टी और पानी में गहराई से समाया हुआ है, क्योंकि यह एक ऐसी जीवन शैली है जो सार्वभौमिक प्रेम और अहिंसा में विश्वास करती है। हिंदुत्व में व्याप्त अहिंसा का अर्थ कमजोरी नहीं है। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक साक्षात्कार के दौरान कही। शिवराज ने कहा कि हिंदुत्व भारत की मिट्टी और पानी में बसा है। यह जीवन जीने का एक तरीका है। यह सभी से प्यार और अहिंसा में विश्वास रखता है। शिवराज ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के हिंदी चीनी भाई-भाई नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हिंदुत्व में अहिंसा का मतलब कमजोरी नहीं है। अगर कोई भारत पर उंगली उठाएगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनना होगा ताकि वह दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ा सके। शिवराज ने हिंदुत्व को सर्वधर्म समभाव का प्रतीक बताया। उनके अनुसार, भारत की संस्कृति में सभी धर्मों का सम्मान और सभी से प्रेम करना शामिल है, लेकिन देश के खिलाफ साजिश करने वालों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जा सकती।
शिवराज ने कहा, हम अहिंसा में विश्वास करते हैं, लेकिन यह ताकत के साथ ही संभव है। उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध के संदर्भ में कहा कि अगर हम सिर्फ हिंदी चीनी भाई भाई कहते रहें और चीन आकर हमारी जमीन पर कब्जा कर ले तो इसे कमजोरी कहा जाएगा। यह टिप्पणी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के दौर में प्रचलित नारे पर थी, जिसमें भारत और चीन के संबंधों में भाईचारे की बात कही जाती थी, लेकिन बाद में चीन ने भारत पर हमला कर दिया।
केंद्रीय मंत्री शिवराज ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा-पीएम मोदी ने रास्ता दिखाया है कि अगर कोई भारत पर उंगली उठाएगा, तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, आॅपरेशन सिंदूर - इन कार्यों के बिना, भारत का अस्तित्व ही नहीं रहेगा। शिवराज ने कहा-हिंदुत्व सभी के लिए खुशी चाहता है। यह पीएम मोदी के सबका साथ, सबका विकास नारे में दिखता है। लेकिन, हिंदुत्व उन लोगों के लिए अच्छा नहीं चाहता जो देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।