संसदीय समिति ने आयकर विधेयक 2025 में बड़े बदलाव सुझाए। नियत तिथि के बाद TDS रिफंड दावा और धार्मिक/परमार्थ न्यासों को गुमनाम दान पर टैक्स छूट की सिफारिश। जानें क्या हैं मुख्य सुझाव।

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
आयकर विधेयक-2025 की समीक्षा कर रही एक संसदीय समिति ने सोमवार को लोकसभा में अपनी रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में व्यक्तिगत करदाताओं को नियत तिथि के बाद भी आयकर रिटर्न दाखिल करके स्रोत पर कर कटौती (TDS) रिफंड का दावा करने की अनुमति देने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया है। इसके अलावा, समिति ने यह भी सिफारिश की है कि धार्मिक और परमार्थ न्यासों को मिले गुमनाम या गुप्त दान को कर के दायरे से बाहर रखा जाना चाहिए।
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली लोकसभा की प्रवर समिति ने सोमवार को सदन में अपनी 4,575 पन्नों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। यह समिति आयकर विधेयक, 2025 में बदलावों की सिफारिश कर रही है, जो छह दशक पुराने आयकर अधिनियम, 1961 का स्थान लेगा।
31 सदस्यों वाली इस संसदीय समिति ने अपने सुझावों में गैर-लाभकारी संगठनों (NPO), विशेष रूप से धर्मार्थ और परमार्थ उद्देश्यों वाले संगठनों के लिए गुमनाम दान पर कर लगाने से संबंधित अस्पष्टता को दूर करने पर जोर दिया है। समिति ने गैर-लाभकारी संस्थाओं की 'प्राप्तियों' पर कर लगाने का विरोध किया, यह तर्क देते हुए कि यह आयकर अधिनियम के तहत वास्तविक आय कराधान के सिद्धांत का उल्लंघन है। सुझावों में 'आय' शब्द को फिर से लागू करने की सिफारिश की गई है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि केवल NPO की शुद्ध आय पर ही कर लगाया जाए।
समिति ने सुझाव दिया कि पंजीकृत NPO को मिलने वाले 'गुमनाम दान के संबंध में महत्वपूर्ण अंतर' को देखते हुए, धार्मिक और परमार्थ न्यास (ट्रस्ट), दोनों को ऐसे दान पर छूट दी जानी चाहिए।
समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "विधेयक का घोषित मकसद इसे सरल बनाना है, लेकिन समिति को लगता है कि धार्मिक व परमार्थ ट्रस्ट के संबंध में एक महत्वपूर्ण चूक हुई है, जिसका भारत के NPO क्षेत्र के एक बड़े हिस्से पर काफी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।"
वर्तमान आयकर विधेयक, 2025 के खंड 337 में सभी पंजीकृत NPO को मिलने वाले गुप्त दान पर 30 प्रतिशत कर लगाने का प्रस्ताव है, जिसमें केवल धार्मिक उद्देश्यों के लिए स्थापित NPO को ही सीमित छूट दी गई है। यह प्रावधान आयकर अधिनियम, 1961 की वर्तमान धारा 115बीबीसी से काफी भिन्न है। मौजूदा कानून में अधिक व्यापक छूट प्रदान की गई है, जिसके तहत यदि कोई ट्रस्ट या संस्था पूरी तरह से धार्मिक और परमार्थ कार्यों के लिए बनाई गई हो, तो गुप्त दान पर कर नहीं लगाया जाता है। ऐसे संगठन अक्सर पारंपरिक माध्यमों (जैसे दान पेटियों) से योगदान प्राप्त करते हैं, जहां दान देने वाले की पहचान करना असंभव होता है।
संसदीय समिति की रिपोर्ट में कहा गया है, "समिति 1961 के अधिनियम की धारा 115बीबीसी में दिए गए स्पष्टीकरण के अनुरूप एक प्रावधान को फिर से लागू करने का पुरजोर आग्रह करती है।"
उन व्यक्तियों के टीडीएस रिफंड दावों की वापसी के संबंध में, जिन्हें आमतौर पर कर रिटर्न दाखिल करने की आवश्यकता नहीं होती, समिति ने सुझाव दिया है कि आयकर विधेयक से उस प्रावधान को हटा दिया जाना चाहिए, जो करदाता के लिए नियत तिथि के भीतर आयकर रिटर्न दाखिल करने को अनिवार्य बनाता है। यह सुझाव लाखों छोटे करदाताओं को बड़ी राहत दे सकता है।
राज्यसभा के दस सांसदों को एम्स, सिल्क बोर्ड, सरोगेसी बोर्ड और संसदीय समितियों में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जानिए किस सांसद को कौन सी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो एयरपोर्ट कर्मचारी घायल हो गए। आरोपी यात्री की पहचान शिवसेना नेता कमलेश राय के रूप में हुई है, जो मुंबई जा रहे थे।
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर तीखा हमला बोला है।
उत्तर भारत में मानसून की भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। प्रयागराज में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे और टीएमसी सरकार में पूर्व मंत्री व विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर 75 वर्षीय डॉ. आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटकता मिला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और CAPF के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। यहाँ कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और सेना मेडल विजेताओं की पूरी सूची देखें।
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन की विस्तृत जानकारी। विकसित भारत 2047, विदेश नीति, कल्याणकारी योजनाएं और भाषण की सात बड़ी बातें पढ़ें।
पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और पानी साथ नहीं चल सकते और पाकिस्तान अपने आंतरिक संकटों के कारण बिखर रहा है।
भारत में 2026-27 की जनगणना के लिए केंद्र सरकार ने 40 सवालों की नई सूची जारी कर दी है। इसमें पहली बार जाति, कोविड-19 टीकाकरण का स्थान, बैंक खाता और डिजिटल साक्षरता जैसे कई महत्वपूर्ण सवाल शामिल किए गए हैं।